बीजापुर

आगजनी में शामिल ईनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
09-May-2024 10:44 PM
आगजनी में शामिल ईनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 9 मई। जि़ले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबल के जवानों ने आगजनी  में शामिल सीएनएम सदस्या को तेलीपेटा से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक कुटरू व फरसेगढ़ थाना की संयुक्त पार्टी कुटरू थाना क्षेत्र के तेलीपेटा व पाताकुटरू की ओर अभियान पर निकली थी। इसी दौरान तेलीपेटा से सीएनएम सदस्या शांति कुरसम निवासी कोपनझर्री थाना फरसेगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक पकड़ी सीएनएम सदस्या फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के आलवाड़ा क्षेत्र में 15 दिसम्बर 2020 को सडक़ निर्माण कार्य मे लगे वाहन एवं मशीनरी में आगजनी की घटना में शामिल थी। उसके खिलाफ फरसेगढ़ थाना में 1 स्थाई वारंट लंबित है।  बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने उक्त महिला नक्सली की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का ईनाम उद्धोषित हैं। पकड़ी गई महिला नक्सली के विरुद्ध फरसेगढ़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news