रायपुर
रायपुर, 2 अप्रैल। प्रोग्रेसिव प्वांइट लालपुर में जेसीबी चालक कम्पनी की जेसीबी लेकर फरार हो गया। उमेश पाण्डे ने जेसीबी चालक रसीद खान के खिलाफ राजेंद्र नगर थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना ढाई सप्ताह पहले की है। उमेश ने पुलिस को बताया कि वह विनायक विहार डीडी नगर में रहता है। और उसका लालपुर में प्रोग्रेसिव प्वांइट के नाम से सेल्स, वर्क की कम्पनी है। जहां पर रसीज खान जेसीबी चलाक है। 12 मार्च को वह जेसीबी लेकर गया था। जो 19 दिन बाद भी नहीं आया। पूछताछ करने पर पता चला कि रसीद जेसीबी लेकर फरार हो गया है। फोन पर संपर्क करने पर भी कुछ जता नहीं चला। इस पर उमेश ने रसीद के खिलाफ 406 का अपराध दर्ज कराया है।
इधर खम्हारडीह पुलिस ने घर के बाहर से बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज किया है। अशोक धीवर ने अज्ञात चोर के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज कराया है। अशोक ने पुलिस को बताया कि वह सत्यम नगर कचना में रहता है। जो रोज की तरह अपनी बाइक को घर के आंगन में खड़ी किया हुआ था। जिसे 26 मार्च को कोई अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गया। सुबह जब उसने घर के बाहर आकर देखा तो बाइक वहां नहीं था। आसपास पूछताछ पर भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर पड़ताल कर रही है।