गरियाबंद

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष का नवापारा आगमन पर स्वागत
05-Jan-2021 1:28 PM
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष का नवापारा आगमन पर स्वागत

छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 4 जनवरी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा नवापारा मंडल द्वारा नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के नगर आगमन पर कार्यकर्ताओ द्वारा गर्मजोशी सें स्वागत किया गया। नगर के बस स्टैंड चौक पर जैसे ही भाजयुमो अध्यक्ष का काफिला रुका तो ढ़ोल नगाड़े, व पटाखों के साथ उनका स्वागत हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा जय श्री राम के नारे भी लगाये गए। कार्यकर्ताओ द्वारा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

सर्वप्रथम श्री साहू ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया जिसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओ द्वारा एक-एक कर उनका फूल मालाओ से स्वागत किया। इसी कड़ी मे भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन ने भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू का हार पहनाकर स्वागत किया और उन्हें तलवार भेंट की। साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव द्वारा भी उनका मंडल की ओर से स्वागत किया गया। तत्पश्चात वहां से श्री साहू बाइक रैली के शक्ल मे सदर मार्ग होते हुए राजिम के लिए प्रस्थान कियें। इस बाइक रैली मे बड़ी संख्या मे भाजयुमो कार्यकत्र्ता उपस्थित थे। उक्त बाइक रैली की अगुवाई नवापारा भाजयुमो अध्यक्ष संजय साहू कर रहे थे। वही सदर मार्ग मे पुरानी बिजली ऑफिस, सदर रोड, चंादनी चौक होते हुए नेहरू घाट स्थित सब्जी मंडी सहित रास्ते भर जगह जगह उनका स्वागत अभिनन्दन हुआ। 

इस ऐतिहासिक स्वागत अवसर पर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने नवापारा भाजयुमो के सभी कार्यकर्ताओ का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मे हम सभी युवा मिलकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। इस दौरान उनके साथ नवापारा भाजयुमो अध्यक्ष संजय साहू, महामंत्री नागेंद्र वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, महामंत्री नवल साहू, विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, महामंत्री नवल साहू, वरिष्ठ पार्षद प्रसन्न शर्मा, बॉबी चावला, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष दयालूराम गाड़ा, पूर्व पार्षद भूपेंद्र सोनी, सिंटू जैन, जनपद सदस्य कमलनारायण साहू, उपसरपंच पारागांव अप्पू सोनकर, रामेश्वर देवांगन, राजेश साहू, कैलाश तिवारी, राजू रजक, इम्मू सोलंकी, कोमल साहू, हितेश मंडई, दिनेश यादव, संजीव सोनी, अंकित मेघवानी, हिमांशु शर्मा, ईश्वरी देवांगन, श्रेणिक जैन, अनुज राजपूत व सुमीत सिन्हा सहित बड़ी संख्या मे भाजयुमो कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news