सामान्य ज्ञान
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन को संस्थागत ढांचा प्रदान करने को मंजूरी दी है।
राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन देश में कौशल गतिविधियों के कार्यान्वयन के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर सुदृढ़ संस्थागत ढांचा प्रदान करेगा। इह्यस मिशन में त्रि-चरणीय, उच्चाधिकार प्राप्त निर्णय लेने संबंधी ढांचा होगा। शीर्ष पर, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मिशन की गवर्निंग काउंसिल होगी, जो समग्र मार्गदर्शन एवं नीतिगत दिशा प्रदान करेगी।
कौशल विकास के प्रभार वाले मंत्री की अध्यक्षता वाली संचालन समिति गवर्निंग काउंसिल के निर्देशन पर मिशन की गतिविधियों की समीक्षा करेगी। मिशन निदेशालय, सचिव कौशल विकास, मिशन निदेशक के रूप में केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों और राज्य सरकारों में कौशल संबंधी कार्यकलापों का कार्यान्वयन, समन्व्यन एवं अभिसरण सुनिश्चित करेंगे।
मिशन सर्वोच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में उप-मिशन भी संचालित करेगा। राष्ट्रीय कौशल विकास एजेंसी (एनएसडीए), राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और प्रशिक्षण निदेशालय मिशन के समग्र मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।
केंद्रीय सरकार ने 1 जुलाई 2015 को ऑनलाइन राष्ट्रीय कृषि बाजार की स्थापना को मंजूरी दी है। यह कृषि बाजार किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए एक विकल्प प्रदान करेगा.।
वर्तमान में कोई और विकल्प उपलब्ध ना होने के कारण किसान मंडियों या बाजार समितियों को अपने उत्पाद बेचने के लिए बाध्य हैं जो उन पर विभिन्न करों को आरोपित करते हैं। लेकिन अब ऑनलाइन मंच किसानों को देश के किसी भी हिस्से में फल, सब्जियों और अन्य उत्पादों को खरीदने और बेचने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। ऑनलाइन ट्रेडिंग की देखरेख करने और लेनदेन सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए एक एजेंसी भी स्थापित की जाएगी इसके अतिरिक्त यह एजेंसी कृषि उत्पाद के परिवहन को सुविधाजनक बनाने की ओर भी ध्यान देगी। अब किसान अपनी सुविधानुसार उत्पाद को मंडियों या ऑनलाइन मंच पर बेच सकते हैं।
आज के मध्य अमेरिका के, मैक्सिको में स्थित चिचेन इत्जा एक मंदिर-नगरी है। यह मंदिर-नगरी पुरानी माया सभ्यता का अवशेष है। यह सभ्यता यहां पर 750 से 1200 सदी के बीच फली-फूली और यह शहर इनकी राजधानी और धर्मिक नगरी थी।
शहर के बीचों बीच कुकुलकन का मंदिर है , जो 79 फीट की ऊंचाई तक बना है। इसकी चार दिशाओं में 91 सीढिय़ां हैं, प्रत्येक सीढ़ी साल के एक दिन का प्रतीक है और 365 वां दिन ऊपर बना चबूतरा है। इस पुरातात्विक स्थल को यूनिस्को द्वारा विश्व विरासत की श्रेणी में शामिल किया गया है। इसके अलावा यह दुनिया के साथ आश्चर्यों में से एक है।
1. चंद्रमा पर बम विस्फोट होता है, तो उसकी आवाज पृथ्वी पर?
(अ) सुनाई नहीं देगी (ब) 24 घंटे बाद सुनाई देगी (स) 48 घंटे बाद सुनाई देगी (द) इनमें से कोई नहीं
2. एक लडक़ी झूला झूल रही है, यदि उसके पास अन्य लडक़ी आकर बैठ जाए, तो झूले का आवर्त काल?
(अ) घट जाएगा (ब) बढ़ जाएगा (स) पहले घटेगा और फिर बढ़ेगा (द)अपरिवर्तत रहेगा
3. कपूर के छोटे टुकड़े जल की सतह पर नाचते हैं?
(अ) पृष्ठ तनाव के कारण (ब) ध्यानता के कारण (स) कपूर का गुण है (द) जल के घनत्व के कारण
4. पृथ्वी तल से ऊपर जाने पर गुरुत्वीय त्वरण का मान?
(अ) घटता है (ब) पहले घटता है, फिर बढ़ता है (स) अपरिवर्तित रहता है (द) बढ़ता है
5. जल का क्वथनांक?
(अ) सदैव 100 होता है (ब) पात्र के पदार्थ पर निर्भर करता है (स) आद्र्रता पर निर्भर करता है (द) दाब पर निर्भर करता है
6. भारत का सबसे पहले जल विद्युत केंद्र शिव समुद्रम किस नदी एवं राज्य में है?
(अ) कावेरी- कर्नाटक (ब) शराबती-कर्नाटक (स) शराबती-तमिलनाडु (द) इनमें से कोई नहीं
7. जो पवनें समुद्र की ओर चलती हैं, वह क्या कहलाती है?
(अ) थल समीर (ब) जल समीर (स) व्यापारिक पवनें (द) स्थानीय पवनें
8. कितने अंतराल के बाद भारत के राष्टï्रपति द्वारा वित्त आयोग गठित किया जाता है?
(अ) 2 वर्ष (ब) 3 वर्ष (स) 4 वर्ष (द) 5 वर्ष
9. निम्नलिखित में से किस देश ने क्योटो प्रोटोकोल को स्वीकार करने से इनकार किया है?
(अ) कनाडा (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) जापान (द) अमेरिका
10. रिकार्डों का तुलनात्मक लागत सिद्घांत निम्नलिखित में से किस अवधारणा पर निर्भर है?
(अ) मूल्य का श्रम सिद्घांत (ब) निरपेक्ष लाभ (स) वस्तुओं की मौद्रिक कीमतें (द) अवसर लागत
11. व्यापार की शर्तों की अवधारणा का प्रतिपादन किसने किया?
