कारोबार
![जैक एन जिल बच्चों ने डॉ. श्वेता से सीखा हेल्थ और हाइजिन का महत्व जैक एन जिल बच्चों ने डॉ. श्वेता से सीखा हेल्थ और हाइजिन का महत्व](https://dailychhattisgarh.com/uploads/article/1721809964r._shweta_chhabra.jpg)
रायपुर, 24 जुलाई। न्यूट्रिश्निस्ट डॉ. श्वेता छाबड़ा ने बताया कि जैक एन जिल स्कूल में 4-5 वर्ष के 40-45 बच्चों को हेल्थ एवं हाइजिन के ऊपर वर्कशॉप दी गई। इसमें उन्होंने पहले एक कस्टमाइज्ड फूड पिरामिड के बारे में समझाया जिसमें पांच फूड ग्रुप के अलावा और भी कई सारे चीजें थी जिनको अलग - अलग रंगो के द्वारा समझाया गया। फिर वही फूड पिरामिड उनको एक एक्टिवीटीश शीट पर सारे अनाज और सब्जियां लगाकर बच्चों के द्वारा बनवाया गया।
डॉ. छाबड़ा ने बताया कि उन्हें फूड सिग्नल का गेम खेलाया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया और इसके बाद एक जंग फूड और हेल्दी फूड का गेम खेलाया गया इस पूरी वर्कशॉप के दौरान बच्चों को फूड पिरामिड हमें कितने तरीकों के अनाज खाने चाहिए और कब - कब कौन सा अनाज खाना चाहिए, कितना पानी पीना चाहिए, कितने फल और सब्जियां दिन भर में खाना चाहिए, नमक , तेल , दूध, पनीर , चीस ये सब कितनी मात्रा में खाना चाहिए।