सुकमा

20 लाख के ईनामी 4 नक्सलियों का समर्पण
17-Jul-2024 10:55 PM
20 लाख के ईनामी 4 नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा,17 जुलाई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में जिले में सक्रिय 20 लाख के ईनामी 2 महिला सहित 4 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पित महिला नक्सली लगभग 14 वर्ष एवं पुरूष नक्सली क्रमश: लगभग 14- 15 वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय रहकर कई बड़ी-बड़ी नक्सल घटनाओं में शामिल रहे हैं।  छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा पदों के अनुरूप आत्मसमर्पित नक्सलियों पर क्रमश: सीवायपीसी पर 8, दो पर 5-5 लाख एवं अन्य एक पर 2 लाख कुल 20 लाख रूपये का ईनाम घोषित है ।

गढ़चिरौली डिवीजन, माड़ डिवीजन एवं दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय सदस्य 2 महिला सहित 4 नक्सली  कैलाश उर्फ कवासी देवा (कम्पनी नम्बर 10 प्लाटून ‘‘ए’’ डिप्टी कमाण्डर/सेक्शन ‘‘ए’’ डिप्टी कमाण्डर, ईनामी 8 लाख रूपये) पामलूर थाना किस्टाराम, वंजाम हड़मा उर्फ सुनील (प्लाटून नंबर 30 का पीपीसीएम, ईनामी 5 लाख रूपये), बड़े गोंदपल्ली थाना गादीरास,  सुक्की मडक़म (दक्षिण बस्तर डिवीजन टेक्निकल टीम सदस्या/एसीएम, ईनामी 5 लाख रूपये) पामलूर थाना किस्टाराम, एवं रव्वा देवे (महाराष्ट्र गढ़चरौली भामरागढ़ एरिया कमेटी/पार्टी सदस्या, ईनामी 2 लाख रूपये) बड़ेसट्टी दुरमा थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा के द्वारा कल पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में  किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा,  रति कान्त बेहेरा कमाण्डेन्ट 02 वाहिनी सीआरपीएफ एवं श्निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को कपड़ा एवं प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रूपये दिया गया।

सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें दी जाएंगी।

नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में विशेष आसूचना शाखा, जिला पुलिस बल, डीआरजी जिला सुकमा एवं 02 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news