सामान्य ज्ञान
1. राष्ट्रध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात क्या है?
(अ) 2:1 (ब) 3:2 (स) 4:3 (द) 5:4
2. हमारा राष्ट्रीय वृक्ष क्या है?
(अ) आम (ब) सागौन (स) बरगद (द)पीपल
3. डीवीडी का पूरा नाम क्या है?
(अ) डिमांड व्हीडियो डिस्क (ब) डिजिटल व्होलेटिक डिस्क (स) डिजिटल व्हायेबल डिस्क (द) डिजिटल व्हर्सटाइल डिस्क
4. सूर्य किस दिशा में निकलता है?
(अ) पूर्व (ब) पश्चिम (स) उत्तर (द) दक्षिण
5. एक फुट में कितने इंच होते हैं?
(अ) 8 इंच (ब) 12 इंच (स)16 इंच (द) 20 इंच
6. टेलीफोन नं. 100 का प्रयोग निम्नलिखित में से किसके लिए किया जाता है?
(अ) सेना (ब) डॉक्टर (स) पुलिस (द)एम्बुलेंस
7. संसार की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
(अ) मिसीसिपी (ब) नील (स) अमेजान (द)गंगा
8. समकोण कितने अंश का होता है?
(अ)45 अंश (ब) 90 अंश (स)135 अंश (द)180 अंश
9. सर्वप्रथम किन्होंने प्रतिपादित किया कि सूर्य हमारे सौरमण्डल का केंद्र है और पृथ्वी उसकी परिक्रमा करती है?
(अ) गैलीलियो (ब) कोपरनिकस (स) न्यूटन (द) आइंस्टीन
10. बरगद के पेड़ के तने से नीचे लटकने वाली मोटी जड़ें क्या कहलाती हैं?
(अ) वलयाकार मूल (ब) वायवीय मूल (स) स्तंभ मूल (द) आरोही मूल
11. इंदिरापति किसे कहा जाता है?
(अ) ब्रह्मïा (ब) विष्णु (स) वरुण (द) कुबेर
12. रेशम कीट की किस अवस्था में रेशम प्राप्त होता है?
(अ) वयस्क (ब) अंडा (स) कोकून (द) कैटरपिलर
13. व्यापार के लिए भारत आने वाले प्रथम यूरोपीय कौन थे?
(अ) फ्रांसीसी (ब) पुर्तगाली (स) डच (द) अंग्रेज
14. भारत में राष्टï्रीय आय के अनुमान निम्नलिखित के द्वारा तैयार किए जाते हैं?
(अ) भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ब) केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (स) राष्टï्रीय नमूना सर्वेक्षण (द) भारत सरकार का वित्त मंत्रालय
15. निम्नलिखित में से कौन एक धार्मिक स्थल गढ़वाल क्षेत्र में नहीं है?
(अ) पूर्णागिरि (ब) हेमकुंठ साहिब (स) काली मठ (द) यमुनोत्री
16. फल पकने में सहायक हॉर्मोन कौन सा है?
(अ) जिबरेलिन (ब) मार्फेक्टिन (स) इथीलीन (द) आई.बी.ए.
17. हम हल्दी उसके पौधे के किस भाग से पाते हैं?
(अ) तना (ब) जड़ (स) फल (द) फूल
18. निम्न में से कौन सा दायित्व ग्रामीण रोजगार गारंटी 2005 के अंतर्गत ग्राम सभा का नहीं है?
(अ) ग्राम पंचायत को परियोजनाओं की संस्तुति करना और संभावित कार्यों की सूची बनाना (ब) कार्य के लिए प्रार्थना पत्र प्राप्त करना और उसकी प्राप्ति तिथि अंकित करते हुए जारी करना (स) ग्राम पंचायत में हो रहे कार्यों के निष्पादन का अनुश्रवण करना (द) ग्राम पंचायत के अंतर्गत कार्य हेतु ली गई सभी परियोजनाओं का नियमित रूप से सामाजिक अंकेक्षण
19. सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और उसे चुनिए जो प्रावधानित नहीं है अथवा विशिष्टï रूप से विमुक्त है?
(अ) यह जम्मू कश्मीर राज्य में लागू नहीं है (ब) आवेदक जो सूचना हेतु अनुरोध करता है, उसे सूचना मांगे जाने के कारणों को देना होगा (स) मुख्य सूचना आयुक्त का हटाया जाना (द) प्रत्येक सूचना आयुक्त अपने पद पर 5 वर्ष की आयु का हो जाए, दोनों में से जो पहले हो, तक पद पर बना रहेगा
20. किन यूरोपियों ने भारत में सबसे पहले सामुद्रिक व्यापारिक केंद्र स्थापित किए?
(अ) अंग्रेज (ब) फ्रांसीसी (स) पुर्तगाल (द) डच
21. स्याद्वाद सिद्घांत निम्न में से किससे संबंएिधत है?
(अ) लोकायत धर्म का (ब) शैव धर्म का (स) जैन धर्म का (द) वैष्णव धर्म का
22. निम्नलिखित में से किस महीने में चेन्नई की जलवायु गरम होती है?
(अ) जनवरी (ब) जुलाई (स) अप्रैल (द) सितंबर
23. भारत के किस राज्य में शीतकाल में सबसे अधिक वर्षा होती है?
(अ) केरल में (ब) पंजाब में (स) तमिलनाडु में (द) पश्चिम बंगाल में
24. सर्दियों में पंजाब और हरियाणा में वर्षा होने का कारण निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) पश्चिमी विक्षोभ (ब) बंगाल की खाड़ी में चक्रवात (स)प्रशांत महासागर से उठने वाले प्रतिचक्रवात का प्रभाव (द) इनमें से कोई नहीं
25. अधिकतम तापमान दिन में किस समय होता है?
(अ) दो बजे (ब) तीन बजे (स) एक बजे (द) बारह बजे
26. मौसम में होने वाले किस प्रकार के परिवर्तन में भारत में मानसून आते हैं?
(अ) तापमान की एक समानता (ब)जल एवं थल क्षेत्र की ऊष्मा में अंतर (स) मध्य एशिया से आने वाली ठंडी हवाएं (द) महासागरीय ज्वार
27. भारत के किस भाग में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर, दोनों ओर के मानसून से वर्षा होती है?
(अ) पश्चिम बंगाल (ब) महाराष्टï्र (स) छोटा नागपुर का पठार (द) पंजाब के मैदानी भाग
28. पृथ्वी की स्फटिक (क्रिस्टल) परत निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ)सियाल (ब) साइमा (स)प्रावार (मैंटल)(द) धात्विक क्रोड
सही जवाब-1.(ब)3:2, 2.(स)बरगद, 3.(द)डिजिटल व्हर्सटाइल डिस्क, 4.(अ) पूर्व, 5.(ब) 12 इंच, 6.(स)पुलिस, 7.(ब) नील, 8.(ब) 90 अंश, 9.(ब)कोपरनिकस, 10.(स) स्तंभ मूल, 11.(ब) विष्णु, 12.(स) कोकून, 13.(ब) पुर्तगाली, 14.(ब) केंद्रीय सांख्यिकी संगठन, 15.(अ) पूर्णागिरि, 16.(स) इथीलीन, 17.(अ) तना, 18.(ब) कार्य के लिए प्रार्थना पत्र प्राप्त करना और उसकी प्राप्ति तिथि अंकित करते हुए जारी करना, 19.(ब) आवेदक जो सूचना हेतु अनुरोध करता है, उसे सूचना मांगे जाने के कारणों को देना होगा, 20.(स) पुर्तगाल, 21.(स) जैन धर्म का, 22.(स) अप्रैल, 23.(स) तमिलनाडु में, 24.(अ) पश्चिमी विक्षोभ, 25.(ब) तीन बजे, 26.(ब)जल एवं थल क्षेत्र की ऊष्मा में अंतर, 27.(द) पंजाब के मैदानी भाग, 28.(अ) सियाल
अंतरिक्ष में भ्रमण जैट नोदन पश्च पैक की प्रौद्योगिकी युक्ति पर निर्भर है। जब एक गैस का जैट एक वस्तु से निष्कासित किया जाता है, तो न्यूटन के सिद्घांत के अनुसार विपरीत दिशा में गति करता है। बैक पैक में 24 नाइट्रोजन प्रणोदक द्वारा ऊर्जा दी जाती है। प्रत्येक प्रणोदक में एक किग्रा से कम प्रणोद होता है। ये यूनिट के चारों ओर स्थित होते हैं, जिससे किसी भी दिशा में गति की जा सकती है। इस यूनिट का भार लगभग 150 किग्रा होता है। जब यान-चालक अंतरिक्ष यान से बाहर निकलता है, तो वह 28 हजार किमी प्रति घंटे की गति से उड़ रहा होता है।
मानव युक्ति यूनिट संरचनात्मक भुजाओं पर धारण करके दो हाथ नियंत्रकों के प्रयोग से लहराती है। दक्षिण हस्तनियंत्रक ऊंचाई पर अधिकार करने, गति में परिवर्तन करने तथा पिच व किसी स्थिर बिंदु के चारों ओर चक्कर लगाने के लिए प्रयोग किया जाता है। वाम हस्तनियंत्रक एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए काम में आता है।
चेना (Proso millet) मोटा अन्न है। इसे पुनर्वा भी कहते हैं। इसे सबसे पहले कहां उगाया गया, यह ज्ञात नहीं है, किंतु एक फसल के रूप में यह काकेशिया तथा चीन में 7 हजार वर्ष पूर्व से उत्पादित किया जा रहा है। माना जाता है की इसे स्वतंत्र रूप से उगाया जाना सीखा गया होगा। इसे आज भी भारत, रूस, यूक्रेन, मध्य पूर्व एशिया, तुर्की तथा रोमानिया में बड़े पैमाने पर उगाया जाता है। इसे स्वास्थ्य रक्षक माना जाता है। इसमें ग्लूटेन नहीं होने से वे लोग भी इसे प्रयोग कर सकते हंै जिन्हें गेंहू से एलर्जी हो जाती है।
यह कई प्रकार के जलवायु में उग जाता है। बहुत कम जल की जरूरत होती है, तथा कई प्रकार की मृदा में उग जाता है। इसे उगने के लिए कम समय की जरूरत होती है, सूखे क्षेत्रों हेतु यह आदर्श फसल है , मुख्य अन्नों में यह न्यूनतम जल मांगती है। इसका पादप 4 फीट तक ऊंचा हो सकता है, बीज गुच्छों में उगते हंै तथा 2-3 मिलीमीटर के होते है, ये पीले, संतरी, या भूरे रंग के हो सकते हंै। यह घास है लेकिन अन्य मोटे अन्नों से इसका कोई रिश्ता नहीं है।
