गरियाबंद
पूर्व सीएम के बड़े भाई का अस्थि विसर्जन
31-Dec-2020 5:13 PM
नवापारा राजिम, 31 दिसंबर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का पिछले दिनों निधन हो गया। गुरुवार को पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने राजिम त्रिवेणी संगम में अस्थि विसर्जन किया। साथ ही विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशउपाध्यक्ष विक्रांतसिंह , शेखर साहू, राहुल सेन , विकास साहू, नागेन्द्र वर्मा, रिकेश साहू , वीरू साहू , संतोष सिन्हा, हिमेश बेनर्जी, बलराम साहू, आशीष साहू, विनित दुबे आदि शामिल हुए।