रायपुर
![श्रीमद्भागवत कथा कलश यात्रा के साथ प्रारंभ श्रीमद्भागवत कथा कलश यात्रा के साथ प्रारंभ](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/171966649008.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जून। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह शनिवार सुबह कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ। प्रात: समाज की माता बहनों व पुरूषों ने समीप के हनुमानजी के मंदिर तक कलश यात्रा की। मंदिर में के पूजा अर्चना कर श्रीमद्भागवत जी का आव्हान कर व्यास पीठ की पूजा की गई।
नवग्रहों की स्थापना पूजन के साथ ग्राम देवता की आराधना की गई।कथा के प्रमुख यजमान विष्णुदत्त मिश्रा परिवार हैं।व्यासपीठ में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित शिवेंद्रमणि त्रिपाठी विराजमान हैं।कथा प्रतिदिन शाम 3 बजे से प्रारम्भ होगी। आरती पश्चात भंडारे की व्यवस्था है।
कलश स्थापना में सर्व श्री डॉ सुरेश शुक्ला, कैलाश तिवारी,रामलोटन द्विवेदी, राजेन्द्र शर्मा, डॉ विजयशंकर मिश्रा, कल्याण प्रसाद पान्डेय,राजेश त्रिपाठी के एस शुक्ला,रजनीश गौत्तम , उमेश तिवारी, द्वारिका प्रसाद पान्डेय, शुशील तिवारी, नितिन शर्मा, महिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन पांडे,सुनीति सुमन आदि उपस्थित थे।