(अ) डेविड रिकार्डो (ब) एल्फ्रेड मार्शल (स) जी. हैबरलर (द) जे. एस. मिल
12. निम्नांकित में से किस स्थान पर तीन अद्र्घ चंद्राकार समुद्र तट मिलते हैं?
(अ) मर्मागाओं में (ब) बालेश्वर में (स) कोवलम में (द) कन्याकुमारी में
13. भारत का सर्वाधिक खनिज संपन्न शैल तंत्र कौन सा है?
(अ) कुडप्पा तंत्र (ब) गोंडवाना तंत्र (स) विंध्य तंत्र (द) धारवाड़ तंत्र
14. जिस कर का दबाव और भार एक ही व्यक्ति पर पड़े, उसे क्या कहते हैं?
(अ) बहुकर (ब) प्रगतिशील कर (स) प्रत्यक्ष कर (द) अप्रत्यक्ष कर
15. निम्नलिखित में से कौन सा सिद्घांत अपरिवर्तनीय पत्र मुद्रा मान वाले दो देशों के बीच विनिमय दर का निर्धारण करता है?
(अ) टकसाल समता सिद्घांत (ब) क्रय शक्ति समता सिद्घांत (स)भुगतान संतुलन सिद्घांत (द) उपर्युक्त सभी
16. प्रथम आंग्ल सिख युद्घ में सिखों की पराजय का सबसे महत्वपूर्ण कारण क्या था?
(अ) सिखों की दोषपूर्ण रणनीति (ब) सिखों के पास आधुनिक शस्त्रों का अभाव (स) सिख सेनापतियों का विश्वासघात (द) शाहशुजा का पलायन
17. अपने प्रभुत्व के प्रारंभिक वर्षों में नूरजहां ने जहांगीर के किस पुत्र को संरक्षण प्रदान किया था?
(अ) खुसरो (ब) परवेज (स) खुर्रम (द) शहरियार
18. शून्यवाद की स्थापना निम्नलिखित में से किसके द्वारा की गई थी?
(अ) उपालि द्वारा (ब) अश्वघोष द्वारा (स) नागार्जुन द्वारा (द) वसुमित्र द्वारा
19. महात्मा गौतम बुद्घ को महाबोधित्व किस स्थान पर प्राप्त हुआ था?
(अ) सरयू नदी के तट पर (ब) ऋजुपालिका नदी के तट पर (स) हिरण्यवती नदी के तट पर (द) निरंजना नदी के तट पर
20. दिल्ली का वार्षिक तापान्तर अधिक है, क्योंकि?
(अ) यहां अल्प वर्षा होती है (ब) यह कर्क रेखा के निकटतम है (स) यह मरुस्थल के निकटस्थ है (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
21. निम्न विद्वानों में से किस एक ने सुझाव दिया है कि पृथ्वी की उत्पत्ति गैसों और धूल के कणों से हुई है?
(अ)जेम्स जीन्स (ब)एच. आल्वेन(स)एफ. हॉइल (द)ओ. श्मिट
22. निम्नलिखित में से कौन सा बंदरगाह सबसे गहरा एवं स्थलबंद संरक्षित बंदरगाह है?
(अ) कांडला (ब) विशाखापट्टनम (स) हल्दिया (द) तूतीकोरिन
23. दिए गए बंदरगाहों में कौन सा बंदरगाह कुद्रेमुख लौह अयस्क का निर्यात करता है?
(अ)कोचीन (ब)न्यू मंगलौर (स) मुंबई (द) विशाखापट्टनम
24. पासिग शहर निम्नलिखित में से किस देश में है?
(अ) इंडोनेशिया (ब) चीन (स) वियतनाम (द) फिलीपीन
25. आर्य समाज आंदोलन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान क्या था?
(अ) इसने लोगों में भारत के अतीत के प्रति गौरव की भावना उत्पन्न की (ब) इसने भारत के विभिन्न भागों में डीएवी कालेज (स) इसने धर्म परिवर्तनों को रोका (द) इसने जाति प्रथा की जटिलता को कम करने में मदद की
26. निम्नलिखित में से कौन चालू सार्वजनिक व्यय है?
