सरगुजा

अल्पसंख्यक मोर्चा, आदिवासी मोर्चा व अजा मोर्चा की कार्यकारणी घोषित
04-Jan-2021 8:13 PM
अल्पसंख्यक मोर्चा, आदिवासी मोर्चा व अजा मोर्चा की कार्यकारणी घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 4 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने अल्पसंख्यक मोर्चा, आदिवासी मोर्चा व अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें सरगुजा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वरूप कांत थोमस, आदिवासी मोर्चा जिला अध्यक्ष धनराम नागेश तथा अनुसुचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नकुल सोनकर को बनाया गया।

मोर्चा की प्रदेश टीम में सरगुुजा जिले को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिला है, जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा में वसीम अंसारी को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी तथा अमरजीत छाबड़ा व मोहम्मद जावेद को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

आदिवासी मोर्चा में अनुज एक्का को प्रदेश मंत्री तथा प्रभात खलखो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये गये हंै। अनुसूचित जाति मोर्चा में अवधेश सोनकर प्रदेश मंत्री तथा ललन रवि, विष्णुकांत व अशोक सोनवानी कार्यसमिति सदस्य बनाये गये। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने सभी मोर्चो के जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्यों को बधाई प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया है तथा उन्हें नये वर्ष में नई उर्जा के साथ संगठन में कार्य करने का आह्वान किया है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news