दुर्ग

‘द लिगेसी ऑफ जिनेश्वर’ के ट्रेलर में दिखी जैन परंपरा-चुन्नीलाल पराग
08-May-2024 3:38 PM
‘द लिगेसी ऑफ जिनेश्वर’ के ट्रेलर में दिखी जैन परंपरा-चुन्नीलाल पराग

जैन धर्म को लेकर शानदार फिल्म का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 8 मई। एक लम्बे अंतराल के पश्चात भारतीय सिनेमा में जैन दर्शन एवं जैन सिद्धांतों को आधार बनाकर एक सुन्दर संयोजन में  ‘द लिगेसी ऑफ जिनेश्वर’ फि़ल्म जन मानस के बीच महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 19 अप्रैल को देश को समर्पित की गई।

फिल्म के प्रदर्शन के बाद से ही जैन जनमानस के बीच प्रदर्शित हुई। उसके बाद से दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस फि़ल्म का प्रस्तुतीकरण  संवाद हर पात्रों का अभिनय  का कोई तोड़ नहीं है। जिसने भी यह फिल्म देखी वह इसका दिवाना हो गया। देखते ही देखते इस फिल्म के प्रति वातावरण बन गया।

  इस दौरान दावा किया गया कि यह फिल्म जैन धर्म की संस्कृति और अनछुए पहलुओं को सबके सामने मजबूती से रख रही है।

कई बाधाओं को पार करने के बाद आखिरकार फिल्म का ट्रेलर का लोकार्पण हुआ। अब यह फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाकर एक नया कीर्तिमान हासिल कर रही है।

वर्तमान खरतरगच्छाचार्य श्री जिन पीयूष सागर सूरीश्वर के आशीर्वाद से और खरतरगच्छाचार्य सहस्त्राब्दी महोत्सव समिति के सहयोग से निर्माता अभिषेक मालू ने दर्शकों से अच्छे सिनेमा के अनुभव का वादा किया था। जिसमें वह पूर्णत: खरे उतरे।

 ‘द लिगेसी ऑफ जिनेश्वर’ जैन परंपरा की अनकही कहानी को उजागर करने का वादा करती है, जो भगवान महावीर की महत्वपूर्ण शिक्षाओं और तीर्थंकर की आध्यात्मिक विरासत पर प्रकाश डालती है। दर्शक राजा ऋषभ देव से भगवान महावीर तक की यात्रा के साथ-साथ खतरगच्छ (जैन धर्म में एक संप्रदाय) की स्थापना को एक दिलचस्प कथा प्रारूप में प्रस्तुत करते हुए देख रहे है।

 यह फिल्म जैन धर्म के सार को प्रामाणिकता और श्रद्धा के साथ जीवंत करती है। फि़ल्म में लिए हुए गीत बहुत प्रेरित करने वाले है।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के महामंत्री चुन्नीलाल पराग जैन ने जैन समाज के सभी वर्ग संप्रदाय के लोगों से इस फिल्म को देखने का आह्वान किया है उन्होंने कहा आइए आप और हम मिलकर संकल्प लेकर इस फि़ल्म को समाज के हर व्यक्ति को दिखाने का प्रयास करें।

फि़ल्म के माध्यम से खरतर के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उक्त जानकारी चुन्नीलाल ‘पराग’ जैन महामंत्री भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news