(अ) प्रतिरक्षा व्यय (ब) रेलवे लाइन बिछाने पर व्यय (स) बांधों के निर्माण पर व्यय (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
---
सही जवाब- 1.(अ) सुनाई नहीं देगी, 2.(द)अपरिवर्तत रहेगा, 3.(अ)पृष्ठतनाव के कारण, 4.(अ) घटता है, 5.(द) दाब पर निर्भर करता है, 6.(ब)शराबती-कर्नाटक, 7.(अ) थल समीर, 8.(द)5 वर्ष, 9.(द) अमेरिका, 10.(अ) मूल्य का श्रम सिद्घांत, 11.(द)जे.एस. मिल, 12.(अ) मर्मागाओं में, 13.(द)धारवाड़ तंत्र, 14.(स) प्रत्यक्ष कर, 15.(ब)क्रय शक्ति समता सिद्घांत, 16.(स) सिख सेनापतियों का विश्वासघात, 17.(स) खुर्रम,18.(स)नागार्जुन द्वारा,19.(द) निरंजना नदी के तट पर, 20.(द) उपरोक्त में से कोई नहीं, 21.(द) ओ. श्मिट, 22.(ब) विशाखापट्टनम, 23.(ब)न्यू मंगलौर, 24.(द) फिलीपीन, 25.(अ) इसने लोगों में भारत के अतीत के प्रति गौरव की भावना उत्पन्न की, 26.(अ)प्रतिरक्षा व्यय ।
जलसंभर या वॉटरशॅड या कैचमेंट जलविभाजक को ड्रेनेज डिवाइड और द्रोणी को बेसिन कहा जाता है।
जलसंभर या द्रोणी उस भौगोलिक क्षेत्र को कहते हैं जहां वर्षा अथवा पिघलती बफऱ् का पानी नदियों, नेहरों और नालों से बह कर एक ही स्थान पर एकत्रित हो जाता है। उस स्थान से या तो एक ही बड़ी नदी में पानी जलसंभर क्षेत्र से निकास कर के आगे बह जाता है, या फिर किसी सरोवर, सागर, महासागर या दलदली इलाक़े में जा के मिल जाता है।
इस सन्दर्भ में कभी-कभी जलविभाजक शब्द का भी प्रयोग होता है क्योंकि भिन्न-भिन्न जलसंभर किसी भी विस्तृत क्षेत्र को अलग-अलग जल मंडलों में विभाजित करते हैं। जलसंभर खुले या बंद हो सकते हैं। बंद जलसंभारों में पानी किसी सरोवर या सूखे सरोवर में जा कर रुक जाता है। जो बंद जलसंभर शुष्क स्थानों पर होते हैं उनमें अक्सर जल आ कर गर्मी से भाप बनकर हवा में वाष्पित (इवैपोरेट) हो जाता है या उसे धरती सोख लेती है। पड़ौसी जलसंभर अक्सर पहाड़ों, पर्वतों या धरती की भिन्न ढलानों के कारण एक-दुसरे से विभाजित होते हैं। भौगोलिक दृष्टि से जलसंभर एक कीप (यानि फनल) का काम करते हैं क्योंकि वे एक विस्तृत क्षेत्र के पानी को इक्कठा कर के एक ही नदी, जलाशय, दलदल या धरती के भीतर पानी सोखने वाले स्थान पर ले जाते हैं।
4 जुलाई, 1947 को भारतीय स्वतंत्रता बिल पेश किया गया था। ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
जुलाई की 18 तारीख को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम स्वीकृत हुआ और 15 अगस्त 1947 के दिन भारत दो हिस्सों में बंट गया। इस अधिनियम में भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक प्रतिनिधियों को अपने-अपने देशों के लिए संविधान तैयार करने की छूट दी गई थी।
भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम के तहत उत्तर पश्चिमी सीमावर्ती प्रांत, पश्चिमी पंजाब के प्रांत, सिंध, बलूचिस्तान और पूर्वी बंगाल के क्षेत्रों को मिलाकर पाकिस्तान बना और बाकी संयुक्त प्रांत भारत में आए। लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार के द्वीप भी भारतीय अधिकार में आए।
बिल में प्रस्तावित समझौता माउंटबेटेन प्लान भी कहलाता है। माउंटबेटेन भारत के अंतिम वायसरॉय थे और स्वतंत्र भारत के गवर्नर जनरल बने। पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने और मुहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल।
ब्रिटिश वैज्ञानिकों के एक दल ने अंटार्कटिक क्षेत्र में येती केकड़े की पहली प्रजाति को खोज निकाला है। इस प्रजाति का नाम किवा टायलरी रखा गया है। इनका निवास मुख्यत: गरम जल या उष्मा प्रभावित क्षेत्रों के आस पास होता है।
यह केकड़ा किवाडेई नामक झींगा मछलियों के एक रहस्यमय समूह के अंतर्गत आता है। यह दक्षिणी महासागर,अंटार्कटिका के पूर्व स्कोटिया तथा कटक के जलतापीय वेंट सिस्टम आदि क्षेत्रों में पाया जाता है। इससे पहले अंटार्कटिक के पानी में बालों वाला केकड़ा पाया गया था। इसका उपनाम अभिनेता डेविड हैसेल हॉफ के नाम पर हॉफ रखा गया.
ये केकड़े अपनी शारीरिक संरंचना के लिए प्रसिद्ध हैं। इनका शरीर पूरी तरह ब्रिस्टल आवृत होता है, जिसे सिटेट नाम से जाना जाता है।
नदी भूतल पर प्रवाहित एक जलधारा है जिसका स्रोत प्राय: कोई झील, हिमनद, झरना या बारिश का पानी होता है तथा किसी सागर अथवा झील में गिरती है।
नदी शब्द संस्कृत के नद्य: से आया है। संस्कृत में ही इसे सरिता भी कहते हैं। नदी दो प्रकार की होती है- सदानीरा या बरसाती। सदानीरा नदियों का स्रोत झील, झरना अथवा हिमनद होता है और वर्ष भर जलपूर्ण रहती हैं, जबकि बरसाती नदियां बरसात के पानी पर निर्भर करती हैं। गंगा, यमुना, कावेरी, ब्रह्मपुत्र, अमेजऩ, नील आदि सदानीरा नदियां हैं। नदी के साथ मनुष्य का गहरा सम्बंध है। नदियों से केवल फसल ही नहीं उपजाई जाती है बल्कि वे सभ्यता को जन्म देती हैं अपितु उसका लालन-पालन भी करती हैं। इसलिए मनुष्य हमेशा नदी को देवी के रूप में देखता आया है।
मोगम्मा, काहिरा मिस्र में स्थित एक सरकारी भवन है। यह तहरीर चौक बनाने के लिए बनाई गई ढेर सारी परियोजनओं का एक हिस्सा है। यहां पहले ब्रितानी सेना के बैरक़ हुआ करते थे। वर्ष 1945 में अंग्रेजों के जाने के बाद जब राजा फ़ारूख ने इन बैरकों को नष्ट करने का आदेश दिया तब नया शहर और क्षेत्र बनाने के लिए कई सारी परियोजनाओं के प्रस्ताव मंगाए गये।
वर्ष 1945 के इन्हीं परियोजनाओं में से एक केन्द्रीकृत, सर्व शक्ति संपन्न प्रशासकीय भवन बनाने का विचार था। इसका निर्माण 1946 में शुरु हुआ और 1949 में यह बन कर तैयार हो गया। भवन की स्थापत्य शैली 1940 के आधुनिकता दर्शाती है। इस प्रकार के सरकारी भवन न्यूयॉर्क, बुफैलो, पेरिस में पाए जाते हैं। यह भवन सोवियत संघ से प्रभावित नहीं है जैसा की अधिकतर लोग समझते हैं। साथ ही यह भवन मिस्र के दूसरे राष्ट्रपति गमाल अब्दल नासीर के द्वारा नहीं बनवाई गई थी, क्योंकि नासीर भवन के बनने के कई सालों बाद नवंबर 1954 तक मिस्र के नेता नहीं बने थे।
मोगम्मा काहिरा नगर क्षेत्र में तहरीर चौक के दक्षिण में स्थित है। मोगम्मा एक प्रशासकीय सरकारी भवन है जहां सरकार के सभी प्रशासकीय कार्य किए जाते हैं। जैसे कि यहां लोग अपने विभिन्न प्रकार के सरकारी कागज, ड्राइविंग लाइसेंस, या वीज़ा जैसे जरूरी सरकारी दस्तावेज़ बनवाने जाते हैं। इस भवन में सरकार के कर प्रशासन विभाग, अग्निशामक विभाग, पासपोर्ट विभाग हैं। इस 14 मंजि़ला भवन में 18 हज़ार सरकारी कर्मचारी काम करते हैं। मोगम्मा का ढांचा और स्थापत्य कला 1940 के आधुनिक वास्तुकला से प्रेरित है जिसे मिस्र के वास्तुशाष्त्री कमाल इस्माईल ने बनाया था।
1. ब्रह्मïोस मिसाइल को निम्नलिखित में से किसके उपयोग के लिए तैयार किया गया है?
