सुकमा

2 ईनामी सहित 5 नक्सलियों का समर्पण
06-Jul-2024 9:59 PM
2 ईनामी सहित 5 नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 6 जुलाई। आज जिले में सक्रिय 2 ईनामी नक्सली सहित 05 नक्सलियों ने पुलिस अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। एक नक्सली के द्वारा एक हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पदों के अनुरूप एक नक्सली पर 2 लाख एवं एक नक्सली पर एक लाख  कुल 3 लाख रूपये का ईनाम घोषित है।

नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला पुलिस बल, रेंज फिल्ड टीम  डीआईजी ऑफिस कोंटा(आरएफटी), 50, 219 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 208 कोबरा वाहिनी के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है।

 पुलिस के अनुसार नक्सली संगठन में सक्रिय 2 ईनामी नक्सली सहित 5 नक्सलियों  करटम सुक्का उर्फ हड़मा  (बटालियन नं. 01 कम्पनी नं.02 प्लाटून नं. 02 सेक्शन ‘‘ए’’ का पार्टी सदस्य ईनामी 2 लाख रूपये),  सोयम बदरा (गोमपाड़ आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष/वर्तमान जनताना सरकार अध्यक्ष, ईनामी 1 लाख), दिरदो केशा (कोर्राजगुड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य) एवं  मुचाकी मासा (नागाराम पंचायत मिलिशिया सदस्य) सभी निवासी सुकमा के द्वारा 6 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में दुर्गाराम, द्वितीय कमान अधिकारी 50 वाहिनी सीआरपीएफ, निरज कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी 219 वाहिनी सीआरपीएफ, मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा एवं सपन चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।

नक्सली करटम सुक्का उर्फ हड़मा, दिरदो केशा, मुचाकी मासा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में रेंज फिल्ड टीम डीआईजी ऑफिस कोंटा (आरएफटी), 50, 219 वाहिनी सीआरपीएफ  एवं सोयम बदरा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला बल का विशेष प्रयास रहा है।

 इसी क्रम में नक्सली सदस्य मडक़म हड़मा (सिंदूरगुड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य) थाना किस्टाराम जिला सुकमा के द्वारा  राम कृष्ण तिवारी, सहायक कमाण्डेन्ट 208 कोबरा वाहिनी, एवं  मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के समक्ष 01 नग हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया गया है। नक्सल को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 208 कोबरा वाहिनी के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है।

 सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधाएं दी जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news