रायगढ़

पिकअप पलटने से आधे दर्जन से अधिक महिलाएं घायल
22-Jul-2024 4:31 PM
पिकअप पलटने से आधे दर्जन  से अधिक महिलाएं घायल

 शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 22 जुलाई। रायगढ़ जिले में रविवार की रात पिकअप पलटने की घटना में आधे दर्जन से भी अधिक महिलाएं को चोट आई है। घायलों महिलाओं को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिसिरिंगा के पास रविवार की रात सवारियों से भरी पिकअप पलटने की घटना से 8 से अधिक महिलाओं को चोट आई है। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं एक शादी समारोह में शामिल होनें रैरूमा से सिथरा गए हुए थे, जहां वापसी के दौरान यह घटना घटित हो गई। घायल महिलाओं ने यह भी बताया कि पिकअप चालक शराब के नशे में धुत्त से इस वजह से उसके लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से यह घटना हुई है।

पिकअप पलटने की घटना के बाद मौके पर घायलों की चीख पुकार मच गई। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने डायल 112 के अलावा धरमजयगढ़ पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए घायलों को निजी वाहन के जरिये धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news