(अ) भारतीय नौसेना (ब) भारतीय थलसेना (स) भारतीय वायुसेना (द) सीमा सुरक्षा बल
2. कार्बोहाइड्रेट्स में निम्र में क्या आते हैं?
(अ) वसा और शर्करा (ब) वसा, शर्करा और प्रोटीन (स) स्टार्च, शर्करा और प्रोटीन (द) स्टार्च और शर्करा
3. दूध के खट्टïा होने में उनमें से कौन से जीवाणु उपस्थित रहते हैं?
(अ) अनॉक्सी तथा ऑक्सी दोनों प्रकार के जीवाणु उपस्थित होते हैं (ब) अनॉक्सी जीवाणु उपस्थित होते हैं (स) ऑक्सी जीवाणु उपस्थित होते हैं (द) इनमें से कोई नहीं होता
4. निम्न में से कौन सा पक्षी आकार में सबसे बड़ा होता है?
(अ) चील (ब) मोर (स) शुतुरमुर्ग (द) कीवी
5. सिनकोना पौधे के किस भाग से कुनैन प्राप्त किया जाता है?
(अ) तने की छाल (ब) फूल (स) फल (द) पत्ती
6. नदियों में जल प्रदूषण की माप की जाती है?
(अ) क्लोरीन की घुली हुई मात्रा से (ब) ओजोन की घुली हुई मात्रा से (स) नाइट्रोजन की घुली हुई मात्रा से (द) ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से
7. पृथ्वी पर प्रथम जीवधारी थे?
(अ)नीले हरित जीवाणु (ब) रसायन परपोषित (स) स्वपोषी (द) प्रकाशस्वपोषी
8. ट्रैकोमा किस अंग से संबंधित रोग है?
(अ) दांत (ब) नाक (स) कान (द) आंख
9. बी कॉम्पलेक्स समूह के विटामिन नियासिन ए की कमी के कारण कौन सा रोग हो जाता है?
(अ) रतौंधी (ब) रिकेट्स (स) पैलाग्रा (द) मैरस्मियस
10. किस वन को जंतुओं की दृष्टिï से प्राकृतिक प्राणि उद्यान कहा जाता है?
(अ) स्टेपी (ब) मानसूनी वन (स) सवाना (द) उपरोक्त सभी
11. मच्छरों के लारवों को चुन-चुन कर खाने वाली मछली कौन सी है?
(अ) गैम्बूसिया (ब) रोहू (स) क्लेरिअस (द) एक्जोसीटस
12. मत्स्य स्पीशीज वर्ग का प्राणी निम्र में क्या है?
(अ) जैली फिश (ब) स्टार फिश (स) शार्क मछली (द) सिल्वर फिश
13. फाइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है?
(अ) शैवाल (ब) कवक (स) जीवाणु (द) विषाणु
14. किसी भी प्राकृतिक प्रदेश को प्रवाहित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक है?
(अ) वनस्पति (ब) जलवायु (स) स्थलरूप (द) मिट्टïी
15. मशहूर सांभर झील में नमक मिलता है, क्योंकि?
(अ) यहां चट्टïानी नमक का दृश्यांग है (ब) यहां एक झील है, जिसमें समुद्र का पानी आता है (स) यहां एक झील है, जिसमें समुद्र का पानी आता है (द) यहां एक बंद लैगून है
16. निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र मानसून द्वारा प्रभावित हो जाता है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया का उत्तरी भाग (ब) कैलिफोर्निया का तट (स) चिली (द) गिनी तट
17. किसी स्थान विशेष की जलवायु का निर्धारण किस प्रकार से होता है?
(अ) मौसम से (ब) वहां पर रहने वाले लोगों से (स) पेड़-पौधों से (द) अक्षांशीय दूरी व ऊंचाई से
18. उत्तरप्रदेश का राजकीय पशु निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) शेर (ब) हिरण (स) बारहसिंगा (द) जंगली भैंसा
19. पुस्तक लॉन्ग वॉक टु फ्रीडम का लेखिक/लेखिका कौन है?
(अ) बेनजीर भुट्टïो (ब) नेल्सन मंडेला (स) लक्ष्मी सहगल (द) परवेज मुशर्रफ
20. पुस्तक सनी डेज किसने लिखी है?
