रायपुर

कलश यात्रा निकाल भागवत कथा शुरू
10-Apr-2024 2:27 PM
कलश यात्रा निकाल भागवत कथा शुरू

अभनपुर, 10 अप्रैल। समीपस्थ ग्राम राखी में नवरात्रि पर 9 अप्रैल को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का कलश यात्रा निकाली गई। वेदी पूजन कर भागवत की स्थापना की गई। 

कथा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक प्रति दिवस होगा, 10 अप्रैल को दूसरे दिवस सुखदेव परीक्षित जन्म की कथा, तीसरे दिवस सती चरित्र शिव विवाह, चौथे दिन ध्रुव प्रहलाद चरित्र, पांचवें दिन श्री राम एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव, छठवें दिवस बाल लीला गोवर्धन पूजा, सातवें दिन रुक्मणी विवाह सुदामा चरित्र, आठवें दिवस परीक्षित मोक्ष एवं तुलसी वर्षा होगी।
 

कथा वाचक पंडित हरिप्रसाद तिवारी तूता वाले हैं, कथा का आयोजन राम सिंह चंद्राकर परिवार द्वारा किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिवस पंडित हरिप्रसाद तिवारी ने वेदी पूजन के महत्व को बताया एवं श्रीमद् भागवत कथा आयोजन के क्या-क्या लाभ है उसे विस्तार से वर्णन किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news