जशपुर

विधायक ने किया फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन
21-Mar-2021 9:19 PM
विधायक ने किया फेडरेशन के  वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 21 मार्च।
 छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जशपुर का वार्षिक कैलेंडर का विमोचन 21 मार्च को  विधायक पत्थलगांव रामपुकार सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर छतीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता एवम प्रदेश सयुंक्त सचिव मनोज अम्बष्ठ  विशेष रूप से उपस्थित रहे।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने विधायक को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएँ दी एवं सहायक शिक्षक एल बी सवर्ग की वेतन विसंगति की समस्याओं, शिक्षक भर्ती परीक्षा 2019 में अनुमति लेकर उत्तीर्ण हुए सहायक शिक्षकों को नई स्टाइपेंड व्यवस्था पर न रखकर 2018 के वित्त विभाग के आदेश के अनुसार ही वेतन संरक्षण प्रदान करने एवं जिला स्तर पर लम्बित प्रकरण पर आवश्यक कार्यवाही करने का निवेदन किया। 

विधायक ने भी सदैव शिक्षक हित में कार्य करने की बात कही एवं समस्याओं को पूर्ण हल करने का आश्वासन दिया। एवं मुख्यमंत्री को विसंगति दूर करने हेतु पत्र प्रेषित करने की आग्रह करने पर सहमति दी गई।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष  एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष जशपुर  अजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष फेडरेशन जशपुर टिकेश्वर भोय ,प्रदेश सयुंक्त सचिव मनोज अम्बष्ट ,प्रांतीय महिला पदाधिकारी राजकुमारी भगत,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ममता बंजारा, उपाध्यक्ष रत्नाकर खूंटियां ,विजय कुमार यादव, सील साय टोप्पो ,मेघ श्याम पैकरा, जिला सचिव सागर प्रसाद यादव,   संजय मेहर ,मोहम्मद शाहिद खान, अशोक कुमार कुर्रे, महेश तिर्की, नरेंद्र सोनी,  संपत्ति साय महामंत्री,  प्रवीन साय, फकीर यादव,  रवि गुप्ता,  रवि यादव ,जिला प्रवक्ता  एलन साहू, सर्व ब्लॉक अध्यक्ष जशपुर अवनीश कुमार पांडेय, बगीचा अध्यक्ष लवकुमार गुप्ता, दुलदुला प्रेम कुमार शास्त्री, कांसाबेल अध्यक्ष प्रेमशंकर यादव, कुनकुरी अध्यक्ष भरत यादव,  कायमअली, नरेश यादव मनोरा  महेंद्र कुमार, सुशीला भगत,सरस्वती जगत, राजश्री सिंह, गीता सिदार ब्लॉक प्रभारी पत्थलगांव जोसेफ कुजूर, दया सागर यादव,  मोहनलाल यादव, नव नियुक्त द्विय ब्लॉक सयोंजक उत्तम पैंकरा व विजय अम्बष्ट, नवनियुक्त महिला ब्लॉक प्रकोष्ट अध्यक्ष पथलगावँ श्रीमती रीता भगत,  संतोषी डनसेना,सूर्यलाल साहू, कार्यकारिणी पवन पंकज,उतरा गोपाल,राजपति पैंकरा दीपक बंजारे,मुरली यादव, बुद्धनाथ भगत ,लैलूंगा प्रभारी अध्यक्ष अजय ठाकुर,बतौली ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news