कंगनी की तरह इस फसल के जंगली पूर्वजों की पहचान नहीं हो सकी है। फिऱ भी माना जाता है कि यह मध्य एशिया में से शेष विश्व में फ़ैली है। नवपाषाण युग में इसे उगाया जाने लगा था, जिसके प्रमाण जोर्जिया में मिलते हैं। यह उन मोटे अन्नों में से है जो अफ्रीका में नहीं उगाये जाते हंै, विकसित देशों में इसे पशु चारे के रूप में ही उगाते हंै।
इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड यानी आईआईएफसीएल की स्थापना जनवरी 2006 में पूर्ण रूप से भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी के रूप में की गई, इसका प्रचालन अप्रैल 2006 में आरम्भ हुआछ। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में वित्तीय प्रवाह को प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2005-06 के आम बजट में इंफ्रास्ट्रक्टर आधारित परियोजनाओं के लिए वित्तीय प्रवाह को एक विशिष्ट उद्देश्यगत वाहक (Special Purpose Vehicle) के माध्यम से किए जाने का प्रस्ताव किया गया था। यह प्रस्ताव किया गया कि एसपीवी दीर्घकालिक परिपक्वता हेतु ऋण के रूप में सीधे तौर पर परियोजना को वित्त मुहैया कराएगा। यह वित्तीय सहायता बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थाओं की ओर से जारी प्रवाह का संपूरक होनी है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आईआईएफसीएल को वर्ष 2013-14 के दौरान 44 करोड़ रुपये की पूंजी निधि प्रदान करने के प्रस्ताव को 13 सितम्बर 2013 को मंजूरी दी। इसमें यह शर्त रखी गई कि अधिकृत पूंजी के भीतर अतिरिक्त राशि वित्त मंत्री की स्वीकृति से जारी होनी है जो कि उपलब्ध बजटीय आवंटन पर निर्भर होनी है। इससे इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड, दीर्घकालिक ऋण के जरिए व्यवहार्य ढांचागत परियोजनाओं हेतु निधि उपलब्ध करा सकेगा।
मलेशिया एक देश है। 6 सितंबर 1963 के दिन यह अस्तित्व में आया। फेडरेशन ऑफ मलय में उत्तरी बोर्नेयो, सारावाक और सिंगापुर मिला कर नया देश बनाया गया। मलय में सिंगापुर का सि मिला कर मलेशिया किया गया।
हालांकि 1965 में इस संघ से सिंगापुर अलग हो गया। मलेशिया मूल रूप से मलय राजशाही से निकला है। 18वीं सदी की यह राजशाही ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा बनाई गई। मलेशियाई प्रायद्वीप के हिस्सों को सबसे पहले 1946 में मलय यूनियन के तहत एक किया गया। फिर 1948 में इसे फेडरेशन ऑफ मलय बनाया गया।
मलय को 31 अगस्त 1957 के दिन ब्रिटिश सत्ता से मुक्ति मिली। आज मलेशिया पूर्वी और पश्चिमी हिस्से बंटा है। पूर्वी सरावाक और सबाह इंडोनेशिया से जुड़ा है, बीच में दक्षिणी चीन सागर है और फिर पश्चिमी मलेशिया है, जहां देश की राजधानी क्वालालंपुर भी है। सरकार हालांकि पुत्रजय में बैठती है। देश में 13 राज्य और तीन संघीय प्रदेश हैं। ब्रिटिश शासन से आजादी के बाद से मलेशिया की आर्थिक स्थिति अच्छी ही रही है। प्राकृतिक संसाधनों के कारण उसे काफी फायदा भी हुआ।
देश के संविधान में इस्लाम राष्ट्रीय धर्म है जबकि धर्म की आजादी भी संविधान में सुनिश्चित की गई है। ब्रिटिश उपनिवेश का असर यहां कुछ इस तरह दिखता है कि सरकारी तंत्र वेस्टमिनस्टर संसदीय प्रणाली जैसी है और कानून इंग्लिश कॉमन लॉ से प्रेरित है। देश का प्रमुख तो वैसे राजा है, जिसे हर पांच साल में नौ मलय राज्य चुनते हैं। जबकि सरकार का प्रमुख प्रधानमंत्री होता है। फिलहाल वर्तमान में मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक हैं।
पापुआ न्यू गिनी इंडोनेशिया के समीप प्रशांत महासागर क्षेत्र में एक स्वतंत्र राष्टï्र है जो दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर क्षेत्र में द्वीपों का एक समूह है। यहां की राजधानी का नाम पोर्ट मोरेस्बी है, जो यहां के बड़े शहरों में से एक हैै। करीब 6 मिलियन जनसंख्या वाला देश विविधताओं के देश के रुप में भी जाना जाता है।
इतनी आबादी में ही यहां लगभग 850 भाषाएं बोली जाती हंै और कई धार्मिक समुदाय यहां निवास करते हैं। यहां की आबादी का सिफऱ् 18 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में रहता है।
राग काफी
राग काफ़ी हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का एक महत्वपूर्ण राग है। यह काफ़ी थाट का प्रमुख राग है। इस राग का लोक संगीत से घनिष्ठ संबंध है इस लिए अनेक लोकगीत जैसे होली, टप्पा दादरा कीर्तन और भजन इस राग में गाए जाते हैं।
इस राग की जाति संपूर्ण संपूर्ण है तथा गांधार व निषाद कोमल हैं। पंचम वादी तथा षडज़ संवादी है। इसका गायन समय रात्रि का प्रथम प्रहर है। राग का प्रमुख रस शृंगार है।
बर्लिन जूलॉजिकल गार्डन दुनिया से सबसे बड़े चिडिय़ाघरों में से एक है। 84 एकड़ में फैले इस चिडिय़ाघर में जानवरों की लगभग 1500 प्रजातियां हैं। बर्लिन के टियरगार्डन का यह चिडिय़ाघर 1844 में खोला गया था। यह जर्मनी का सबसे पुराना चिडिय़ाघर भी है। इसमें लगभग 19,500 जीव-जंतु हैं। हर साल तीन लाख से ज्यादा लोग इस चिडिय़ाघर को देखने आते हैं।
अतीश
अतीश जिसे दीपंकर भी कहा जाता है, भारतीय बौद्ध सुधारवादी हुए हैं जिनकी शिक्षाएं तिब्बत के बौद्ध धर्म के एक मत काग्युद्पा का आधार बनी। जिसकी स्थापना उनके शिष्य ब्रॅम- स्टॅन ने की थी।
भारत में बौद्ध अध्यययन के केंद्र नालंदा से 1038 या 1042 में तिब्बत की यात्रा करने वाले अतीश ने वहां मठ स्थापित किए और बौद्ध धर्म की तीन शाखाओं पर बल देने वाले प्रबंध लिखे। ये तीन शाखाएं हैं- थेरवाद (गौतम बुद्ध में पूर्ण आस्था), महायान (कई बुद्धों में से गौतम बुद्ध को एक मानना और वज्रयान (योग पर बल)।
उन्होंने शिक्षा दी कि तीन अवस्थाएं एक के बाद एक आती हैं और उनकी इसी क्रम में पालन करना चाहिए। उनकी मृत्यु न्येथांग मठ में हुई। जहां उनकी समाधि आज भी मौजूद है।
1.भारतीय सर्वेक्षण निम्नलिखित में से किसके अधीनस्थ है?
(अ) रक्षा मंत्रालय (ब) पर्यावरण और वन मंत्रालय (स) गृह विज्ञान (द) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
2. इंडियन कैंसर रिसर्च सेंटर कहां पर स्थित है?
(अ) तिरुचिरापल्ली (ब) मैसूर (स) बेलगांव (द) मुंबई
3. शुष्क क्षेत्रीय वानिकी अनुसंधान संस्थान है?
(अ) असोम में (ब) महाराष्ट्र में (स) जोधपुर में (द) जैसलमेर में
4. निम्नलिखित में से किस एक स्थान पर इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र स्थित है?
(अ) तिरुअनंतपुरम (ब)श्रीहरिकोटा (स)कलपक्कम (द)ट्रॉम्बे
5. तरल नोदन तंत्र केंद्र निम्नलिखित में से किस एक स्थान पर अवस्थित है?
(अ) चांदीपुर (ब) महेंद्रगिरि (स) श्रीहरिकोटा (द) व्हीलर आइलैण्ड
6. राजीव गांधी राष्ट्रीय उड़ान संस्थान किस राज्य में स्थापित किया जा रहा है?
(अ) कर्नाटक (ब) महाराष्ट्र (स) केरल (द) ओडिशा
7. काउंटर इंसर्जेसी एंड जंगल वारफेयर स्कूल, जो कि भारतीय सेना का अपारंपरिक युद्ध में विशेषज्ञता प्रदान करने वाला प्रशिक्षण संस्थान है, कहां अवस्थित है?
(अ) वारेंग्ते, मिजोरम (ब) किरकी, पुणे (स) रायवाला, देहरादून (द) दिघी हिल्स, पुणे
8. वाणिज्य विभाग के अंतर्गत प्राचीनतम बोर्ड निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) रबर बोर्ड (ब) चाय बोर्ड (स) कॉफी बोर्ड (द) तंबाकू बोर्ड
9. पाउडर मैटलर्जी और नए पदार्थों का अंतर्राष्ट्रीय उन्नत अनुसंधान केंद्र कहां अवस्थित है?
(अ) बेंगलुरु (ब) हैदराबाद (स) कोयम्बटूर (द) मछलीपत्तनम
10. निम्नलिखित देशों में से किस एक ने वर्ष-2020 तक संपूर्ण तेल स्वतंत्र अर्थव्यवस्था का उच्चाकांक्षी लक्ष्य रखा है?
(अ) कनाडा (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका (स) स्वीडन (द) ऑस्ट्रेलिया
11. कोर्टेस जेनेरेल्स, निम्नलिखित देशों में से किस एक की पार्लियामेंट है?
(अ) नॉर्वे (ब) स्पेन (स) स्वीडन (द) डेनमार्क
12. निम्नलिखित में से कौन सी एक रेल/रेलवे जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, हंगरी और रोमानिया से होकर गुजरती है?
(अ) ट्रांस-साइबेरियन (ब) केप-काहिरा (स) ओरियण्ट एक्सप्रेस (द) यूनियन एण्ड सेन्ट्रल पैसेफिक
13. तस्मानिया निम्नलिखित में से किस एक देश का भाग है?
