सरगुजा

विधायक ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह, अधिक सदस्यता पर जोर
01-Sep-2024 10:48 PM
विधायक ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह, अधिक सदस्यता पर जोर

लखनपुर,1 सितंबर। शनिवार को अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल लखनपुर भाजपा मंडल की बैठक में शामिल हुए। बैठक लखनपुर के सामुदायिक भवन में हुई।

भाजपा सदस्यता कार्यशाला सह बैठक में स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने दिया, जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्यता ग्रहण करने के लिए विस्तार से बताया गया।

विधायक राजेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को बताया कि लखनपुर मंडल में लगभग 25 हजार लक्ष्य दिया गया है जिसे हम सब 25 हज़ार से बढक़र 30 हज़ार सदस्यता ग्रहण करने का लक्ष्य पूरा करेंगे। समस्त कार्यकर्ता आने वाले तीन सितंबर को अपने-अपने पोलिंग बूथ में सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा आने वाले पंचायत चुनाव निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में फायदा मिलेगा। इसके उपरांत समस्त शक्ति केंद्र प्रभारी पोलिंग बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित किया।

 कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत त्रिपाठी के द्वारा सदस्यता अभियान के तहत कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। किस तरह से मोबाइल के माध्यम से सदस्यता ग्रहण करना है विस्तार पूर्वक समस्त कार्यकर्ताओं को बताया गया, वहीं सदस्यता अभियान के प्रभारी विनोद हर्ष ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर साहू,ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल,प्रदीप गुप्ता महामंत्री, मदन राजवाड़े,सतनारायण साहू,अतिथि मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष प्रशांत शंकर त्रिपाठी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सदस्यता अभियान के प्रभारी विनोद हर्ष, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष  दिनेश साहू,भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल,बृजे किशोर पांडे की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news