सरगुजा

कटघोरा-अंबिकापुर फोरलेन जोडऩे विधायक ने लिखा पत्र
23-Jul-2024 10:19 PM
कटघोरा-अंबिकापुर फोरलेन जोडऩे विधायक ने लिखा पत्र

सडक़ परिवहन मंत्री ने लिया संज्ञान में

लखनपुर, 23 जुलाई। कटघोरा-अंबिकापुर फोरलेन जोडऩे विधायक राजेश अग्रवाल के लिखे पत्र पर सडक़ परिवहन मंत्री ने संज्ञान में लिया। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कटघोरा से अंबिकापुर एनएच 130 को फोरलेन से जोडऩे सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पूर्व में पत्र लिखकर मांग की गई थी। सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र का संज्ञान लेते हुए उपरोक्त पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है।

 सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार से अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के पास पत्र आया कि आपका पत्र क्रमांक 221 दिनांक 2 जुलाई 2024 प्राप्त हुआ, जो कि कटघोरा शिवनगर अंबिकापुर धनवार हाथीनाला तक 130 को 4 लेन घोषित कर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के संबंध में पत्रों को संबंधित अधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news