(अ) मलेशिया (ब) इंडोनेशिया (स) ऑस्ट्रेलिया (द) थाइलैण्ड
14. स्वतंत्रता, समता, बंधुता यह नारा मुख्य रूप से कब दिया गया था?
(अ) रूसी क्रांति में (ब) फ्रांसीसी क्रांति में (स) अमेरिकी स्वतंत्रता युद्ध में (द) इनमें से कोई नहीं
15. म्यांमार की प्रशासनिक राजधानी निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) बेसीन (ब) माण्डले (स) मितकीना (द) पिनमाना
16. विश्व का विशालतम स्थानिक (लोकल) रेल तंत्र स्थित है?
(अ) टोक्यो में (ब) लंदन में (स) न्यूयॉर्क में (द) मुंबई में
17. निम्नलिखित में से एशिया का कौन सा क्षेत्र सबसे अधिक जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर का अनुभव कर रहा है?
(अ) दक्षिण एशिया (ब) दक्षिण-पूर्व एशिया (स) मध्य एशिया (द) पश्चिम एशिया
18. निम्नलिखित में से कौन सा एक देश विश्व में सबसे बड़ा जलाऊ लकड़ी का उत्पादक है?
(अ) इंडोनेशिया (ब) रूस (स) भारत (द) चीन
19. मालगुडी डेज किसकी रचना है?
(अ) लक्ष्मण सेठ (ब) आर. के. नारायण (स) मुल्कराज आनंद (द) विक्रम सेठ
20. न खत्म होने वाली कहानी-किसकी आत्मकथा है?
(अ) टी.एन. शेषन (ब) अमिताभ बच्चन (स) सोनिया गांधी (द) वी.पी. सिंह
21. एरियल नामक पात्र की रचना किसने की?
(अ) टेम्पेस्ट (ब) टाम सायर (स) ओथेलो (द) मैकबैथ
22. बंकिमचंद्र का उपन्यास- आनंद मठ किससे संबंधित है?
(अ) 1857 के विद्रोह से (ब) कूका आंदोलन से (स) बंग-भंग आंदोलन से (द) संन्यासी आंदोलन से
23. द पैसेज टू इंग्लैण्ड के लेखक निम्नलिखित में से कौन है?
(अ) ई.एम. फॉस्टर (ब) नीरद सी चौधरी (स) विक्रम सेठ (द) एरिक सैगल
24. एनिमल फार्म नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(अ) लियो टालस्टॉय (ब) जॉर्ज ओर्वेल (स) जॉन ड्राइडेन (द) एस.एम. अली
25. निम्नलिखित में से कौन सा एक हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक है?
(अ) गीता चंद्रन (ब) लीला सैम्सन (स) गंगुबाई हंगल (द) स्वप्न सुंदरी
26. स्टीव फॉसेट कैसे जाने जाते हैं?
(अ) मगर शिकारी (ब) पृथ्वी के इर्द-गिर्द सबसे लंबी अविराम उड़ान (स) अटलांटिक महासागर को तैरकर पार करने के लिए (द) किसी सह पर्वतारोही के साथ के बिना माउंट एवरेस्ट का आरोहण
27. इस्माइल मर्चेण्ट तथा आइव्री-टीम ने किसमें प्रसिद्धि प्राप्त की?
(अ) दवाई (ब) इलेक्ट्रॉनिक (स) संगीत (द) फिल्म निर्माण
28. संयुक्त राष्ट्र संघ का महासचिव, जो हवाई दुर्घटना में दिवंगत हो गया था?
(अ) यू थान्ट (ब) मुर्त वाल्दहीम (स) त्रिग्वेली (द) डैग हैमरशोल्ड
29. निम्नलिखित में किस गायिका की नज़्म -अभी तो मैं जवान हूं, मशहूर हुई थी?
(अ) बेगम अख्तर (ब) मल्लिका पुखराज (स) पीनाज मसानी (द) हीराभाई वरोडकर
सही जवाब- 1.(ब) पर्यावरण और वन मंत्रालय, 2.(द) मुंबई, 3.(स) जोधपुर में, 4.(स)कलपक्कम, 5.(ब) महेंद्रगिरि, 6.(ब) महाराष्ट्र, 7.(अ) वारेंग्ते, मिजोरम, 8.(स) कॉफी बोर्ड, 9.(ब)हैदराबाद, 10.(स) स्वीडन, 11.(ब) स्पेन, 12.(स)ओरियण्ट एक्सप्रेस, 13.(स) ऑस्ट्रेलिया, 14. (ब) फ्रांसीसी क्रांति में, 15.(द) पिनमाना, 16.(द) मुंबई में, 17.(द) पश्चिम एशिया, 18.(स)भारत, 19.(ब)आर. के. नारायण, 20.(द) वी.पी. सिंह, 21.(अ) टेम्पेस्ट, 22.(द) संन्यासी आंदोलन से, 23.(ब) नीरद सी चौधरी, 24.(ब) जॉर्ज ओर्वेल, 25.(स)गंगुबाई हंगल, 26.(ब) पृथ्वी के इर्द-गिर्द सबसे लंबी अविराम उड़ान, 27.(द) फिल्म निर्माण, 28.(द) डैग हैमरशोल्ड, 29. (ब) मल्लिका पुखराज।
तारकसी एक काष्ठकला है। पूरी दुनिया में तारकसी कला का मैनपुरी ही एक मात्र केंद्र है। तारकसी लकड़ी पर की जाने वाली एक तरह की नक्काशी है जो धातु के तारों से की जाती है। इसके लिए लकड़ी को खास तरह से तैयार किया जाता है जो एक जटिल और लम्बी प्रक्रिया है। शीशम की लकड़ी अधिक मजबूत होती है इसलिए इस लकड़ी का हमारे दैनिक कार्यों में सबसे अधिक प्रयोग है।
इस कला का सबसे पहले जिक्र 1864 में अस्सिटेंट कलक्टर फेडरिक सीमन ग्राउस ने किया था। ग्राउस ने अपने कई संस्मरणों में तारकशी का जिक्र किया है। ग्राउस इस कला से बेहद मुत्तासिर थे। चौहन वंश की एक शाखा जो मैनपुरी आई तो उनके साथ एक ओझा परिवार भी आया जो काष्ठकला में माहिर था। इस परिवार की बनाई हुई कई चीजें लखनऊ मूजियम में रखीं हैं। यूरोप के देशों में इस कला को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई। 18वीं सदी में तारकसी के चाहने वाले पुरी दुनिया में हो गए, लेकिन अफसोस मैनपुरी में तारकसी की कला दम तोंडती नजर आ रही है। कद्रदान होने के बाद भी इस कला को अपनाने वालों की कमी इस कला के बजूद के लिए खतरा बन गई है।
भारत के सबसे बड़े इंजीनियर समझे जाने वाले एम. विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1860 को हुआ था। भारत में 15 सितंबर का दिन उनकी याद में इंजीनियर्स डे के तौर पर मनाया जाता है, लेकिन कितनी अजीब बात है कि विश्वेश्वरैया ने शुरुआती पढ़ाई कला में की थी।
भारत की सिंचाई व्यवस्था का बुनियादी तंत्र और बाढ़ से बचने के तरीकों पर पहला काम विश्वेश्वरैया ने ही किया। उन्होंने पढ़ाई के बाद महाराष्ट्र में काम किया और बाद में उनकी सलाह से भारत के अलग-अलग हिस्सों में बांधों का निर्माण किया गया। उन्होंने कावेरी नदी के पास जिस केआरएस बांध का निर्माण अपनी देख रेख में कराया, उसे प्रमुख बांधों में गिना जाता है। भारत की इंजीनियरिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में उनका प्रमुख योगदान रहा।
ब्रिटिश राजघराने ने विश्वेश्वरैया के काम से प्रभावित होकर उन्हें 1911 में सर की उपाधि प्रदान की और भारत के आजाद होने पर उन्हें 1955 में देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। विश्वैश्वरैया मैसूर के दीवान भी हुआ करते थे और उस क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता असीम थी। हाल ही में कन्नड़ के सबसे पुराने अखबार प्रजावनी ने जो सर्वे किया, उसके तहत वह कर्नाटक के सबसे लोकप्रिय शख्सियत हैं।
कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर के पास 1860 में जन्मे विश्वेश्वरैया का निजी जीवन भी विरोधाभास से जुड़ा था। उन्हें कर्नाटक से जुड़ा माना जाता है लेकिन वह मूल रूप से तेलुगु थे और उनके पिता कर्नाटक आकर बस गए थे। उन्होंने सेंट्रल कॉलेज बैंगलोर से बीए यानी कला की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद उस वक्त के मद्रास में पढऩे चले गए। बाद में उन्होंने पुणे इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
उनकी देख रेख में मैसूर के आस पास तेजी से औद्योगिक विकास हुआ। कर्नाटक का विशाल वीटीयू यानी विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी उन्हीं के नाम पर है, जिसके तहत 100 से ज्यादा कॉलेज चलते हैं।
कभी भारत में एचएमटी घडिय़ों का वर्चस्व हुआ करता था। लेकिन अब केंद्र सरकार ने लगातार घाटों की वजह से एचएमटी वाचेज को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का फैसला किया है। वर्ष 2011-12 में 224.04 करोड़ रुपयों के घाटे के मुकाबले 2012-13 में इसका शुद्ध घाटा 242.47 करोड़ रुपये हो गया है। एचएमटी वाचेज एचएमटी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
भारत में एचएमटी की पहली विनिर्माण इकाई जापान की सिटिजन वॉच के सहयोग से वर्ष 1961 में बैंगलोर में स्थापित की गई थी। वर्ष 1972 में, एचएमटी ने अपने घड़ी बनाने की क्षमता का बैंगलोर फैक्ट्री के साथ एक और फैक्ट्री की स्थापना कर विस्तार किया। फिर वर्ष 1975 में बैंगलोर की वॉच फैक्ट्री ने मेन स्प्रिंग, हेयर स्प्रिंग और शॉक एबजॉर्बर घटकों के निर्माण के लिए और विस्तार किया। उसके बाद वर्ष 1978 और 1985 में एचएमटी ने क्रमश: घड़ी के घटकों के उत्पादन के लिए टुमकुर और रानीबाग में विनिर्माण इकाईयों की स्थापना की। टुमकुर की घड़ी फैक्ट्री को घड़ी के साथ क्वार्ट्ज के निर्माण के लिए एम/एस सिटिजन वाच को जापान के सहयोग से आंशिक रूप से बदला गया। प्रमुख बाजार में अग्रणी होनेके लिए वर्ष 1983 में बैंगलोर में विशेष विनिर्माण इकाई शुरु की गई थी। एचएमटी घडिय़ों को ऑटोमैटिक डे- डेट (दिन और तारीख) घडिय़ों के साथ पहली ब्रेल और क्वाट्र्स घडिय़ां बनाने का भी श्रेय है।
