महासमुन्द
बारात में नाचते चाकूूबाजी, घायल
07-May-2024 3:26 PM
महासमुंद, 7 मई। सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह में बारात में नाचने के दौरान दो युवकों में विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर एक युवक ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
ग्राम सीतापुर निवासी विभीषण भोई ने पुलिस को बताया कि 5 मई को ग्राम सीतापुर के ब्रजलाल भोई के बराती में ग्राम बल्दीडीह गांव के अन्य लोगों के साथ आये थे। ग्राम बल्दीडीह के आम गली में बारात में नाच रहे थे। उनके साथ ग्राम बल्दीडीह एवं सांकरा के लडक़े भी नाच रहे थे। नाचते समय धक्का-मुक्की हो जाने से सांकरा के नरेन्द्र ताण्डी ने विभीषण भोई को धक्का देता है कहकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से वार कर घायल कर दिया।
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी नरेन्द्र ताण्डी के खिलाफ भादवि 294, 324,506 के तहत केस दर्ज किया है।