सरगुजा

प्रियंका गांधी पर टिप्पणी, शिकायत
21-Jul-2024 10:36 PM
प्रियंका गांधी पर टिप्पणी, शिकायत

राजपुर, 21 जुलाई। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर न्यूज़ ग्रुप बलरामपुर में अभद्र  टिप्पणी के साथ अश्लील चित्र व्हाट्सएप ग्रुप में डालने की लिखित शिकायत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर अध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के प्रवक्ता सुनील सिंह ने पुलिस थाना राजपुर में की है। उन्होंने लिखित शिकायत करते हुए राजपुर थाना प्रभारी से शीघ्र कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

 रविवार को सुबह  उस समय हडक़ंप मच गया, जब सोशल मीडिया के कई वाट्सएप ग्रुप में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने लगा। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेते हुए राजपुर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है।

शिकायत में सुनील सिंह व अन्य कांग्रेसियों ने कहा है कि ऐसी अश्लील संदेशों को प्रसारित करने पर कठोर कार्रवाई की जाए। कांग्रेसियों ने कहा कि यह गंभीर अपराध है और ऐसे लोगों पर यदि रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में इससे समाज में गलत संदेश जाएगा और महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों की संख्या बढ़ेगी।  शिकायत सौंपने वालों में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के जितेंद्र गुप्ता पुरनचंद जायसवाल व अन्य कांग्रेस जन मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news