दुर्ग

हर शक्ति केंद्र में पहुंचकर लोगों से रूबरू होंगे भाजपा कार्यकर्ता
12-Jun-2021 7:11 PM
 हर शक्ति केंद्र में पहुंचकर लोगों से रूबरू होंगे भाजपा कार्यकर्ता

नंदिनी अहिवारा, 12 जून। अहिवारा मंडल में नये पदाधिकारी घोषित होने के बाद पहली बैठक ताम्रकार निवास अहिवारा में सम्पन्न हुई, जिसमें कांग्रेस सरकार को लेकर जनता में जो नाराजगी है, उसे प्रत्येक शक्ति केंद्र में पहुँचकर जनता से संवाद करने और उनकी पीड़ा को समझने के लिए बैठक रखी गयी थी। जिला भाजपा महामंत्री नटवर ताम्रकार व जिला उपाध्यक्ष एंव मंडल प्रभारी के रूप में बसंत चंद्राकर ने बैठक ली।

 बैठक में मुख्य रूप से जिला सहकोषाध्यक्ष चंचल बाफना, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष लिमन साहू, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दाऊ आनंद ताम्रकार, द्वय मंडल महामंत्री संजय पांडेय व सुदर्शन गिरी, पुर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर शर्मा, लक्षमण क्षत्रीय, विनोद गंधर्व, सौरभ सिंह जागृत, साहिल खान, डॉ. जी.आर. वर्मा, सुरेंद्र साहू, प्रवेश शर्मा, हरी वर्मा, ओमकार साहू, छबी राज मारकण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news