जशपुर

एसपी ने रक्षित केन्द्र जशपुर में जनरल परेड का किया निरीक्षण
13-Mar-2021 8:15 PM
एसपी ने रक्षित केन्द्र जशपुर में जनरल  परेड का किया निरीक्षण

   हथियारों के कलपुर्जों को खोलने तथा जोडऩे का अभ्यास   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव/जशपुर, 13 मार्च।
  शुक्रवार को रक्षित केन्द्र जशपुर में जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान सर्वप्रथम परेड कमाण्डर विमलेश कुमार देवांगन रक्षित निरीक्षक जशपुर के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालाजी राव  को सलामी दी गई। सलामी पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में शामिल अच्छे टर्न-आउट वाले अधि./कर्म. को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया।

 परेड निरीक्षण पश्चात अधि./कर्म. को आम्र्स ड्रील का अभ्यास कराया गया, जिसमें हथियारों (रायफल) के विभिन्न कलपुर्जों के बारे में जानकारी देते हुए उसे खोलने तथा जोडऩे का अभ्यास कराते हुए रायफल की साफ-सफाई की गई।
  आर्म्स ड्रील का उद्देश्य यह था कि अधि./कर्म. स्वयं रायफल की साफ-सफाई एवं रायफल के कलपुर्जों को खोलकर सही तरीके से जोडऩा तथा मरम्मत करना सीख सकें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल अधि./कर्म. को अपने स्वास्थ्य का उचित ढंग से ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया ताकि वे अपने कर्तव्य का निर्वहन अच्छे से कर सकें।  परेड में रक्षित निरीक्षक  विमलेश कुमार देवांगन, निरीक्षक जीवन जांगड़े, निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, उप निरीक्षक सुश्री रश्मि थामस सहित जिला मुख्यालय के पुलिस अधि./कर्म. उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news