राजनांदगांव

मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने पांडे को प्रचंड मतों से बनाए विजयी- साय
05-Apr-2024 2:46 PM
मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने पांडे को प्रचंड मतों से बनाए विजयी- साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 अप्रैल।
भाजपा ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन किया। 
भाजपा मीडिया सेल के अनुसार सभा स्थल में स्वागत कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने इस लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे को भारी मतों से विजय बनाएं। उन्होंने कहा कि यहां के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने अपने शासनकाल में छत्तीसगढ़ को अपराध व भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था, कोयले से लेकर चांवल, शराब, पीएससी नियुक्ति सहित अनेक क्षेत्रों में भ्रष्टाचार के रिकार्ड को तोड़ दिया था। शराब दुकानों में दो काउंटर हुआ करते थे। जिसमे एक काउंटर का पैसा शासन के पास तो दूसरे काउंटर के पैसा सीधे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं तक भेजने का कुचक्र चल रहा था। भ्रष्टाचार करने के मामले में इन्होंने महादेव तक को नहीं छोड़ा और महादेव एप के माध्यम से करोड़ों का घोटाला किया।

श्री साय ने प्रदेश में अपने अब तक के 90 दिनों की सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते कहा कि मोदी गारंटी के तहत पार्टी ने जो भी बड़ी घोषणाएं की थी, उसको सरकार बनने के चंद दिनों में ही पूरा कर हमने रिकार्ड बनाया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय नीति की चर्चा करते कहा कि एक बार फिर देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जरूरत हैं। पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में मोदी ने देश के विकास के लिए कार्य किया है और आने वाले 5 वर्षों में बहुत कुछ करने की राष्ट्रीय जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित यूपीए शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी। वहीं अब हम विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं। 

सभा को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, पूर्व संसद अभिषेक सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरुण साव, लोकसभा प्रभारी नारायण चंदेल, विधायक भावना बोहरा, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, पूर्व संसद प्रदीप गांधी, प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, जिला महामंत्री रविन्द्र वैष्णव ने भी संबोधित किया। मंच पर प्रदेश भाजप प्रभारी नितिन नबीन, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, कलस्टर प्रभारी राजेश मूणत, समन्वयक अशोक शर्मा, सहसमन्वयक खूबचंद पारख, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, लोकसभा संयोजक मधुसूदन यादव, नीलू शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, अशोक साहू, घम्मन साहू, मदन साहू सहित अनेक नेतागण उपस्थित थे। सभा का संचालन दिनेश गांधी, राजेन्द्र गोलछा, किशुन यदु एवं आभार प्रदर्शन कोमल सिंह राजपूत ने किया। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news