साल 2000 में, एचएमटी वाच बिजनेस समूह एचएमटी वाचेज लिमिटेड के नाम से पुनर्गठित किया गया था। हालांकि, इसके तुरंत बाद ही कंपनी को नुकसान होना शुरु हो गया जिसके बाद एक पुनरुद्धार योजना बनाई गई और इसे 2006 में मंजूर भी कर लिया। वित्त मंत्रालय और योजना आयोग द्वारा प्रस्ताव का समर्थन नहीं करने की वजह से सरकार ने कंपनी को इस योजना को किसी सलाहकार से पुनरीक्षित करने को कहा था। एचएमटी लिमिटेड के निदेशकों के मुताबिक घड़ी की यह कंपनी 2012-13 में कार्यशील पूंजी की कमी, व्यापार चैनल में कमी और उच्च लागत जैसे कारकों की वजह से प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार नहीं कर सकी। कंपनी के पास 31 मार्च 2013 तक 1105 कर्मचारी थे।
ट्रंासजेनिक जीव और पौधा
ट्रांसजेनिक जीव एक ऐसा पौधा या जन्तु हो सकता है,जिसकी कोशिका में उसके अपने जीन के अलावा विदेशी जीन प्रत्यारोपित किया गया हो। ट्रांसजेनिक गाय, भेड़ और बकरे के माध्यम से मानव प्रोटीन युक्त दूध उत्पादित किया जा रहा है। ट्रांसजेनिक जीव से टमाटर, तम्बाकू और गेहूं मेें कीट और बीमारी तथा कोहरा प्रतिरोधक क्षमता विकसित की गई है।
ट्रंासजेनिक पौधे उन पौधों को कहते हैं, जिनका उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्हें कीड़ों तथा रोगों से मुकाबला करने योग्य बनाया जाता है और उनमें पानी की कमी, अत्यधिक गर्मी या सर्दी तथा अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों को झेलने की क्षमता का विकास किया जाता है। इन्हें पराजीनी पौधे यानी ट्रांसजेनिक पौधे कहा जाता है। दूसरे शब्दों में जीन इंजीनियरिंग द्वारा पौधों को अधिक पोषक बनाने जाने की प्रक्रिया ट्रांसजेनिक प्रक्रिया कहलाती ह
जमाली- कमाली नई दिल्ली में स्थित एक मकबरा है, जिसे फिलहाल बंद कर दिया गया है। यह महरौली के पुरातत्व पार्क में स्थित है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने अतिक्रमण से बचाने के लिए जमाली-कमाली के मकबरा परिसर के द्वार पर ताला लगा दिया है
कुतुबमीनार के नजदीक महरौली के पुरातत्व पार्क में स्थित जमाली-कमाली का मकबरा मुगलकालीन स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है। मकबरा के भीतर खूबसूरत नक्काशी और पेंटिंग्स है। पेंटिंग्स में विविध रंगों का प्रयोग किया गया है। छतों और दीवारों पर पिचकारी है। इसमें पेड़-पौधों की कलात्मक पेंटिंग्स बनी है। बाहर बरामदे में भी रंगोली बनी है। दीवार को रंगने में सफेद रंग का प्रयोग हुआ है।
16 वीं शताब्दी का यह मकबरा शेख फजलुल्लाह उर्फ जमाली का है। जमाली के मकबरे का निर्माण हुमायूं के समय में पूरा हुआ था। मकबरे में दो कब्रें हैं। ऐसा माना जाता है कि एक कब्र जमाली की है और दूसरा कमाली की। खास बात यह है कि मकबरा का डिजाइन मरने से पहले खुद जमाली ने तैयार किया था। जमाली-कमाली के मकबरे वाले परिसर में 12 और मकबरे स्थित हैं, जबकि परिसर में ही स्थित एक अन्य खुले कमरे में 11 मकबरे हैं।
दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस- ‘आसियान’) दस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का समूह है, जिसका गठन क्षेत्रीय आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए 8 अगस्त, 1967 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में किया गया था। आसियान का मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में स्थित है। इसके दस सदस्य देशों में शामिल हैं-ब्रूनेई, म्यांमार, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, फिलिपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम।
इसके संस्थापक सदस्य थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस और सिंगापुर थे और बाद में इसमें और भी देश जुड़े गए। ब्रूनेई देश इस संगठन में वर्ष 1984 में शामिल हुआ और वियतनाम वर्ष 1995 में। वर्ष 1997 में लाओस और बर्मा इसके सदस्य बने। वर्ष 1976 में आसियान की पहली बैठक में इसके सदस्यों के बीच बंधुत्व और सहयोग की संधि पर हस्ताक्षर किए गए। वर्ष 1994 में आसियान ने एशियाई क्षेत्रीय फोरम (एशियन रीजनल फोरम- एआरएफ) की स्थापना की, जिसका उद्देश्य सुरक्षा को बढ़ावा देना था। वर्तमान में अमेरिका, रूस, भारत, चीन, जापान और उत्तरी कोरिया सहित एआरएफ के कुल 23 सदस्य देश हैं।
भारत ने औपचारिक रूप से 9 सितंबर 2014 को आसियान के साथ निवेश एवं सेवा व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए है। यह सेवा समझौता दोनों पक्षों के बीच जनशक्ति और निवेश के नए अवसर पैदा करने के लिए की गई। दस में से नौ आसियान देशों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। फिलीपींस द्वारा भी जल्द ही हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।
1.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अपतटीय पवन ऊर्जा की नई नीति को कब मंजूरी प्रदान की।
(अ)25 सितंबर 2014 को () 9 सितंबर 2011 को (स) 9 सितंबर 2015 को (द) 11 सितंबर 2010 को
2.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 9 सितंबर 2015 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितने प्रतिशक की की वृद्धि को मंजूरी दी है?
(अ) 6 प्रतिशत (ब) 7 प्रतिशत (स) 2 प्रतिशत (द) 8 प्रतिशत
3. मथुरा कला शैली में निम्रलिखित में से कौन सा धर्म सुझाया गया है?
(अ)वैदिक (ब) शैव (स) बौद्ध (द) जैन
4. मनु के अनुसार, शक और प्रतिहार निम्रलिखित, में से किस जाति से संबंध रखते हैं?
(अ)ब्राह्मण (ब) क्षत्रिय (स) वैश्य (द) शूद्र
5. मध्य प्रदेश में विदिशा के निकट, विष्णु देवता के सम्मान में हैलियोडोरस का स्तंभ किसके शासनकाल में स्थापित किया गया?
(अ)अशोक (ब) समुद्र गुप्त (स) कनिष्क (द)हर्ष
6. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को पेंशन दी जाती है?
(अ)संघ सरकार के बजट से (ब) राज्य सरकार के बजट से (स)संघीय संचित निधि से (द) राज्य की संचित निधि से
7. प्रोजेस्ट्रोन स्त्रावित होता है?
(अ)कॉर्पस केलोसम में (ब) कॉर्पस ल्यूटियम में (स) कॉपर्स एलवीकर्स में (द) उपर्युक्त किसी में भी नहीं
8. चैंपियन ट्रॉफी निम्रलिखित में से किस खेल से संबंधित है?
(अ)शतरंज से (ब) फुटबॉल से (स) क्रिकेट से (द) हॉकी से
9. ग्रेट इंडियन बस्टार्ड क्या है?
(अ)जंतु भक्षी जानवर है(ब) वनस्पति भक्षी जानवर है (स)चिडिय़ा है (द) सरीसृप है
10. मुद्राप्रसार की विशेषता क्या है?
(अ)आयात में वृद्धि (ब)निर्यात में वृद्धि (स)मूल्यों में वृद्धि (द) व्यापार घाटा में वृद्धि
11. भारत के आर्थिक विकास में अवरोधक है
(अ)तीव्रता से बढ़ती जनसंख्या (ब) मूल्यों में अत्यधिक वृद्धि (स)बढ़ती हुई बेरोजगारी (द) उपर्युक्त सभी
12. मौद्रिक नीति के अंतर्गत रिजर्व बैंक का नियंत्रण होता है?
(अ)मुद्रा की पूर्ति पर (ब) द्रव्य के मूल्य पर (स) द्रव्य पूर्ति एवं मुद्रा मूल्य पर (द) उपर्युक्त सभी पर
13. संघ सूची में निम्रलिखित में से कौन-सा विषय नहीं है?
(अ)कृषि (ब) मुद्रा (स) विदेश संबंध (द)उपर्युक्त सभी
14. चारे के लिए सबसे अधिक उत्तम फसल कौन-सी है?
(अ) ज्वार (ब) बाजरा (स) मूूूंग (द) जौ
15. निम्र में से कौन सा भारतीय नागरिक का मूलभूत अधिकार है?
(अ) नि: शुल्क प्रथमिक शिक्षा का अधिकार (ब) समानता का अधिकार (स) धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार (द)संपत्ति का अधिकार
16. मोहिनी अट्टम नृत्य मूलरूप से निम्रलिखित किस राज्य में विकसित हुआ?
(अ)केरल (ब) अमिलनाडु (स) आन्ध्र प्रदेश (द) उड़ीसा
17. डेविस कप संबंधित है?
(अ) लॉन टेनिस से (ब) टेबिल टेनिस से (स) फुटबॉल से (द)हॉकी से
18. टाइफाइड रोग संबंधित है?
(अ)यकृत से (ब) आंतों से (स) फेफड़ों से (द) आमाशय से
19. डाइनामाइट का अविष्कार किया था?
(अ)नोबेल ने (ब) गैलिलियो ने (स) आइंस्टीन ने (द)न्यूटन ने
20. श्वेत रक्त कोशिकाओं का कार्य होता है?
(अ)प्रतिरोधी तत्वों का निर्माण (ब) कोशिकाओं को ऑक्सीजन की आपूर्ति (स) शारीरिक कोशिकाओं को चिकना करना (द)शरीर को गर्म रखना
21. चंगेजखान किस जनजाति से संबंध रखता था?
