गरियाबंद

राजिम विधानसभा एनएसयूआई एवं कांग्रेसियों ने मनाया गया कांग्रेस स्थापना दिवस
31-Dec-2020 5:12 PM
राजिम विधानसभा एनएसयूआई एवं कांग्रेसियों  ने मनाया गया कांग्रेस स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 31 दिसंबर।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस ग्राम कोपरा में एनएसयूआई एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान कांग्रेस का इतिहास, विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धिया, भविष्य की दृष्टि विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज 136वें वर्ष में प्रवेश हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ  निर्णायक लड़ाई लड़ी थी जिसकी बदौलत हमें आजादी प्राप्त हुई है। कांग्रेस पार्टी के संस्थापक सदस्यों ने आजादी की लड़ाई में अपना बलिदान भी दिया था। श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस एक राजनैतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा है, एक परिवार है

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी ओंकार सिंह ठाकुर, डॉ रमेश साहू, एनएसयूआई कार्यकर्ता धनजय साहू, रूपेश साहू, खुमेश निषाद, लिलेश साहू, लोकेश साहू, चितरंजन साहू, भेष कुमार, विक्रम सिन्हा, कोमेश साहू, रमेश सेन, वेदप्रकाश देवदास, सनत सिन्हा, तुलेश्वर मारकंडे, गुलशन बंशोड आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news