(अ) कपिल देव (ब) सचिन तेंदुलकर (स) रवि शास्त्री (द) सुनील गावस्कर
21. बांस क्या है?
(अ) वृक्ष (ब) झाड़ी (स) मूलांग (द) घास
22. जलवायु की दृष्टिï से किस तत्व का सर्वाधिक महत्व है?
(अ) जलवाष्प का (ब) वायुमंडल की शुद्घियों का (स) कार्बन का (द) धरातल पर विद्यमान गैसों का
23. किसी स्थान पर दीर्घकालीन मौसम संबंधी दशाओं का औसत कहलाता है?
(अ) मौसम (ब) जलवायु (स) वातावरण (द) उपरोक्त सभी
24. इंग्लैंड को भारत की धरती पर पहली पराजय किस क्रिकेट कप्तान के नेतृत्व में झेलनी पड़ी?
(अ) महाराव भीमसिंह (ब)किशनसिंह (स) रावराजा हणूत सिंह (द) महारावल लक्ष्मण सिंह
25. उस्ताद सुल्तान खां किसलिए प्रसिद्घ हैं?
(अ) वीणा वादन (ब) सारंगी वादन (स) हारमोनियम (द) तबला वादन
26. भारत में सबसे पहले उर्दू अकादमी की स्थापना किस राज्य में हुई?
(अ) दिल्ली (ब) जम्मू-कश्मीर (स) मध्यप्रदेश (द) उत्तरप्रदेश
27. चाकुओं का नगर किसे कहा जाता है?
(अ) रामपुर (ब)मेरठ (स) गाजीपुर (द) बरेली
28. वह पदार्थ जो सामान्यत: खाद्य संरक्षण में प्रयुक्त होता है?
(अ) सोडियम कार्बोनेट (ब) टार्टरिक एसिड (स) एसीटिक एसिड (द) बेंजोइक एसिड
29. एक परमाणु में किन्हीं दो इलेक्ट्रानों में सभी क्वाण्टम संख्याएं समरूप नहीं होतीं, इसको कहते हैं?
(अ) हुण्ड का नियम (ब) आवोगाद्रो का नियम (स) पॉली का बहिष्करण सिद्घांत (द) औफबाऊ का सिद्घांत
---
सही जवाब- 1.(ब) भारतीय थलसेना, 2.(द) स्टार्च और शर्करा, 3.(अ) अनॉक्सी तथा ऑक्सी दोनों प्रकार के जीवाणु उपस्थित होते हैं, 4.(अ)चील, 5.(अ)तने की छाल, 6.(द)ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से, 7.(ब)रसायन परपोषित, 8.(द) आंख, 9.(स) पैलाग्रा, 10. (स) सवाना, 11.(अ)गैम्बूसिया, 12.(स)शार्क, 13.(अ) शैवाल, 14.(ब)जलवायु, 15.(ब) यहां एक झील है, जिसमें समुद्र का पानी आता है, 16.(अ) ऑस्ट्रेलिया का उत्तरी भाग, 17.(द) अक्षांशीय दूरी व ऊंचाई से, 18.(स)बारहसिंगा, 19.(ब)नेल्सन मंडेला, 20.(द) सुनील गावस्कर$, 21.(द)घास, 22.(अ) जलवाष्प का, 23.(ब) जलवायु, 24.(द) महारावल लक्ष्मण सिंह, 25.(ब) सारंगी वादन, 26.(द) उत्तरप्रदेश, 27.(अ)रामपुर, 28.(द) बेंजोइक एसिड, 29.(स) पॉली का बहिष्करण सिद्घांत
सिमलिपाल, ओडीशा राज्य के मयूरभंज जि़ले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है तथा एक हाथी अभयारण्य है। इस उद्यान का नाम सेमलया लाल कपास के पेड़ों की वजह से पड़ा है जो यहां बहुतायत में पाए जाते हैं।
यह पार्क 845.70 वर्ग किलोमीटर (326.53 वर्ग मील) के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें जोरांडा और बरेहीपानी जैसे खूबसूरत झरने हैं। इस उद्यान में बाघ, हाथियों के अलावा गौरतथा चौसिंगे भी वास करते हैं। ओडिशा के मयूरभंज जिला में स्थित मयूरभंज राज्य के पूर्ववर्ती शासकों का यह शिकार स्थल प्रोजेक्ट टाइगर के अन्तर्गत शामिल किया गया है। 1956 में इसका चयन आधिकारिक रूप से टाइगर रिजर्व के लिए किया गया था।
बारीपदासे 60 किमी. दूर स्थित इसको वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया जो 2277.07 वर्ग किमी. के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। घने जंगलों, झरनों और पहाडिय़ों से समृद्ध इस पार्क में विविध वन्यजीवों को नजदीक से देखा जा सकता है।
ट्रेन, हवाई जहाज, बस के एक्सीडेंट या अन्य हादसों में अक्सर हादसे का शिकार हुए व्यक्ति की शिनाख्त मुश्किल होती है। ऐसे में कुछ खास तरीकों को पहचान के लिए अपनाया जाता है।
फिंगरप्रिंट- बड़े हादसों में मरने वालों की संख्या भी आमतौर पर बड़ी होती है। ऐसे में पीडि़तों के फिंगरप्रिंट की मदद से उनकी पहचान होती है।
शरीर पर निशान- अगर शरीर को ज्यादा क्षति नहीं हुई है तो शरीर पर मौजूद निशान से भी पहचान में मदद मिल सकती है। शरीर पर मौजूद कोई तिल, टैटू, किसी तरह की विकलांगता या फिर जन्म से मौजूद निशान।
दांतों की बनावट- दांतों की बनावट और उनकी जबड़े में व्यवस्था भी लोगों में एक दूसरे से अलग होती है। विकसित देशों में डेंटिस्ट के पास नियमित रूप से जाना सामान्य बात है। दांतों के डॉक्टरों के पास मरीजों के दांतों के रिकॉर्ड होते हैं। इनसे व्यक्ति की पहचान में मदद मिल सकती है।