(अ)तुर्क (ब) मंगोल (स) अफगान (द) फारसी
22. बलबन ने अपने न्यायालय में कौन-सी शैली और शिष्टाचार आरंभ किए ?
(अ) तुर्क (ब) फारसी (स) अफगान (द) अरबी
23. बैरोमीटर में पारे के स्तर अचानक गिरने का अभिप्राय होता है
(अ)वर्षा का होना (ब) तूफान का आना (स) हवा का चलना (द)बर्फ का गिरना
24. विद्युत की सर्वाधिक सुचालक धातु है
(अ)चांदी (ब) जिंक (स) फुटबॉल (द)गोल्फ
25. सुब्रतो कप निम्रलिखित खेलों में से किस से संबद्ध है?
(अ)बैडमिंटन (ब) हॉकी (स) फुटबॉल (द)गोल्फ
26. क्रांतिक ताप वह ताप है?
(अ) जिस पर जल उबल जाता है (ब) जिससे अधिक ताप पर गैसीय अवस्था में पदार्थ को कभी भी द्रवित नहीं किया जा सकता है (स) जिस पर गैस को द्रवित किया जा सकता है (द) जिस पर बर्फ पिघलने लगती है
27. महान बीजगणितज्ञ एवं ज्योतिषी आर्यभट्टï का जीवन काल कब माना जाता है?
(अ) चौथी सदी (ब) चौथी सदी से पूर्व (स) पांचवी सदी से पूर्व (द) आठवीं सदी
28. भूरी क्रांति किससे संबंधित है?
(अ) भैसों के विकास से (ब) भेड़ों के विकास से (स) उर्वरकों के उत्पादन से (द) सूअरों के विकास से
29. मुर्गियों में चेचक रोग का क्या कारण होता है?
(अ) वाइरस (ब) जीवाणु (स) प्रोटोजोआ (द) इनमें से कोई नहीं
30. बरमुल किसकी नस्ल है तथा यह कहां पाई जाती है?
(अ) बत्तख, घाना (ब) गाय, कोयवटूर (स) बत्तख, कैस्पियन झील (द) गाय, हिसार
31. निम्रलिखित में से कौन सा भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का उद्देश्य नहीं है?
(अ) संसाधनों के सर्वेक्षण हेतु उपग्रह सुदूर संवेदन (ब) पर्यावरण मानीटरिंग (स) मौसम विज्ञान संबंधी सेवाएं (द) इनमें से कोई नहीं
32. राज्य के महाधिवक्ता की नियुक्ति कौन करता है?
(अ) मुख्यमंत्री (ब) प्रधानमंत्री (स) राष्ट्रपति (द) राज्यपाल
सही जवाब- 1.(स) 9 सितंबर 2015 को , 2. (अ) 6 प्रतिशत , 3.(स) बौद्ध, 4.(ब) क्षत्रिय 5.(ब) समुद्र गुप्त, 6.(स)संघीय संचित निधि से, 7.(ब) कॉर्पस ल्यूटियम में, 8.(ब) कॉर्पस ल्यूटियम में, 9.(स)चिडिय़ा है, 10.(स)मूल्यों में वृद्धि,11.(द) उपर्युक्त सभी, 12.(स) द्रव्य पूर्ति एवं मुद्रा मूल्य पर, 13.(अ)कृषि, 14.(अ)ज्वार, 15.(द)संपत्ति का अधिकार, 16.(अ)केरल, 17.(अ)लॉन टेनिस से, 18.(ब) आंतों से, 19.(अ)नोबेल ने, 20.(अ)प्रतिरोधी तत्वों का निर्माण, 21.(ब) मंगोल, 22.(अ)तुर्क, 23.(ब)तूफान का आना, 24.(अ)चांदी, 25.(स) फुटबॉल, 26.(ब) जिससे अधिक ताप पर गैसीय अवस्था में पदार्थ को कभी
कोसल एक महाजनपद था। कोसल उत्तरी भारत का प्रसिद्ध जनपद था जिसकी राजधानी विश्वविश्रुत नगरी अयोध्या थी। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जि़ला, गोंडा और बहराइच के क्षेत्र शामिल थे। वाल्मीकि रामायण में इसका उल्लेख है।
यह जनपद सरयू (गंगा नदी की सहायक नदी) के तटवर्ती प्रदेश में बसा हुआ था। सरयू के किनारे बसी हुई बस्ती का सर्वप्रथम उल्लेख ऋग्वेद में हो सकता है यही बस्ती आगे चलकर अयोध्या के रूप में विकसित हो गयी। इस उद्धरण में चित्ररथ को इस बस्ती का प्रमुख बताया गया है। शायद इसी व्यक्ति का उल्लेख वाल्मीकि रामायण में भी है।
रामायण-काल में कोसल राज्य की दक्षिणी सीमा पर वेदश्रुति नदी बहती थी। श्री रामचंद्रजी ने अयोध्या से वन के लिए जाते समय गोमती नदी को पार करने के पहले ही कोसल की सीमा को पार कर लिया था । वेदश्रुति तथा गोमती पार करने का उल्लेख अयोध्याकाण्ड में है और तत्पश्चात स्यंदिका या सई नदी को पार करने के पश्चात श्री राम ने पीछे छूटे हुए अनेक जनपदों वाले तथा मनु द्वारा इक्ष्वाकु को दिए गए समृद्धिशाली (कोसल) राज्य की भूमि सीता को दिखाई।
राजा दशरथ की रानी कौशल्या संभवत: दक्षिण कोसल (रायपुर-बिलासपुर के जि़ले, मध्य प्रदेश) की राजकन्या थी। कालिदास ने रघुवंश में अयोध्या को उत्तर कोसल की राजधानी कहा है। रामायण-काल में अयोध्या बहुत ही समृद्धिशाली नगरी थी।
महाभारत में भीमसेन की दिग्विजय-यात्रा में कोसल-नरेश बृहद्बल की पराजय का उल्लेख है। अंगुत्तरनिकाय के अनुसार बुद्धकाल से पहले कोसल की गणना उत्तर भारत के सोलह जनपदों में थी। इस समय विदेह और कोसल की सीमा पर सदानीरा (गंडकी) नदी बहती थी। बुद्ध के समय कोसल का राजा प्रसेनजित् था जिसने अपनी पुत्री कोसला का विवाह मगध-नरेश बिंबिसार के साथ किया था। काशी का राज्य जो इस समय कोसल के अंतर्गत था, राजकुमारी को दहेज में उसकी प्रसाधन सामग्री के व्यय के लिए दिया गया था। इस समय कोसल की राजधानी श्रावस्ती में थी। अयोध्या का निकटवर्ती उपनगर साकेत बौद्धकाल का प्रसिद्ध नगर था। जातकों में कोसल के एक अन्य नगर सेतव्या का भी उल्लेख है। छठी और पांचवीं शती ईर्पू में कोसल मगध के समान ही शक्तिशाली राज्य था किन्तु धीरे-धीरे मगध का महत्व बढ़ता गया और मौर्य-साम्राज्य की स्थापना के साथ कोसल मगध-साम्राज्य ही का एक भाग बन गया। इसके पश्चात इतिहास में कोसल की जनपद के रूप में अधिक महत्ता नहीं दिखाई देती यद्यपि इसका नाम गुप्तकाल तक साहित्य में प्रचलित था।
विष्णु पुराण के इस उद्धरण में सम्भवत: गुप्तकाल के पूर्ववर्ती काल में कोसल का अन्य जनपदों के साथ ही देवरक्षित नामक राजा द्वारा शासित होने का वर्णन है। यह दक्षिण कोसल भी हो सकता है। गुप्तसम्राट समुद्रगुप्त की प्रयाग प्रशस्ति में ‘कोसलक महेंद्र’ या कोसल (दक्षिण कोसल) के महेन्द्र का उल्लेख है जिस पर समुद्रगुप्त ने विजय प्राप्त की थी। कुछ
बाबरनामा भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना करने वाले शासक मुहम्मद जहिरुद्दीन बाबर की आत्मकथा है। आमतौर से बाबरनामा कहे जाने वाले किताब का मूल शीर्षक तुजुक-ए-बाबरी है।
मात्र तेरह वर्ष की अल्पवय में बाबर ने सत्ता के लिए संघर्ष शुरु किया था। अपनी आत्मकथा में उसने समरकंद (उज्बेकिस्तान) से काबुल (अफगानिस्तान) और फिर दिल्ली (हिन्दुस्तान) तक किए गए सत्ता-संघर्ष को बेहतरीन ढंग से बयान किया है। यह पुस्तक न सिर्फ उसके अनुभवों का दर्पण है बल्कि तत्कालीन समाज के बारे में एक दस्तावेज है।
तुजुक-ए-बाबरी में बाबर ने अपनी अद्भुत साहित्यिक क्षमता, प्रकृति प्रेम और रुचि का परिचय दिया है जिसे पढक़र ही जाना जा सकता है। किताब से यह पता चलता है कि हालात ने बाबर को भले ही लड़ाका बना दिया हो,लेकिन उसके अंदर भी एक सुरुचिपूर्ण कलाप्रेमी शख्सियत थी।
ड्राफ्ट
ड्राफ्ट U (Draft)- यह एक ऐसा साख प्रपत्र है, जिसमें किसी बैंक द्वारा अपनी किसी अन्य शाखा को पावक के आदेशानुसार ड्राफ्ट में उल्लिख्ति धनराशि मांग पर भुगतान करने का आदेश होता है। मांग पर भुगतान करने का आदेश होता है। ड
्राफ्ट किसी बैंक द्वारा पहले से भुगतान प्राप्त करके जारी किया जाता है तथा जिस व्यक्ति अथवा संस्था के नाम ड्राफ्ट बनाया जाता है, उसकी पहचान करने के बाद इसका भुगतान कर दिया जाता है। ड्राफ्ट भी चैक की भॉंति रेखांकित अथवा अरेखांकित हो सकता है।
अंगुत्तरनिकाय महत्वपूर्ण बौद्ध ग्रंथ है। इसके लेखक महंत आनंद कौसलायन हैं। महाबोधि सभा, कलकत्ता द्वारा इसको वर्तमान समय में प्रकाशित किया गया है। बौद्ध ग्रन्थ-बौद्धमतावल्बियों ने जिस साहित्य का सृजन किया, उसमें भारतीय इतिहास की जानकारी के लिए प्रचुर सामग्रियाँ उपलब्ध हैं।
बौद्ध संघ, भिक्षुओं तथा भिक्षुणियों के लिये आचरणीय नियम विधान विनय पिटक में प्राप्त होते हैं। अंगुत्तरनिकाय की अपनी एक विशेषता है। इसमें सुत्तों का संग्रह एक व्यवस्था के अनुसार किया गया है। इस में ऐसे सुत्त हैं जिनमें बुद्ध भगवान के एक संख्यात्मक पदार्थों विषयक उपदेश संग्रह है, तत्पश्चात दो पदार्थों विषयक सुत्तों का और फिर तीन, चार आदि। इसी क्रम से इस निकाय के भीतर एकनिपात, दुकनिपात एवं तिक, चतुवक, पंचक, छक्क, सत्तक, अ_क, नवक, दशक और एकादशक इन नामों के ग्यारह निपातों का संकलन है। ये निपात पुन: वर्गों में विभाजित हैं, जिनकी संख्या निपात क्रम से 21, 16, 16, 26, 12, 9, 9, 9, 22 और 3 है। इस प्रकार 11 निपातों में कुल वर्गों की संख्या 169 है। प्रत्येक वर्ग के भीतर अनेक सुत्त हैं जिनकी संख्या एक वर्ग में कम से कम 7 और अधिक से अधिक 262 है। इस प्रकार अंगुत्तरनिकाय से सुत्तों की संख्या 2308 है।
कारदेखो डॉट कॉम
कारदेखो गिरनार सॉफ्ट की एक सहायक कंपनी है, जो कारदेखो, बाइकदेखो, प्राइसदेखो और गाड़ी डॉट कॉम जैसी साइटों का संचालन करती है। आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र अमित और अनुराग जैन ने वर्ष 2008 में कारदेखो पोर्टल की शुरुआत की। कंपनी ने नवंबर 2013 में सिकोइया से 15 लाख अमेरिकी डालर का फंड प्राप्त किया.
