बस्तर

खोखले वादों के चलते जनता में विश्वास खो चुकी है सरकार- बाफना
15-Jun-2021 8:27 PM
 खोखले वादों के चलते जनता में विश्वास  खो चुकी है सरकार- बाफना

जगदलपुर, 15 जून। भाजपा नगरमण्डल के तत्वाधान में क्षेत्र के पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरा होने पर सरकार के खिलाफ निकाले गए अभियान ‘‘ढाई साल का हिसाब दो भूपेश सरकार’’ के तहत् आज शहर के जवाहर नगर वार्ड एवं स्वामी विवेकानंद वार्ड में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की एवं राज्य की जनता से कॉग्रेस सरकार के द्वारा की गई वादाखिलाफी को याद दिलाया एवं सरकार की असफलता के खिलाफ घर-घर पाम्पलेट का वितरण भी किया।

 इस जन-जागरण कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक बाफना ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस की सरकार को जनता से वादा कर भूलने वाली सरकार बताया। और कहा कि, यह सरकार अपने खोखले वादों के चलते जनता में विश्वास खो चुकी है। प्रदेश की जनता आज डॉ. रमन सिंह के शासन के समय के विकास को याद कर रही है। जबकि यह कांग्रेस सरकार सिर्फ कागज पर है धरातल पर नहीं। इसलिए इस सरकार से विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। 

राज्य में कांग्रेस की सरकार बने हुए अरसा हो गया, लेकिन इनके सभी वादे चाहे वह शराबबंदी लागू करना, युवाओं को बेराजगारी भत्ता देना, स्व सहायता समूह की महिलाओं का कर्जा माफ करना, बिजली बिल हाफ, सम्पत्ति कर हाफ जैसे अनेक वादे अब हाशिए पर जा चुके हैं। इन सभी वादों पर कॉग्रेस की सरकार ने पूरी तरह से यूटर्न ले लिया है।

 इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह व जगदलपुर नगरमण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी सरकार को आड़े हांथों लेते हुए जनता को धोखा देकर बहुमत प्राप्त करने वाली भूपेश सरकार की वादाखिलाफी पर कहा कि, इस ढाई वर्ष के कार्यकाल में किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं एवं हर वर्ग इस सरकार की नीतियों से परेशान है। सरकार जनता से किये हुए वादो को पूरी तरह से भूल चुकी है। बेरोजगारी भत्ता, नौकरी के वादों, शराबबंदी लागू करने से यह सरकार मुकर चुकी है। और यह छत्तीसगढ़ की जनता इसे अच्छी तरह से समझ व देख रही है। जिसका खामियाजा कॉग्रेस को 2023 के विधानसभा चुनावों में हाशिए पर पहुॅचकर भुगतना पड़ेगा। 

 कार्यक्रम के दौरान आर्येन्द्र सिंह आर्य, मनोहर दत्त तिवारी, रमन्ना सोनी, धनसिंह नायक, मोतीराम बघेल, संतोष त्रिपाठी, आलोक अवस्थी, कमल पटवा, गणेश काले, संतोष बाजपेयी, अभय दीक्षित, योगेश ठाकुर, राकेश तिवारी, गीता नाग, राजा यादव, संजय चन्द्राकर, डाकेश्वरी पाण्डेय, शंकर राव, रूपेश जैन, मनोज ठाकुर, कृष्णा यादव, पुनीता सुनानी, सुधारानी, प्रकाश झा, खलील खान, अप्पल नायडू, सुश्री कृष्णा राय आदि  उपस्थित रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news