एक्स-रे- मृत्यु से पहले और बाद की एक्स-रे रिपोर्ट की तुलना करके भी मरने वाले की शिनाख्त की जा सकती है। उदाहरण के लिए, अगर मरने वाले का पहले कोई एक्सिडेंट हुआ हो या कभी पहले कोई हड्डी टूटी हो, तो नए एक्सरे में उसकी पहचान की जा सकती है।
डीएनए जांच- सबसे नया तरीका है डीएनए ट्रैकिंग, इस तरह की फिंगरप्रिंटिंग में धोखा नहीं हो सकता है। मरने वाले के डीएनए सैंपल को परिवार के किसी सदस्य के डीएनए सैंपल से मिलाया जाता है। ये माता, पिता, भाई या बहन हो सकते हैं। तरीका बहुत सटीक है लेकिन इसमें तकनीकी योग्यता की बेहद जरूरत है।
फोरेंसिक जांच- पुलिस फोरेंसिक जांच की शुरुआत 18वीं शताब्दी में हुई जिसमें दुर्घटनास्थल पर मिली सामग्री की जांच से पीडि़त के साथ हमलावर की भी पहचान में मदद ली जाती है। अब इस विधि का इस्तेमाल दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों की पहचान के लिए भी किया जाने लगा है।
1978 से चल रहे राष्ट्रीय जल-विज्ञान संस्थान का मुख्यालय रुडक़ी (उत्तराखंड) में है। फील्ड सबंधी अनुसंधान कार्य के लिए संस्थान के चार क्षेत्रीय केंद्र बेलगाम, जम्मू, काकीनाड़ा और सागर में तथा बाढ़ प्रबंधन अध्ययन के लिए दो केंद्र गुवाहाटी और पटना में स्थित है।
संस्थान के उदेश्य हैं-1. देश में स्थायी जल संसाधन विकास में योगदान देने के लिए जल विज्ञान के सभी पहलुओं पर आधारभूत, अनुप्रयुक्त और रणनीतिक अनुसंधान को अपनाना, सहायता देना, बढ़ावा देना और उनका समन्वय करना। 2. ज्ञान और सूचना के भंडार के रूप में काम करना और उसे देश भर में फैलाना। 3. जल विज्ञान के विशिष्ट क्षेत्रों के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, मानव संसाधन विकास और संस्थागत विकास के लिए उत्कृष्टता केंद्र के रूप में काम करना। 4. जल विज्ञान के क्षेत्र में परामर्श के जरिए उपयोगकर्ता द्वारा परिभाषित और मांग द्वारा निर्देशित अनुसंधान कार्य करना, और 5. उपरोक्त उद्देश्यों की प्राप्ति में उपयुक्त राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से सहयोग और समन्वय करना। इन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए संस्थान ने जल विज्ञान में आणविक अनुप्रयोग, जल गुणवत्ता प्रयोगशाला और दूरसंवेदी एवं जीआईएस अनुप्रयोग प्रयोगशाला के क्षेत्रों में विश्व स्तरीय प्रयोगशालाएं स्थापित की हैं। यह संस्थान इन्कोह (आईएचसीओएच) के सचिवालय का काम भी देख रहा है ।
सब वे सफऱ्र एक प्रकार का मोबाइल और कम्प्यूटर पर खेला जाने वाला खेल है। साल 2011 के अंत में किलू कंपनी ने सिफऱ् एप्पल स्टोर के लिए ये गेम रिलीज़ किया।
इस खेल में चीज़ों को पेंट या ग्रैफि़टी से खऱाब करने वाला एक खिलाड़ी रेलवे की पटरियों पर भागता रहता है और उसका पीछा पुलिस कर रही है। इस खेल के संस्करण में खिलाड़ी अलग-अलग शहरों में जाता है और हाल ही में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पर भी इस खेल को बनाया गया था।
1. निम्नलिखित में से किस सूचकांक द्वारा चक्रीय परीक्षण संतुष्ट होता है?
(अ) लैस्पियरे का सूचकांक (ब) पाश्चे का सूचकांक(स)फिशर का सूचकांक (द)केली का सूचकांक
2. टोबिन कर का संबंध है?
(अ)काले धन के लेन देन से (ब)वस्तु लेन-देनों से (स)सेवा लेन-देनों से (द) विदेशी मुद्रा लेन-देनों से
3. अर्थशास्त्र में स्थैतिक तथा प्रावैगिक शब्दों का प्रयोग सर्वप्रथम किया था?
(अ) माल्थस ने (ब)मिल ने (स)मार्शल ने (द) वालरा ने
4. एक महानगर का तात्पर्य एक ऐसे शहर से है, जिसकी जनसंख्या का आकार हो?
(अ)10 लाख से अधिक (ब)15 लाख से अधिक (स)20 लाख से अधिक (द)25 लाख से अधिक
5. भारत की मिट्टी में दो तत्वों की कमी उर्वरकों के उपभोग को अधिक आवश्यक बनाती है। ये दो तत्व कौन-कौन से हैं?
(अ)नाइट्रोजन और लोहा (ब)फॉस्फोरस और नाइट्रोजन (स)एल्युमीनियम और लोहा (द) पोटैशियम और फॉस्फोरस
6. एशिया की विशाल नदी मेकांग निम्नलिखित में से किस देश में नहीं बहती?
(अ) चीन (ब) मलेशिया (स) कंबोडिया (द) लाओस
7. निम्नलिखित देशों में से किसके साथ लाटविया की सीमाएं नहीं लगती हैं?
(अ) रुस (ब) एस्टोनिया (स) लिथुआनिया (द) पोलैंड
8. निम्नलिखित नगरों में से माध्य समुद्र तल से किसकी ऊंचाई अधिकतम है?
