ताजा खबर

कैबिनेट विस्तार उपयुक्त समय पर -साय
29-Jun-2024 3:41 PM
कैबिनेट विस्तार उपयुक्त समय पर -साय

  दिल्ली में सांसदों की बैठक में शामिल हुए सीएम  
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नई दिल्ली/रायपुर, 29 जून।
सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली लौटने के बाद साफ किया है कि कैबिनेट विस्तार समय पर होगा। श्री साय ने दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक में शिरकत की। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल.संतोष भी शामिल हुए। 

छत्तीसगढ़ के सांसदों की बैठक राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे के निवास पर हुई। इस बैठक में बी.एल. संतोष के साथ ही राष्ट्रीय सहमहामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश, और केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू व प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी थे। 

सूत्रों के मुताबिक सीएम के साथ बैठक में प्रदेश के मुद्दों पर भी बात हुई। इन सबके बीच कैबिनेट विस्तार को लेकर भी अटकलें लगाई जाती रही। हालांकि दिल्ली से लौटने के बाद श्री साय ने सिर्फ इतना ही कहा कि कैबिनेट का विस्तार समय पर होगा। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में प्रदेश के सांसदों की परिचयात्मक बैठक में शामिल हुए। 

पार्टी के कुछ सूत्रों का कहना है कि मानसून सत्र से पहले कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है। वर्तमान में दो पद खाली हैं, और विधानसभा उपाध्यक्ष का भी चयन होना है। प्रदेश संगठन के दो प्रमुख नेता अजय जामवाल, और पवन साय भी दिल्ली में थे। 

कहा जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार के साथ-साथ संगठन में नियुक्तियां भी होंगी। इसके अलावा निगम मंडलों में कुछ पद दिए जा सकते हैं। इनमें पार्टी के सीनियर नेता और एक-दो विधायक भी हो सकते हैं। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news