सूरजपुर

भटगांव विधायक ने गिनाईं कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां
06-Jan-2021 6:56 PM
  भटगांव विधायक ने गिनाईं कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 6 जनवरी। विकासखण्ड भैयाथान के स्थानीय धान खरीदी केंद्र में आज प्रेसवार्ता का आयोजन कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया गया। इस वार्ता के दौरान भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े व प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह के साथ साथ नीति सिंह मौजूद थी। इस वार्ता में पत्रकारों से  चर्चा के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

इस वार्ता में भटगांव विधायक व संसदीय सचिव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता राज्य की धान खरीदी को बाधित करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। भाजपा की केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओ के मंशा के अनुरूप धान खरीदी पर तमाम तरीके की अड़ंगेबाजी लगा रही है। किसानों का अपमान तो भाजपा करती आई है। जबकि भाजपा के द्वारा 2100 सौ रुपए बोलकर धान खरीदी की गई और उनके द्वारा धान का पूरा पैसा किसानों को नही दिया गया है।जबकि रमन सरकार ने 15 साल तक सरकार में रही और धान खरीदी को संरक्षित करने और धान खरीदी को सुव्यवस्थित करने की कोई व्यवस्था इनके द्वारा नहीं बनाया गया और धान की बर्बादी पर आज घडिय़ाली अंशु बहाने वाली भाजपा जवाब दे कि छत्तीसगढ़ में 15 साल तक सरकार चलाने के दौरान धान को सुरक्षित भण्डारण के लिए कितने गोदाम का निर्माण कराया है। वहीं दो वर्ष का कार्यकाल देखकर भाजपा आज विचलित हो गई है। पूर्ववर्ती सरकार में जहां 13 सौ समितियां थी अब उनकी संख्या बढक़र 23 सौ हो गई है।

वही प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह ने किसान बिल का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि यह बिल किसानों से बिना चर्चा किए केंद्र सरकार के द्वारा लाया गया है जो कि किसानों के विरोध में है।किसानों की धान को 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से ही खरीदी की जायेगी जबकि खरिदे गए धान की अंतर की राशि राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किस्तों में दि जाएगी,वही कोरोना के कारण समितियो में बारदाने की कमी हुई है बारदाने की समस्या के बारे में उन्होंने कहा कि पीडीएस के माध्यम से बारदाना समितियो में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।  उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा सरकार से ज्यादा धान की खरीदी भूपेश सरकार के द्वारा की जा रही है। जबकि छत्तीसगढ़ से 60 लाख मैट्रिक टन चावल लेने का कमिटमेंट कर 24 लाख मैट्रिक टन चावल लेने की अनुमति प्रदान करना, मोदी सरकार का किसान विरोधी कृत्य है।

प्रदेश कांग्रेस सचिव नीति सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  सरकार के किसान हितैसी कार्यों से छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हुए हैंष इस पत्रकार वार्ता के दौरान रावेंद्र प्रताप सिंह, नूर आलम,प्रियम सिंह,दुर्गा सन्तोष सारथी,अनूप जनता,राजू गुप्ता, रक्षेन्द्र प्रताप सिंह,आशीष प्रताप सिंह, राहुल प्रताप सिंह, प्रणय प्रताप सिंह,शांतनु सिंह, विनय पावले,दीपेश नाविक सहित किसान उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news