रायगढ़

सांसद गोमती का सारंगढ़ दौरा, नपा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं से चर्चा
21-Jun-2021 7:13 PM
सांसद गोमती का सारंगढ़ दौरा, नपा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं से चर्चा

    कांग्रेस सरकार पर जमकर बोला हल्ला    

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 21 जून।
शनिवार को रायगढ़ की सांसद गोमती साय का सारंगढ़ का एकदिवसीय दौरा हुआ। उनके साथ रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी, जिला महामंत्री अरुण धर दीवान, सतीश बेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, जवाहर नायक, कमल गर्ग, अरुण शर्राफ मंच पर आसीन थे। साथ में सारंगढ़ पूर्व विधायक केराबाई मनहर, शमशेर सिंह, मंडल अध्यक्ष रिंकू तिवारी, अमित अग्रवाल, अरविंद हरिप्रिया, भुवन मिश्रा(सांसद प्रतिनिधि), दुर्गा प्रसाद ठाकुर, जिला मंत्री मिराधर्म जोल्हे, जगन्नाथ केशरवानी, जुगल केशरवानी भी उपस्थित रहे।

बैठक में चुनाव प्रभारी कमल गर्ग ने कार्यकर्ताओं और युवाओं में जोश भरते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में एकजुट होकर काम करने कहा,तो वही भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर नायक ने भाजपा पार्टी के सिद्धांत नीति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दिये। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कांग्रेस के ऊपर हल्ला बोलते हुए कांग्रेस को लबरा,  की संज्ञा देते हुए भविष्य में कांग्रेस पार्टी को आगामी नगर पालिका चुनाव में अधिक से अधिक वोटो से हरा कर भाजपा के अध्यक्ष बनाने की बात कही, वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल और यूथ आइकॉन प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि जमीनी स्तर के सभी कार्यकर्ताओं को उनके मेहनत और कर्तव्य परायण के लिये भाजपा पार्टी ने हमेशा आगे किया है, किसी भी कार्यकर्ता के साथ किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जायेगा, सारंगढ़ में साल के अंत मे होने वाले नगर पालिका चुनाव में भाजपा पार्टी हर वार्ड से एक अच्छे कार्यकर्ता को टिकट देने की बात कही, और नगर पालिका में बहुमत के साथ भाजपा का अध्यक्ष भी बनायेगी।

सांसद गोमती साय ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के पास कोई काम नहीं है, वो केवल ताली बजाना जानते है, उनको अपने कांग्रेस पार्टी से ज्यादा भाजपा पार्टी की ज्यादा चिंता है, की रायगढ़ की सांसद सारंगढ़ नहीं आती, इसी से उनकी घृणित मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आज जाना जाता है साथ ही कहा कि आज पूरे विश्व के साथ पूरे भारत देश मे कोरोना महामारी फैली हुई है जिस पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोरोना वैश्विक महामारी पर आज हम धीरे धीरे काबू कर पाये है और आज हमें गर्व है कि इस देश में मोदी जैसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिया है।साय ने कहा आगामी नगर पालिका चुनाव में जीत दर्ज करने हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लडऩे की जरूरत है और मेरा भरोसा है कि हम इस चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ जीतेंगे और अध्यक्ष भी भारतीय जनता पार्टी की बनेगी। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news