ताजा खबर
सावन में नीलकंठ की मनमोहक अदा..
25-Jul-2024 10:48 AM
![सावन में नीलकंठ की मनमोहक अदा.. सावन में नीलकंठ की मनमोहक अदा..](https://dailychhattisgarh.com/uploads/article/1721884683eelkand.jpeg)
सावन ऋतु का आगमन छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश के साथ हुआ है। हर कोई इस मनमोहक मौसम का भरपूर आनंद ले रहा है। न केवल मनुष्य, बल्कि सभी प्राणी, जीव-जंतु भी सराबोर हो रहे हैं। इसी परिदृश्य को कैद करने वाली एक अद्भुत तस्वीर वरिष्ठ पत्रकार और वाइल्ड लाइफ प्रेमी प्राण चड्ढा ने अचानकमार टाइगर रिजर्व के रास्ते पर स्थित कोटा के करीब मोहनभाठा से खींची है। इसमें बारिश में भीगा हुआ एक नीलकंठ साइकिल के हैंडल पर बैठा नजर आ रहा है। खूबसूरती यह है कि नीलकंठ के पंखों पर और साइकिल के हैंडल पर गिरती हुई बारिश की बूंदें स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं।