जशपुर

अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख बने युद्धवीर
21-Jul-2021 8:11 PM
अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख बने युद्धवीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पत्थलगांव, 21 जुलाई। भाजपा नेता और चन्द्रपुर से 2 बार विधायक रहे युद्धवीर सिंह जूदेव को संघ के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ के द्वारा इन्हें अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यालय में संघ के शीर्ष नेताओं से युद्धवीर की हुई मुलाकात के बाद यह खबर सामने आई है।

 2 दिन पहले संघ के प्रांत प्रचारक और भाजपा प्रदेश के संगठन प्रभारी शिवप्रकाश से प्रदेश भाजपा कार्यालय में युद्धवीर की मुलाकात हुई थी। इसके बाद युद्धवीर को उनके पिता स्व दिलीप सिंह जूदेव द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय घरवापसी अभियान का दायित्व इन्हें सौंप दिया गया।

पूर्व विधायक युद्धवीर ने दूरभाष पर चर्चा के दौरान कहा -यह मेरा सौभाग्य है कि पिताजी के जाने के बाद उन्हें पिता के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की सबसे अहम जिम्मेदारी दी गयी है। संघ के द्वारा सौंपे गए इस जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकूं, इसकी पूरी कोशिश की जाएगी। देश भर में घरवापसी अभियान चलाया जाएगा, ताकि बिछड़े हुई हिन्दू भाईयों को हिंदुत्व की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

ज्ञात हो कि युद्धवीर के पिता स्व.दिलीप सिंह जूदेव को घरवापसी का नायक कहा जाता रहा है। घरवापसी अभियान उनकी प्रमुख पहचान थी। देश भर में उन्होंने घरवापसी अभियान चलाकर कई लोगों की घरवापसी करवाई थी।

 वर्ष 2013 में स्व. जूदेव के निधन के बाद घरवापसी अभियान हालांकि बंद नहीं हुआ। युद्धवीर के मंझले भाई व भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव द्वारा घरवापसी अभियान चलाया जा रहा था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news