रायगढ़

छेड़छाड़ , बंदी
26-May-2021 5:47 PM
छेड़छाड़ , बंदी

रायगढ़. 26 मई। घर में अकेली लडक़ी से छेडख़ानी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

पुलिस के अनुसार थाना बरमकेला में बालिका अपने परिजनों के साथ आकर गांव के निरंजन यादव के विरुद्ध घर घुसकर छेडख़ानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी निरंजन यादव को आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी द्वारा दिनांक घटना को बालिका को अकेली पाकर घर अंदर घुस कर छेडख़ानी किया गया है। बालिका ने बताया कि उस दिन घर के बडे-बुजुर्ग दूसरे गांव गए हुए थे। निरंजन यादव सुबह करीब 8 बजे घर अंदर घुस कर छेडख़ानी कर रहा था।  शोर मचाई तो बड़ा भाई आया और आसपास के लोगों के साथ निरंजन को पकड़े। 

आरोपी को शीलभंग एवं पास्को एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर अपर सत्र न्यायाधीश सारंगढ़ के न्यायालय से 14 दिवस न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news