सरगुजा

जापान में सम्मानित होंगे डॉ. डीके सोनी
25-Jul-2024 8:41 PM
जापान में सम्मानित होंगे डॉ. डीके सोनी

यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल पीस काउंसिल ने सम्मानित करने भेजा पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 25 जुलाई। यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल पीस काउंसिल  के द्वारा 28 जुलाई  रविवार को जापान के टोक्यो में विभिन्न कार्य क्षेत्रों जैसे  समाजसेवा, पत्रकारिता, लेखन, कला साहित्य आदि विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने का कार्यक्रम यूएन ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड एंड इंटरनेशनल पीस कांफ्रेंस जापान 24 का आयोजन किया गया है।

उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से आने वाले अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. डी के सोनी को भी आमंत्रित किया गया तथा संस्था की चेयरपर्सन डॉ . बरखा वर्षा के द्वारा पत्र भेजकर जापान के टोक्यो आने हेतु निमंत्रित किया है।

डॉ. डी के सोनी को यह पहला इंटरनेशनल अवॉर्ड जापान में देने हेतु बुलाया गया है।

डॉ. डी के सोनी को अब तक भारत देश में अनेकोंअवार्ड  प्राप्त हए  हैं, जिनकी संख्या 30  हो गई है और डॉ. डी के सोनी का यह पहला भारत देश के बाहर का अवार्ड दिए जाने हेतु बुलाया है, जिसकी संख्या 31 हो गई है। सरगुजा में अब तक इतने अवार्ड प्राप्त करने वाले वे प्रथम व्यक्ति हंै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news