बलौदा बाजार

दो सितम्बर से आरंभ होगा भाजपा का सदस्यता अभियान-शिवरतन
31-Aug-2024 3:06 PM
दो सितम्बर से आरंभ होगा भाजपा का सदस्यता अभियान-शिवरतन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 31 अगस्त। दो सितम्बर से भाजपा की सदस्यता अभियान आरंभ हो रहा है। भाजपा कार्यालय भाटापारा में शहर मंडल एवं ग्रामीण मंडल साथ ही सिंमगा में सिंमगा मंडल की सदस्यता अभियान को लेकर क्रमश विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की जानकारियों से अवगत कराया गया और अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बनाने कहा गया।

सदस्यता अभियान में उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने कहा दो सितम्बर से सदस्यता अभियान में सभी सहयोग करें।

उन्होंने कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करें। यह लक्ष्य जब संगठन व सत्ता के सामने होता है, तब वह आगे बढ़ता है। संगठनात्मक दृष्टि से सदस्यता अभियान हमें दो माह में पूर्ण करना है। दो सितंबर को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। दो सितंबर को प्रधानमंत्री दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान शुरु करेंगे। अगले दिन तीन सितंबर को प्रदेश और चार सितंबर को जिला मुख्यालयों में और फिर मंडल मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news