जयपुर स्थित ऑटो पोर्टल ‘कारदेखो डॉट कॉम’ ने 11 सितंबर 2015 को टाइम्स इंटरनेट के स्वामित्व वाले ऑटो पोर्टल जिगव्हील्स का अधिग्रहण किया है। कारदेखो, गाड़ी डॉट कॉम और जिगव्हील्स की संयुक्त इकाई कारट्रेड डॉट कॉम और कारवाले डॉट कॉम के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। अधिग्रहण के पूरा होने के बाद, जिगव्हील्स इस समूह के अतंर्गत एक स्वतंत्र इकाई के रूप में काम करेंगा।
सोलिदारनोस्क पोलैंड का एक गैरसरकारी मजदूर संगठन है। इसने कम्युनिस्ट प्रभाव से पोलैंड की मुक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 14 अगस्त 1980 को पौलेंड में लेख वलेंसा के नेतृत्व में ग्दांस्क शिपयार्ड में मजदूरों ने हड़ताल की।
इस हड़ताल के बाद 31 अगस्त को पोलैंड की पहली गैर सरकारी ट्रेड यूनियन सोलिदारनोस्क की स्थापना हुई। वलेंसा को इसका अध्यक्ष चुना गया। वलेंसा 1943 में पोपोवो में एक गरीब रोमन कैथोलिक परिवार पैदा हुए थे। वह 1967 में ग्दांस्क चले गए जहां उन्होंने एक शिपयार्ड में इलेक्ट्रीशियन की नौकरी कर ली।
पोलैंड में मजदूरों और गरीब कारीगरों की खराब हालत के विरोध ने जोर पकडऩा शुरू कर दिया था और वलेंसा इसके सक्रिय सदस्य बन गए। 1976 में कारखानों में गरीब मजदूरों की मौत के विरोध में याचिका दायर करने के लिए मजदूरों के हस्ताक्षर लेने के मामले में उन्हें नौकरी से हटा दिया गया। इसके बाद उनके लिए कहीं दूसरी जगह नौकरी पाना भी मुश्किल हो गया। वलेंसा ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रेड यूनियन बनाई और 1980 में 14 अगस्त को ग्दांस्क में हड़ताल शुरू की। इस हड़ताल के साथ ही पोलैंड में कम्युनिस्ट शासन के अंत की शुरुआत हो गई।
इस हड़ताल को जर्मन एकीकरण के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। पोलैंड में सरकार विरोधी आंदोलन के साथ जीडीआर के लोगों की सहानुभूति अंत में 1089 में बर्लिन दीवार के गिरने और जर्मन एकीकरण की वजह बनी. इसकी वजह से शीतयुद्ध का भी अंत हुआ। 1990 तक वलेंसा काफी लोकप्रिय हो गए थे और दोबारा सोलिदारनोस्क के अध्यक्ष चुने गए। 1990 में हुए स्वतंत्र राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने 74 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल कर चुनाव जीता और देश के राष्ट्रपति बने। मजदूरों के हितों के लिए उनके प्रयासों के लिए उन्हें 1983 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
0------
1. वॅाटर जेट फास्ट अटैक क्राफ्ट ‘तिहायु’ को हाल ही में भारतीय सेना के किस विंग को सौंपा गया?
(अ)भारतीय वायु सेना (ब)भारतीय नौसेना (स)भारतीय थल सेना (द) इनमें से कोई नहीं
2. निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने बीजू कन्या रत्न योजना की शुरुआत की?
(अ) ओडिशा सरकार (ब) बिहार सरकार (स) पंजाब सरकार (द) इनमें से कोई नहीं
3. ब्रिटेन ने किस देश के साथ संबंध सुधारने के लिए वर्ष 2011 के बाद वहां अपना राजदूत नियुक्त किया?
(अ) पाकिस्तान (ब)अमेरिका (स) भूटान (द) ईरान
4. टे्रड प्वाइंट की स्थापना का उद्देश्य क्या है?
(अ) आयात-निर्यात का आदान-प्रदान करने वाला केंद्र (ब) आयात-निर्यात संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान वाला केंद्र (स) विदेशी बैंकिंग व्यापार का आदान-प्रदान केंद्र (द) सीमा शुल्क एकत्रित करने का केंद्र
5. डीपीटी दवाई एक बच्चे को किस बीमारी के बचाव के लिए दी जाती है?
(अ) पोलियो, चेचक, डिफ्थीरिया को रोकने हेतु (ब) डिफ्थीरिया, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु (स) चेचक, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु (द) पोलियो टिटनेस, कुकुरखांसी को रोकने हेतु
6. पीसो किस देश की मुद्रा का नाम है?
(अ) क्यूबा (ब) बरमूडा (स) ग्रेनेडा (द) जमैका
7. ब्रिटिश सरकार ने महात्मा गांधी को जो उपाधि दी थी और जिसे उन्होंने असहयोग आंदोलन में वापस कर दिया, वह थी?
(अ) हिंद केसरी (ब) केसर-ए-हिंद (स) रायबहादुर (द) राइट ऑनरेबल
8. जनजातीय लोगों के संबंध में आदिवासी शब्द का प्रयोग निम्नलिखित में से किसने किया था?
(अ) महात्मा गांधी ने (ब) ठक्कर बापा ने (स) ज्योतिबा फूले ने (द) बी.आर. अंबेडकर ने
9. 630 ई. से 634 ई. के बीच हर्ष और पुलकेशिन के बीच हुआ युद्घ किस नदी के तट पर लड़ा गया?
(अ)नर्मदा, रेवा (ब)ताप्ती (स)गोदावरी (द) इनमें से कोई नहीं
10. रोलेण्ड-गेरॉस स्टेडियम किसके लिए जाना जाता है?
(अ)पिछला विश्व कप फुटबॉल फाइनल वहां खेला गया था (ब) यूनान (ग्रीस)में पिछले ओलंपिक खेलों का एक स्टेडियम (स)फ्रेंच अंतर्राष्ट्रीय टेनिस ओपन टूर्नामेंट यहां खेला जाता है (द)ऑस्टे्रलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट यहां खेला जाता है
11. पटाखे में लाल रंग किसकी उपस्थिति के कारण दिखाई देता है?
(अ) मैग्रेशियम (ब) बेरियम (स) स्ट्रोनशियम (द) सोडियम।
12. निम्नलिखित में से कौन सा शहर नीली एवं सफेद नील के संगम पर स्थित है?
(अ) काहिरा (ब) बगदाद (स) खारतूम (द) अंकारा
13.भारत वर्ष में भर्तृहरि किस भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार हुए हैं?
(अ) देवनागरी (ब) संस्कृत (स) फारसी (द) उर्दू
14. धु्रवों पर क्षोभमण्डल किस ऊंचाई तक विद्यमान है?
(अ) 5 किमी तक (ब) 10 किमी तक (स) 8 किमी तक (द) 18 किमी तक
15. एक बायोगैस बेहतर काम करेगा यदि?
(अ)40अंश सेंटीग्रेट के लगभग की वायवीय (एयरोविक)स्थिति में हो (ब)40अंश सेंटीग्रेट अवायवीय स्थिति के तहत हो (स) 45अंश सेंटीग्रेट के लगभग की वायवीय स्थिति मेें हो (द)इनमें से कोई नहीं
16. बायोगैस के प्रमुख तत्व हैं?
(अ)मीथेन व कार्बन डाइऑक्साइड (ब)एथीलीन व कार्बन डाइऑक्साइड (स) मीथेन व कार्बन मोनोक्साइड
(द)इनमें से कोई नहीं
17. निम्नलिखित में से किस राज्य से राज्यसभा के लिए सबसे कम सदस्य निर्वाचित किए जाते हैं?
(अ)झारखंड (ब)छत्तीसगढ़ (स) जम्मू-कश्मीर (द) हिमाचल प्रदेश
18. भारत की संघात्मक व्यवस्था निम्नलिखित में से किस देश के संविधान से प्रभावित है?
(अ) कनाडा (ब) यूनाइटेड किंगडम (स) संयुक्त राज्य अमेरिका (द) आयरलैंड
19. भारत में निम्नलिखित में से किस दिन को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के रूप में मनाया जाता है?
(अ)24 जनवरी (ब) 26 जनवरी (स)24 फरवरी (द)26 फरवरी
20. निम्नलिखित में से किस अम्ल की उपस्थिति मानव पेट में होती है?
(अ) सल्फ्यूरिक अम्ल (ब) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (स) नाइट्रिक अम्ल (द) पिक्रिक अम्ल
21. पेचिस या अमीबॉयसिस के लिए उत्तरदायी प्रोटोजोआ है?
(अ)अमीबा (ब)एंटअमीबा (स)पैरामीशियम (द) ट्रिपैनोसोमा
22. स्पंजों के शरीर पर पाए जाने वाले छोटे-छोटे छिद्र निम्नलिखित में से क्या कहलाते हैं?
