रायपुर
पंचायत सचिव संघ की प्रदेश कार्यकारिणी प्रांताध्यक्ष बनीं जयंती
28-Mar-2024 9:55 PM
रायपुर, 28 मार्च। पंचायत सचिव संघ की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी प्रांताध्यक्ष जयंती निषाद को बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी पंचायत सचिव संघ और महिला पंचायत सचिव संगठन की ओर से जयंती निषाद को छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी प्रांताध्यक्ष बनाए पर साथियों और शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रांताध्यक्ष उपेन्द्र सिंह पैकरा और कोमल निषाद कार्यकारणी प्रांताध्यक्ष, सूरजमल सोनी महासचिव, रामकरण सिन्हा मीडिया प्रभारी, अनिल गुप्ता प्रांतीय संयोजक को छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी महिला पंचायत सचिव संगठन की ओर से बहुत बहुत आभार और धन्यवाद। जयंती निषाद को लक्ष्मी साहू, मालती राणा, प्रभा रानी मसीह, सविता देवांगन, लवी गुप्ता, अनुराधा साहू और पूरे महिला पंचायत सचिव संगठन ने बधाई दी है।