सूरजपुर

राम मंदिर निर्माण जन जागरण अभियान, कलश यात्रा व बाइक रैली निकाली
24-Jan-2021 6:01 PM
राम मंदिर निर्माण जन जागरण अभियान,  कलश यात्रा व बाइक रैली निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
ओडग़ी, 24 जनवरी।  ब्लॉ
क मुख्यालय ओडग़ी में राम जन्म भूमि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य पर जन जागरण अभियान के तहत विकास खंड ओडग़ी में भी भव्य कलश यात्रा एवं बाइक रैली निकाली गई 
यह यात्रा भोडिय़ा बाबा धाम से कलश यात्रा लेकर महिलाओं एवं पुरुषों के द्वारा भव्य बाइक रैली  निकाल कर ब्लॉक कॉलोनी शिव मंदिर पर यात्रा का  समापन किया गया। इस अवसर पर ओडगी के ग्राम वासियों के द्वारा कहा गया कि यह बहुत खुशी की बात है की हमारे देश में वर्षों के बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है समापन के मौके पर शिव मंदिर मैं राम जी की आरती गाकर  कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम के संरक्षक राजेश तिवारी, सर्वेश चौबे ,संतोष सिंह, प्रवीण गुर्जर ,प्रदीप नारायण द्विवेदी, अभिषेक सिंह , आशीष प्रताप सिंह ,मोहन राजवाड़े, विजय गुर्जर, हर्षित गुर्जर अरुण सिंह , बलराम सोनी पुष्पेंद्र गुर्जर , सखाराम प्रजापति  धर्माराम प्रजापति  सुखदेव प्रजापति  अवध प्रजापति रामा प्रजापति मनीष प्रताप सिंह ,शशांक प्रताप सिंह ,अवधेश प्रताप सिंह  आशीष गुर्जर, हरकेश पटेल ,सुखदेव सिंह ,जयपाल सिंह , सुरेश यादव ,रामजन्म गुर्जर वंश रूप यादव , शिव नारायण सिंह , सुखदेव सिंह , जटाशंकर पाठक , राजेंद्र सिंह, कमलेश देवांगन , अरुण गुर्जर , रामाधार गुर्जर , राम कुमार देवांगन , सखाराम , बिट्टू सिंह  व भारी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामवासी राम भक्त शामिल थे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news