(अ)ऑस्टिया (ब) अस्कुलम (स)रेडुला (द) सीलिया
23. ‘रसायनों का सम्राट’ किसे कहा जाता है?
(अ) सल्फ्यूरस अम्ल (ब) सल्फ्यूरिक अम्ल (स) नाइट्रिक अम्ल (द) नाइट्रस अम्ल
24. ज्वार-भाटा की उत्पत्ति के संबंध में प्रगामी तरंग सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया है?
(अ) जी.बी.एयरी ने (ब) विलियम वेवेल ने (स) लाप्लास ने (द) डेविस ने
25. एक अच्छे ईधन के लिए आवश्यक शर्त क्या है?
(अ)उसका ऊष्मीय मान उच्च होना चाहिए (ब) उसे आसानी से दहनशील होना चाहिए (स) उसका ज्वलन ताप उपयुक्त होना चाहिए (द) इनमें से कोई नहीं
सही जवाब- 1.(ब)भारतीय नौसेना, 2.(अ) ओडिशा सरकार, 3.(द) ईरान, 4.(ब) आयात-निर्यात संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान वाला केंद्र, 5.(ब) डिफ्थीरिया, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु, 6.(अ) क्यूबा, 7.(ब)केसर-ए-हिंद, 8.(ब)ठक्कर बापा ने, 9.(अ) नर्मदा (रेवा), 10.(स)फ्रेंच अंतर्राष्ट्रीय टेनिस ओपन टूर्नामेंट यहां खेला जाता है, 11.(स) स्ट्रोनशियम, 12.(स) खारतूम, 13.(ब)संस्कृत, 14.(स) 8 किमी तक, 15.(ब) 40अंश सेंटीग्रेट अवायवीय स्थिति के तहत हो, 16.(ब) एथीलीन व कार्बन डाइऑक्साइड, 17.(द)हिमाचल प्रदेश, 18.(अ) कनाडा, 19.(स)24 फरवरी, 20.(ब) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, 21.(ब) एंटअमीबा, 22.(अ) ऑस्टिया, 23.(ब) सल्फ्यूरिक अम्ल, 24.(ब) विलियम वेवेल ने, 25.(द)इनमें से कोई नहीं।
नेरेइड नेपच्युन का तीसरा सबसे बड़ा चन्द्रमा है। इसकी कक्षा- 55 लाख 13 हजार 400 किमी नेपच्युन से है। वहीं व्यास - 340 किमी है।
नेरेइड सागरी जलपरी है, और नेरेउस और डोरीस की 50 पुत्रियों में से एक है। इसकी खोज काईपर ने 1949 में की थी। नेरेइड की कक्षा सौर मंडल के किसी भी ग्रह या चन्द्रमा से ज्यादा विकेन्द्रित है। इसकी नेपच्युन से दूरी 13 लाख 53 हजार 600 किमी से 96 लाख 23 हजार 700 किमी तक विचलित होती है। इसकी विचित्र कक्षा से लगता है कि यह एक क्षुद्रग्रह है या काईपर पट्टे का पिंड है।
इंटू द हिडेन वैली एक उपन्यास है, जो अरुणाचल के अपातानी आदिवासियों पर लिखा गया है। इस उपन्यास को 8 सितंबर 2016 को ब्रिटेन का प्रतिष्ठित एमएम बेनेट्स अवार्ड प्रदान किया गया।
स्पीकिंग टाइगर की ओर से प्रकाशित यह उपन्यास भारत में ब्रिटिश काल के अनछुए इतिहास पर रोशनी डालती है। उपन्यास में दो कहानियों के साथ अंग्रेजों और आदिवासियों के बीच टकराव को दर्शाया गया है। इस उपन्यास में एक कहानी ब्रिटिश अधिकारी की है तो दूसरी एक आदिवासी की है। ब्लैकबर्न के इस उपन्यास ने हेलेन पेज की ‘डिफेंडर ऑफ यरुशलम’ और केर्मिट रोसवेल्ट लिखित ‘अलीजन्स’ की पुस्तक को इस प्रतियोगिता में पीछे छोड़ दिया?
अमेरिका में जन्मे ब्लैकबर्न ने दक्षिण भारत के कुछ गांवों में भी ढाई साल गुजारे और तमिल भाषा सीखी। ब्लैकबर्न के अनुसार जब वह 1999 में अरुणाचल प्रदेश आए तब पूर्वोत्तर भारत में तिब्बती-बर्मन बोलने वाले आदिवासियों से प्रभावित हुए। उन्होंने लगभग एक दशक तक आदिवासियों के उस खास समूह की संस्कृति और परंपराओं पर शोध किया।
श्रौतसूत्र
विभिन्न हिन्दू आनुष्ठïानिक पुस्तिकाओं में से कोई भी, जिनका प्रयोग वे पुरोहित करते हैं जो तीन अग्रियों और कई विशेषज्ञ पुजारियों वाले वृहत्तर यज्ञों का अनुष्ठïान करते हैं।
ये पुस्तिकाएं श्रौत (संस्कृत श्रुति से, रहस्योदघाटन) कहलाती है, क्योंकि वे सीधे श्रुति या उदघाटित वर्ग के रूप में माने जाने वाले प्राचीन वैदिक साहित्य पर आधारित हैं। श्रौतसूत्र, गृह्यïसूत्र (घरेलू समारोहों से संबद्ध) तथा धर्मसूत्र (आचरण के नियमों से संबद्ध) के साथ सूत्रात्मक पाठों के संकलन, कल्पसूत्र का निर्माण करते हैं, जो वेद की विभिन्न शाखाओं से उभरे। प्रत्येक श्रौतसूत्र अपने विशिष्टï वैदिक मत के पुरोहितों का विशिष्टï कार्यों के निष्पादन में मार्गदर्शन करता है। श्रौतसूत्र तीन अग्रियों को प्रज्जवलित करने, अमावस्या एवं पूर्णमासी समारोहों तथा विभिन्न पशु बलियों एवं सोम यज्ञों जैसे विषयों की जानकारी देते हैं।
अमर बेल (Dodder, Cuscuta Reflexa) एक पराश्रयी (दूसरों पर निर्भर) लता है, जो प्रकृति का चमत्कार ही कहा जा सकता है। बिना जड़ की यह बेल जिस वृक्ष पर फैलती है, अपना आहार उससे रस चूसने वाले सूत्र के माध्यम से प्राप्त कर लेती है। अमर बेल का रंग पीला और पत्ते बहुत ही बारीक तथा नहीं के बराबर होते हैं। अमर बेल पर सर्द ऋतु में कर्णफूल की तरह गुच्छों में सफेद फूल लगते हैं। बीज राई के समान हल्के पीले रंग के होते हैं। अमर बेल बसंत ऋतु (जनवरी-फरवरी) और ग्रीष्म ऋतु (मई-जून) में बहुत बढ़ती है और शीतकाल में सूख जाती है। जिस पेड़ का यह सहारा लेती है, उसे सुखाने में कोई कसर बाकी नहीं रखती है।
अमरबेल के विभिन्न भाषाओं में नाम हैं- संस्कृत- आकाश बल्ली, आकाशवल्ली, हिंदी-अमर बेल, आकाश बेल, मराठी- निर्मुली, अमरबेल, गुजराती-अकास बेल, अमरबेल, बंगाली - स्वर्णलता, आलोक लता, तैलगू- नुलु तेगा, अरबी - कसूसेहिन्द, फारसी-अफ्तीमून, अंग्रेजी-डोडर, लैटिन -कस्कुटा रिफ्लेक्सा
अमरबेल का स्वाद चरपरा और कषैला होता है। अमर बेल (आकाश बेल) डोरे के समान पेड़ों पर फैलती है। इनमें जड़ नहीं होती तथा रंग पीला तथा फूल सफेद होते हैं। अमर बेल गर्म एवं रूखी प्रकृति की है। इस लता के सभी भागों का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है।
अमरबेल कड़वी, आंखों के रोगों को नाश करने वाली, आंखों की जलन को दूर करने वाली तथा पित्त कफ और आमवात को नाश करने वाली है। यह वीर्य को बढ़ाने वाली रसायन और बलकारक है। अनेक औषधियों के उत्पादन में इसका उपयोग किया जाता है।
दारूहल्दी एक पेड़ की लकड़ी है जो अत्यंत चीमर और कठोर होती है। दारूहल्दी के गुण भी हल्दी के समान ही हैं। विशेष करके यह घावों, प्रमेह, खुजली, और रक्तविकार नाशक होता है, यह त्वचा के दोष, जहर और आंखों के रोगों को नष्ट करता है।
दारूहल्दी के पेड़ हिमालय क्षेत्र में अपने आप झाडिय़ों के रूप में उग आते हैं। यह बिहार, पारसनाथ और नीलगिरी की पहाडिय़ों वाले क्षेत्रों में भी पाई जाती है। इसका पेड़ 150 से लेकर 480 सेमी ऊंचा, कांटेदार, झाड़ीनुमा होता है। जिसका तना 8-9 इंच की मोटाई का होता है। इसके कांटेदार पत्ते 2 से 3 इंच लंबे होते हैं। इसके फूल 2-3 इंच लम्बी मंजडिय़ों पर गुच्छों में, सफेद या पीले रंग के होते हैं। इसके फल को जरिश्क के नाम से जाना जाता है। इसकी जड़ पीलापन लिए हुए छोटी-बड़ी गांठदार होती है। हल्दी के समान पीले कड़ुवे, हल्की गंध वाले जड़ के टुकड़े ही बेचे जाते हैं। डंठल और जड़ में पूरी तरह से पीलापन समाया रहने के कारण ही इसका नाम दारूहल्दी पड़ा है। इसकी 6 जातियां पाई जाती हैं। लेकिन गुणों में ये लगभग समान होती है।
विभिन्न भाषाओं में नाम-हिंदी-दारूहल्दी, संस्कृत-दारुहरिद्रा, मराठी-दारुहलद, गुजराती-दारुहल्दर, बंगाली-दारूहरिद्रा, लैटिन-बर्बेरिस अरिसटेटा
दारूहल्दी पीले रंग की होती है। इसका स्वाद तीखा होता है। इसकी प्रकृति गर्म होती है। इसका अधिक मात्रा में सेवन गर्म स्वभाव वालों के लिए हानिकारक होता है। आयुर्वेद के अनुसार दारूहल्दी लघु, स्वाद में कडु़वा, कषैला, तीखा, तासीर में गर्म, पाचनशक्तिवर्धक, पौष्टिक, रक्तशोधक, यकृत उत्तेजक, कफनाशक, घाव शोधक एवं सूजन को दूर करने वाली होती है। यह बुखार, श्वेत और रक्तप्रदर, आंखों के रोग, त्वचा विकार, गर्भाशय के रोग, पीलिया, पेट के कीड़े, मुंह के रोग, दांतों-मसूढ़ों के रोग, गर्भावस्था का जी मिचलाना आदि रोगों में उपयोगी है।
यूनानी चिकित्सानुसार इसके फल जरिश्क को यूनानी पद्धति में एक उत्तम औषधि माना गया है। यह आमाशय, जिगर और दिल के लिए लाभकारी होती है। इसके सेवन से जिगर और मेदे (आमाशय) की खराबी से दस्त लगना, मासिक-धर्म की अनियमितता, सूजन और बवासीर के कष्टों में आराम मिलता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार दारूहल्दी के रासायनिक संगठन का विश्लेषण करने पर ज्ञात होता है कि इसमें अनेक एल्केलाइड उपस्थित होता है। जिनमें बर्बेरिन नामक पीले रंग का कड़वा, पानी में घुलनशील एल्केलाइड्स प्रमुख होता है। बर्बेरीन सल्फेट का उपयोग फोड़ों के इलाज में काफी लाभप्रद पाया जाता है।
राणा सांगा, को संग्राम सिंह के नाम से भी जाना जाता है। संग्राम सिंह वायमल्ल का पुत्र और उत्तराधिकारी था। इतिहास में वह मेवाड़ का राजा सांगा के नाम से प्रसिद्ध था, जिसने 1508 ई. से 1529 ई. क शासन किया। संग्राम सिंह महान योद्धा था और तत्कालीन भारत के समस्त राज्यों में से ऐसा कोई भी उल्लेखनीय शासक न था, जो उससे लोहा ले सके।
बाबर के भारत पर आक्रमण के समय राणा सांगा को आशा थी कि वह भी तैमूर की तरह दिल्ली में लूट-पाट करने के बाद स्वदेश लौट जायेगा। किन्तु जब उसने देखा कि 1526 ई. में इब्राहीम लोदी को पानीपत के युद्ध में परास्त कर बाबर दिल्ली में शासन करने लगा है, तो वह अपने 120 सहायक सामंतों, 80 हज़ार अश्वारोहियों और 500 हाथियों की एक विशाल सेना लेकर बाबर से युद्ध के लिए चल पड़ा। 16 मार्च, 1527 ई. को खानवा नामक स्थान पर बाबर से उसका घमासान युद्ध हुआ। यद्यपि इस युद्ध में राजपूतों ने अत्यधिक वीरता दिखाई, ्िफर भी वह बाबर द्वारा पराजित हुए। इस युद्ध में राणा सांगा जीवित तो बच गया, किन्तु पराजय के आघात से दो वर्ष के उपरान्त ही उसकी मृत्यु हो गई और भारत में हिन्दू राज्य स्थापित करने का उसका सपना भंग हो गया।
1. भारतीय सेना ने हाल ही में मिशन सहायता का शुभारंभ किया है, यह किससे संबंधित है?
