जशपुर

मास्क नहीं लगाने पर 500 रु. जुर्माना
26-Mar-2021 6:58 PM
 मास्क नहीं लगाने पर 500 रु. जुर्माना

पत्थलगांव, 26 मार्च। कोरेना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने अब सार्वजनिक जगहों पर मास्क, फेस कवर नहीं लगाने पर 500 चालान काटने का आदेश जारी किया है।

पत्थलगांव सीएमओ जितेंद्र बहादुर पटेल ने बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते मामले को देखते हुए शासन ने अब 500 रु.चालान करने का आदेश जारी किया है। इसलिए सभी लोग जरूर मास्क लगाए  घर से निकलने के बाद चेहरे पर हमेशा मास्क लगाए। आप जिम्मेदार बनेंगे तभी इस कोरोना महामारी से हम सब मिल कर जीत पाएंगे और इस वायरस को आगे बढऩे से रोक पाएंगे। आप हम अपनी जिम्मेदारी को समझें पूरी तरह सतर्क रहें और हमेशा मास्क लगाएं। हाथों को बार-बार धोते रहें ज्यादा भीड़ भाड़ में जाने से बचें सहयोग करें सतर्क रहें। अगर हम सब जिम्मेदार बनेंगे तो आसानी से इसे बीमारी को आगे बढऩे से रोकने में सफल होंगे। बस स्टेंड या चौराहों पर हमारे विभाग द्वारा बिना मास्क पहने घूमने पर 500 रु. का चालान काटा जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news