धमतरी

मजबूत लोकतंत्र में महिला मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण
23-Apr-2024 3:34 PM
मजबूत लोकतंत्र में महिला मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 23 अप्रैल। देश के मजबूत लोकतंत्र की नींव मतदाता होते है। क्योंकि मतदाता ही अपने अधिकार का उपयोग कर एक मजबूत नेतृत्व तैयार करते है। देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जितना योगदान पुरूषों का होता है, उतना ही योगदान महिलाओं का भी हो होता है।

मजबूत लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। यदि महिलाएं जागरूक हो तो वह स्वयं को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी, साथ ही अपने परिवार के अन्य सदस्यों एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर मतदान केन्द्र तक पहुंचाने का माद्दा रखती है। हम महिलाओं की स्थिति का आंकलन करें तो पता चलेगा कि वैदिक युग से लेकर वर्तमान समय तक महिलाओं की सामाजिक स्थिती में अनेक तरह के उतार-चढ़ाव आते रहे हैं और उसके अनुसार ही उनके अधिकारों में बदलाव भी होता रहा है. इन बदलावों का ही परिणाम है कि आज देश में महिलाओं का योगदान भारतीय राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्थाओं में दिनों-दिन बढ़ रहा है, जो कि समावेशी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए एक सफल प्रयास है।

लोकतंत्र के इस महापर्व में महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए महिलाओं ने सशक्त लोकतंत्र की पहचान, सशक्त नारी शत-प्रतिशत मतदान, मतदान आपका हक है और जिम्मेदारी भी, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, वोट की कीमत कभी न लेंगे, लेकिन वोट जरूर देंगे, जब भी वोट डालने जाएं, पहचान पत्र साथ ले आएं, वोट हमारा है अनमोल, कभी ना लेंगे इसका मोल, चुनाव का पर्व, देश का गर्व, लोकतंत्र का भग्य विधाता, होता जागरूक मतदाता, मेरा मत, मेरा अधिकार का संदेश भी दे रही है।

वर्तमान चुनावी परिवेश एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना में महिला मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करना अनिवार्य है। इसी से ही देश को कुशल नेतृत्व और मजबूत लोकतंत्र की प्राप्ति होगी।

इसके लिए जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए आदर्श आचरण संहिता लगने के साथ ही ब्लॉक स्तर पर ही नहीं बल्कि हर ग्राम पंचायत, वार्ड एवं गली मोहल्ले में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कर मतदाता को मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही जिले में शत प्रतिशत महिला मतदाता बूथ तक पहुंचे इसके लिए मतदान केन्द्रों में महिलाओं के लिए सुविधायें भी विकसित की गयी है, जिनकी भी जानकारी महिलाओं को दी जा रही है ताकि उन्हें मतदान केन्द्र तक आने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मतदान दिवस में अधिक से अधिक महिलायें अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसके लिए महिलाओं से संबंधित महिला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को मतदान की शपथ दिलायी जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news