दुर्ग

15 दिन के भीतर टैक्स जमा करने के निर्देश, अन्यथा नल विच्छेदन व कुर्की
17-Jul-2021 6:01 PM
 15 दिन के भीतर टैक्स जमा करने के निर्देश, अन्यथा नल विच्छेदन व कुर्की

दुर्ग, 17 जुलाई। संपत्ति कर सहित अन्य टैक्स जमा नहीं करने वाले लोगों पर निगम ने शिकंजा कस दिया है। चिन्हांकित 273 लोगों को निगम प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया है। ये वे लोग हैं जो टैक्स जा नहीं किए हैं। निगम प्रशासन को इन 273 लोगों से 1 करोड़ 64 लाख 69 हजार 291 रुपए टैक्स वसूलना है. इन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। तय समय में टैक्स जमा नहीं होने पर नल विच्छेदन व कुर्की वारंट की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की आर्थिक स्थिति दयनीय है। टैक्स के जरिए निगम को कुछ हद तक ऑक्सीजन मिलता है। वर्तमान में सभी करों सहित वसूली का लक्ष्य 17 करोड़ से ज्यादा है, लेकिन बकाया डिमांड भी है। इस परिधि में प्रारंभिक रूप से 273 लोग शामिल है। कई ऐसे लोग हैं जिनका टैक्स 1 लाख से 11 लाख तक है. इन्हें भी नोटिस जारी कर यथाशीघ्र टैक्स जमा करने कहा गया है। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बकाया टैक्स के संबंध में बताया कि मातहत अधिकारियों को बकाया टैक्स की राशि वसूलने के कड़े निर्देश दिए गए हैं. बकायादारों को नोटिस जारी किया गया है. जिन्हें 15 दिन के भीतर टैक्स जमा करने कहा गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news