(अ) जम्मू एवं कश्मीर की सीमा में सुरंगें निकालना (ब) नक्सली क्षेत्रों में लोगों की मदद (स) जम्मू और कश्मीर में बाढ़ पीडि़तों की मदद (द) मध्य पूर्व में आईएसआईएस हमलों के खिलाफ कुर्दों की मदद
2. हाल ही में डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के किस देश में सबसे अधिक आत्महत्याएं होती हैं?
(अ) चीन (ब) जापान (स) यूएसए (द)भारत
3. जयपुर फुट किस संगठन द्वारा प्रदान किया जाता है?
(अ) केयर इंडिया (ब) अभिनव सोसायटी (स) महावीर विकलांग सहायता समिति (द) हेल्पिंग हैंड्स
4. हाल ही में किसने लगातार तीसरी बार यूएस ओपन ट्राफी जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है?
(अ) सेरेना विलियम्स (ब) केरोलाईन वोज्निएकी (स) मार्टिना नवरातिलोवा (द) सानिया मिर्जा
5. टेलीविजन होम शॉपिंग दर्शकों तक अपनी पहुंच का विस्तार करने के उद्देश्य से स्नेपडील ने किस कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम (द्भशद्बठ्ठह्ल 1द्गठ्ठह्लह्वह्म्द्ग) पर हस्ताक्षर किए हैं?
(अ)फ्लिपकार्ट (ब)टाटा स्काई (स)डेन नेटवक्र्स (द) मिन्त्रा
6. हाल ही में देश में स्वास्थ्य अदालत शुरु करने वाला पहला राज्य कौन-सा है?
(अ) कर्नाटक (ब) हरियाणा (स) मध्य प्रदेश (द) गुजरात
7. जब प्रकाश के लाल, हरा और नीला रंग को समान अनुपात में मिलाया जाता है, तो परिणामी रंग होगा?
(अ) मैजेन्टा (ब) सफेद (स) काला (द) श्याम
8. फोटोग्राफिक कैमरे का कौन सा भाग आंख की रेटिना की तरह कार्य करता है?
(अ) प्रकाश छिद्र (ब) शटर (स) लेंस (द) फिल्म
9. सामान्यतया कैमरे में किस प्रकार का लेंस उपयोग में लाया जाता है?
(अ) उत्तल (ब) अवतल (स) वर्तुलाकार (द) समान मोटाई का
10. एशिया का सबसे बड़ा नगर कौन सा है?
(अ) शंघाई (ब) मुंबई (स) ओसाका (द) टोकियो
11. पेसो किस देश की मुद्रा का नाम है?
(अ) क्यूबा (ब) बरमूडा (स) ग्रेनेडा (द) जमैका
12. विश्व में संख्या की दृष्टि से सबसे बड़ी मानव जाति निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) कॉकासोएड्स (ब) मंगोलाई (स) नीग्रोस (द) आस्ट्रेलियाई
13. सूर्य का मध्य भाग कहलाता है?
(अ) आभा मंडल (ब) प्रकाश मंडल (स)प्रकाश वर्ष (द) उक्त में से कोई नहीं
14. भारत के किस राज्य में जिप्सम सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है?
(अ) पंजाब (ब) राजस्थान (स) मध्यप्रदेश (द) छत्तीसगढ़
15. कंप्यूटर सिस्टम के किस भाग को भौतिक रूप से स्पर्श किया जा सकता है?
(अ)डाटा (ब)ऑपरेटिंग सिस्टम (स)हार्डवेयर(द) सॉफ्टवेयर
16. भारत में रेशम का सबसे अधिक उत्पादन करने वाला राज्य कौन सा है?
(अ) कर्नाटक (ब) आंध्रप्रदेश (स) असम (द) पंजाब
17. फल उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ
18. सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में भारत का विश्व में कौन सा स्थान रखता है?
(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ
19. लोहे की वेल्डिंग में निम्नलिखित में से किस मिश्रण का उपयोग होता है?
(अ) ऑक्सीजन एवं एसिटिलीन (ब) ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन (स) मीथेन एवं ऑक्सीजन (द) ऑक्सीजन एवं हाइड्रोजन
20. निम्नलिखित में से कौन सा देश निर्गुट सम्मेलन से अलग हो गया है?
(अ) म्यांमार (ब) श्रीलंका (स) भारत (द) जापान
21. भारतीय संविधान द्वारा कृषि पर आयकर किसके द्वारा लगाया जा सकता है?
(अ) केंद्र सरकार द्वारा (ब) राज्य सरकार द्वारा (स) ग्राम पंचायत द्वारा (द) इनमें से किसी से नहीं
22. सैयद हुसैन अली का मराठा घुड़सवारों को दिल्ली ले जाने में निम्न में से क्या आशय था?
(अ) बादशाह फर्रुखसियर को सिंहासन से हटाना (ब) वजीर का पद प्राप्त करना (स) राजपूतों से युद्ध करना (द) संभावित नादिरशाह के आक्रमण से सुरक्षा
23. कला की मथुरा शैली में मूर्तियों का निर्माण किस पत्थर से हुआ है?
(अ) संगमरमर द्वारा (ब) ग्रेनाइट द्वारा (स) लाल बलुआ पत्थर द्वारा (द) उक्त सभी
24. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रह सबसे कम समय में सूर्य का चक्कर लगता है?
(अ) प्लूटो (ब) बुध (स) पृथ्वी (द) शनि
25. करीम बेन्जेमा, रोनाल्डो और गोन्जाले हिगुएन- इन तीन व्यक्तियों को किस क्षेत्र में अपने प्रदर्शन के लिए जाना जाता है?
(अ) सिनेमा (ब) खेल (स) साहित्य (द) पत्रकारिता
26. लार्ड वैलेजली ने निम्नलिखित किसके द्वारा भारत में अंग्रेजी राजा का विस्तार किया?
(अ) विलयन नीति (ब) सहायक संधि (स) भारतीय रियासतों का विभाजन (द) रियासतों को मिलाने के द्वारा
27. जब इटली की सरकार ने भारत को स्वतंत्रता प्रदान करने का निश्चय किया, उस समय भारत का वायसराय कौन था?
(अ) लॉर्ड माउंटबेटन (ब) लॉर्ड लिनलिथगो (स) लॉर्ड वेवेल (द) लॉर्ड वैलिंगटन
सही जवाब-1.(स)जम्मू और कश्मीर में बाढ़ पीडि़तों की मदद, 2.(द)भारत, 3.(स) महावीर विकलांग सहायता समिति, 4.(अ) सेरेना विलियम्स, 5.(स) डेन नेटवक्र्स, 6.(अ)कर्नाटक, 7.(ब) सफेद, 8.(द) फिल्म, 9.(अ) उत्तल, 10.(द) टोकियो, 11.(अ) क्यूबा, 12.(अ) कॉकासोएड्स, 13.(ब) प्रकाश मंडल, 14.(ब) राजस्थान, 15.(स) हार्डवेयर, 16.(अ) कर्नाटक, 17.(ब) द्वितीय,18.(अ) प्रथम, 19.(अ) ऑक्सीजन एवं एसिटिलीन, 20.(अ) म्यांमार, 21.(ब)राज्य सरकार द्वारा, 22.(अ) बादशाह फर्रुखसियर को सिंहासन से हटाना, 23.(स) लाल बलुआ पत्थर द्वारा, 24.(ब) बुध, 25.(ब) खेल, 26.(ब) सहायक संधि, 27.(स)लॉर्ड वेवेल।