बीजापुर
चारामा, 19 अप्रैल। चारामा के ग्राम बड़े गौरी में अज्ञात कारण से दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने अपने ही घर में खुदकुशी कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार चारामा से 5 किलोमीटर की दूरी में बड़े गौरी में 17 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे कविता तेता पति पवन तेता (27 वर्ष) अपने 4 महीने और डेढ़ वर्ष के दो छोटे बच्चों को अपने कमरे में गमछे और खुद दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के समय उनके पति पवन तेता अपने पिता अर्जुन राम तेता के साथ घर से बाहर गया हुआ था। जब घर लौट कर देखा तो उसकी पत्नी और दोनों बच्चे फांसी के फंदे से लटके हुए थे।इसकी जानकारी तत्काल ग्रामीणों के माध्यम से चारामा थाना में दी। इसके बाद शाम को पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर कार्यपालिक दण्डाधिकारी की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 18 अप्रैल की सुबह दण्डाधिकारी की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम किया गया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना से गांव में शोक छा गया है।