(अ) बंगलौर (ब) दिल्ली (स) जोधपुर (द) नागपुर
9. निम्नलिखित राज्यों में से किसका क्षेत्रफल सबसे कम है?
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) गुजरात (स) कर्नाटक (द) तमिलनाडु
10. अलाउद्दीन खिलजी के राजस्व व्यवस्था और लगान व्यवस्था में सुधार का मुख्य उद्देश्य था?
(अ) एक शक्तिशाली और निरंकुश राज्य की स्थापना (ब) साम्राज्य विस्तार की लालसा (स) मंगोल आक्रमण से सुरक्षा के लिए एक बड़ी सेना के रख रखाव के लिए (द) उपरोक्त सभी
11. सबसे अधिक बार और सर्वाधिक भीषण मंगोल आक्रमण किस सल्तनतकालीन सुल्तान के समय में हुआ?
(अ) अलाउद्दीन खिलजी (ब) इल्तुतमिश (स) मोहम्मद बिन तुगलक (द) फिरोजशाह तुगलक
12. क्राइम एंड कस्टम इन सेवेज सोसाइटी पुस्तक लिखी है?
(अ) एस.सी. दुबे (ब) डी. एन. मजूमदार (स) बी. मेलिनावस्की (द) ए. आर. रैडक्लिफ-ब्राउन
13. मिताक्षरा और दायभाग क्या है?
(अ) वर्ण व्यवस्था से संबंधित चिंतन के दो सम्प्रदाय (ब) फसल की कटाई से संबंधित ग्रामीण भारत के दो त्योहार (स) वैदिक युग के दो दार्शनिक(द) पितृवंशीय हिंदुओं में संपत्ति के उत्तराधिकार को निर्देशित करने वाले दो प्रमुख सिद्घांत
14. विश्व में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) कनाडा (ब) भारत (स) मैक्सिको (द) अमेरिका
15. कनाडा की सडबरी खान से क्या निकाला जाता है?
(अ) निकेल (ब) चांदी (स) प्लेटिनम (द) इनमें से सभी
16. म्यांमार की बाल्डविन खान किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) चांदी (ब) निकेल (स) तांबा (द) टिन
17. पनिका जनजाति मुख्य रूप से किस प्रदेश में पाई जाती है?
(अ) बिहार (ब) मध्यप्रदेश (स) उत्तरप्रदेश (द) उड़ीसा
18. प्रजाति के बदले नृजाति समूह के प्रयोग का सुझाव किसने दिया है?
(अ) होबेल (ब) क्रोबर (स) स्पेंसर (द) हक्सले
19. भारत का वह राज्य कौन सा है, जहां वनीय आवरण का सर्वाधिक प्रतिशत पाया जाता है?
(अ) पश्चिम बंगाल (ब) मिजोरम (स) उड़ीसा (द) केरल
20. गुप्तकाल में आयात की जाने वाली महत्वपूर्ण वस्तुएं कौन-सी थी?
(अ) चीना रेशम-चीन (ब) हाथी दांत-इथोपिया (स) घोड़े-अरब, ईरान, बैक्ट्रिया (द) उपरोक्त सभी
21. प्राचीन काल में ऋण पर लिए धन पर ब्याज की दर जाति के अनुसार अलग-अलग थी। निम्नलिखित में सर्वाधिक ब्याज वसूला जाता था?
(अ) क्षत्रिय से (ब) ब्राह्मण से (स) वैश्य से (द) शूद्र से
22. किसने कहा है कि अपराध एक सामान्य घटना है?
(अ) लावेज जे. कार (ब) डेविड एब्राहमसेन (स) अलबर्ट के. कोहेन (द) इमाइल दुर्खीम
23. भारत में निम्नलिखित में से कौन सी एक झील में जल की लवणता अधिकतम है?
(अ) डल (ब) चिलिका (स) वुलर (द) सांभर
24. भारत में निम्नलिखित में से कौन से राज्य में काली मिर्च का उत्पादन सबसे अधिक किया जाता है?
(अ) तमिलनाडु (ब) केरल (स) कर्नाटक (द) आंध्र प्रदेश
25. किसने कहा कि समाजशास्त्र एक कलात्मक विज्ञान है?
(अ) सी.एच. कूले (ब) डब्ल्यू.आई. थॉमस (स) वी. पैरेटो (द) मैक्स वेबर
26. इंग्लैण्ड का प्रसिद्घ विम्बलडन स्टेडियम किस खेल से संबंधित है?
(अ) क्रिकेट (ब) फुटबाल (स) टेनिस (द) गोल्फ
27. वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में महिलाओं का साक्षरता प्रतिशत कितना है?
(अ) 65.21 (ब) 54.16 (स) 52. 21 (द) 40.67
28. निम्नलिखित में से भारत का वह राज्य कौन सा है, जो गंधक (सल्फर) के उत्पादन में आगे है?
