गरियाबंद

सर्पदंश से मृत्यु के तीन प्रकरण में 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
03-Jan-2021 7:34 PM
  सर्पदंश से मृत्यु के तीन प्रकरण में 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

गरियाबंद, 3 जनवरी। प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के तीन प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत पीडि़त परिजनों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुर तहसील के ग्राम तुहामेटा निवासी 15 वर्षीय सुमित्रा कमार की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के पिता सोनुराम को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार मैनपुर तहसील के ग्राम धोबनडीह निवासी 32 वर्षीय गैंदलाल की सर्पदंश से मृत्यु से मृतक की पत्नि असमोतिन को 4 लाख रूपये तथा ग्राम खरीपथरा निवासी 52 वर्षीय सोपसिंह की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने से मृतक की पत्नि संतराबाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृति राशि की गई है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news