गरियाबंद

पौधों की पूजा कर हर घर पौधा अभियान की शुरुआत
21-Feb-2021 8:00 PM
 पौधों की पूजा कर हर घर पौधा अभियान की शुरुआत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

छुरा, 21 फरवरी।  नगर के समाजसेवियों द्वारा घर-घर पौधा हर घर पौधा महा अभियान की शुरुआत 19 फरवरी को बस स्टैंड छुरा में की गई,  साथ ही साथ प्याऊ घर का उद्घाटन किया गया।

बलराम कृषि केंद्र के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां भारती एवं पेड़ों की पूजा कर शुरुआत की गई। पश्चात मंचासीन अतिथियों तोकेश्वरी मांझी अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा खोमन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत छुरा गौरव मिश्रा जनपद उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव नगर पंचायत उपाध्यक्ष नथमल शर्मा वरिष्ठ नागरिक नीलकंठ ठाकुर जनपद सदस्य सर्व आदिवासी प्रतिनिधि जनार्दन चंद्राकर, समाज प्रमुख उमेंद्र सोरी, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष के आर सिन्हा, शेख आलम का बैच लगाकर स्वागत बलराम चंद्राकर, शीतल ध्रुव, मनोज पटेल, रुपनाथ बंजारे, यामिनी चंद्राकर, मीनू पटेल, श्वेता सोनी, मीतेश सोनी ने किया।

पश्चात उद्बोधन मार्गदर्शन में उद्यानिकी विभाग के अधीक्षक सुनील साहू कृषि अधिकारी रोमन ठाकुर ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं और पेड़ पौधों के संरक्षण की उपयोगिता के विषय में जानकारी दी, तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों ने भी उद्बोधन किया।

घर-घर पेड़ हर  घर पेड़ अभियान के अंतर्गत 300 पौधों का वितरण किया गया ।  विकासखंड के मडेली लोहझर भैंसामुड़ा पंडरीपानी नवगई के 50 महिला कमांडो तथा महिला को साड़ी श्रीफल एवं देकर सम्मानित किया गया पश्चात उन्नति कृषको पुष्पराज साहू केवल यदु बेदराम गिरधारी आदि को प्रतीक चिन्ह गमछा सम्मान में सद्दाम खान का श्रीफल देकर सम्मान किया गया।  पश्चात प्रतिभासम्मान में मोहन नेताम परसदाखुर्द, भोला राम सोनी छुरा, जब्बार खान छुरा का सम्मान प्रतीक चिन्ह गमछा श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

 विभिन्न ग्रामो से आए लगभग 80 किसानों को गमछा श्रीफल देकर सम्मानित किया गया लगभग 30 कार्यकर्ताओ को टीशर्ट टोपी वितरण किया गया किया पत्रकारों का भी सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन हीरा लाल साहू ने किया कार्यक्रम में यशवंत यादव, तेजराम साहू, कुलेश्वर सिन्हा ,अर्जुन धनंजय सिन्हा संतराम कंवर डोमेश्वर पोखन ठाकुर चंद्र भूषण निषाद वेदराम हेमंत ध्रुव ओमन चंद्राकर शिव ठाकुर दिलीप कुमार भोमेश चुम्मन कुमारी इंदु उर्मिला दीपक सिन्हा आदि उपस्थित रहेे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news