सुकमा

महिला सहित 2 ईनामी नक्सलियों का समर्पण
29-Jun-2024 10:46 PM
महिला सहित 2 ईनामी नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 29 जून। जिले में सक्रिय एक महिला सहित 2 हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने पुलिस अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर छग शासन द्वारा पदों के अनुरूप 2-2 लाख रूपये का ईनाम घोषित है। दोनों आत्मसमर्पित नक्सली थाना गादीरास जिला सुकमा के निवासी हैं।

 नक्सल संगठन में सक्रिय एक महिला सहित 2 नक्सलियों  रोशनी उर्फ पोडिय़ाम सुक्की  (पीएलजीए पार्टी सदस्या ईनामी 2 लाख छग शासन द्वारा) पदामपारा कोण्डरे थाना गादीरास जिला सुकमा, नंदू उर्फ नंदा पोडिय़ाम (प्लाटून नंबर 30 पार्टी सदस्य ईनामी 2 लाख छग शासन द्वारा) कोण्डरे पेरमापारा थाना गादीरास जिला सुकमा के द्वारा 28 जून को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।

 नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी सुकमा का विशेष प्रयास रहा है।   आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं दी जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news