(अ) असम (ब) महाराष्ट्र (स) पंजाब (द) तमिलनाडु
------------
सही जवाब- 1.(द)केली का सूचकांक, 2.(अ)काले धन के लेन देन से,3.(ब)मिल ने, 4.(अ)10 लाख से अधिक, 5.(ब)फॉस्फोरस और नाइट्रोजन, 6.(ब) मलेशिया, 7.(द) पोलैंड, 8.(अ) बंगलौर, 9.(द) तमिलनाडु, 10.(द) उपरोक्त सभी, 11.(अ) अलाउद्दीन खिलजी, 12.(स)बी. मेलिनावस्की, 13.(द)पितृवंशीय हिंदुओं में संपत्ति के उत्तराधिकार को निर्देशित करने वाले दो प्रमुख सिद्घांत, 14.(स)मैक्सिको, 15.(द) इनमें से सभी, 16.(अ)चांदी, 17.(ब)मध्यप्रदेश में, 18.(द) हक्सले, 19.(स) उड़ीसा, 20.(द)उपरोक्त सभी, 21.(द)शूद्र से, 22.(द)इमाइलदुर्खीम, 23.(द)सांभर,24.(ब)केरल, 25.(ब) डब्ल्यू.आई. थॉमस, 26.(स)टेनिस, 27.(ब) 54.16,28.(ब) महाराष्ट्र
संजय नाम के एक व्यक्ति का उल्लेख महाभारत काल में मिलता है। संजय, महर्षि व्यास के शिष्य था तथा धृतराष्ट्र की राजसभा का सम्मानित सदस्य थे। वे विद्वान गावाल्गण नामक सूत के पुत्र थे। जाति से वे बुनकर थे। वे विनम्र और धार्मिक स्वभाव का था और स्पष्टवादिता के लिए प्रसिद्ध थे।
संजय , धृतराष्ट्र के मंत्री तथा श्रीकृष्ण के परमभक्त थे। धर्म के पक्षपाती थे इसी कारण से धृतराष्ट्र के मंत्री होने पर भी पाण्डवों के प्रति सहानुभुति रखते थे और धृतराष्ट्र और उनके पुत्रों अधर्म से रोकने के लिये कड़े से कड़े वचन कहने में हिचकते नहीं थे। वे राजा को समय-समय पर सलाह देता रहते थे । धृतराष्ट्र को युद्ध का सजीव वर्णन सुनाने के लिए ही व्यास मुनि ने संजय को दिव्य दृष्टि प्रदान की थी। श्रीमद् भागवत् गीता का उपदेश जो कृष्ण ने अर्जुन को दिया, वह भी संजय द्वारा ही सुनाया गया। श्री कृष्ण का विराट स्वरुप, जो कि केवल अर्जुन को ही दिखाई दे रहा था, संजय ने दिव्य दृष्टि से देख लिया था। महाभारत युद्ध के पश्चात अनेक वर्षों तक संजय युधिष्ठर के राज्य में रहे। इसके पश्चात धृतराष्ट्र, गांधारी और कुन्ती के साथ सन्यास लेकर वन चले गये और धृतराष्ट्र की मृत्यु के बाद वे हिमालय चले गए।
के 2 के आर्थिक कॉरिडोर यानी कोलकाता (भारत) कुनमिंग (चीन) आर्थिक कॉरिडोर। के 2 के आर्थिक कॉरिडोर जून 2015 के अंतिम सप्ताह में चर्चा में रहा क्योंकि चीन ने घोषणा की कि इस मार्ग का प्रमुख भाग लगभग तैयार है। 2800 किलोमीटर लम्बे इस कॉरिडोर में बांग्लादेश, भारत, चीन तथा म्यांमार शामिल हैं जिसे वर्ष 2014 में आरम्भ किया गया था।
इस कॉरिडोर का मुख्य उद्देश्य चारों देशों के बीच मैत्री संबध स्थापित करना है। इसका मुख्य उद्देश्य व्यापार को बढ़ावा देना तथा चीन के उन क्षेत्रों को सडक़ मार्ग तक जोडऩा है जिनमें विकास की रफ़्तार धीमी है। इस मार्ग द्वारा दक्षिण एशिया तथा पूर्वी एशिया को आपस में जोड़ा जाएगा। जिससे न केवल व्यापार में वृद्धि होगी बल्कि लोगों के आपसी रिश्तों में भी सुधार होगा। यह मार्ग कोलकाता से बेनापोल, बांग्लादेश की सीमा पर स्थित शहर, की ओर जाएगा। ढाका और सिलहट के बाद, यह असम में सिलचर के पास भारतीय क्षेत्र में पुन: प्रवेश करेगा। असम के बाद यह इम्फाल के साथ जोड़ा जाएगा, इसके बाद यह अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने से पहले म्यांमार में भारत निर्मित तमु-कलेवा रोड से गुजरेगा।
म्यांमार में यह लाहिसो एवं म्यूस से गुजरने से पहले मंडालय से गुजरेगा। चीन में यह मार्ग कुमिंग तक जाने से पहले रुई तक जाएगा, यह युन्नान प्रांत की राजधानी है, जिसमे लोंज्लिंग तथा डाली क्षेत्र शामिल हैं। चीन इसे मिज़ोरम के साथ जोडऩा चाहता है ताकि के2के कॉरिडोर को कालादन परियोजना के साथ जोड़ा जा सके।
1. ग्रीस- ग्रीस यूरोप का चोटी का कर्जदार है, जबकि सबसे कम सार्वजनिक कर्ज वाला देश सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र हुआ बाल्टिक देश एस्टोनिया है। यह देश जीडीपी के 177 प्रतिशत के साथ यूरोपीय संघ में सबसे बड़ा कर्जदार।
2. इटली- जीडीपी के 132 प्रतिशत के साथ यूरोपीय संघ में दूसरे नंबर पर है।
3. पुर्तगाल-जीडीपी के 130 प्रतिशत के साथ यूरोपीय संघ में तीसरे नंबर पर।
4. स्पेन-जीडीपी के 100 प्रतिशत के साथ यूरोपीय संघ में 8वें नंबर पर है।
5. जर्मनी-सकल घरेलू वार्षिक उत्पादन के 75 प्रतिशत के साथ जर्मनी बीच में है।
6. हंगरी- ईयू में शामिल होने वाले नए देश हंगरी, स्लोवेनिया और क्रोएशिया का कर्ज 77 से 85 फीसदी के बीच है।
7. चेक गणतंत्र- चेक गणतंत्र, डेनमार्क और पोलैंड उन देशों में हैं जिनका कर्ज 43 से 50 प्रतिशत है।
8. एस्टोनिया- वर्ष 2011 में यूरो लागू करने वाले एस्टोनिया पर सिर्फ 10.6 प्रतिशत का कर्ज है।
1. जून 2015 मेंं चर्चा में आई पंकजा मुंडे किस राज्य की मंत्री हंै?
(अ) दिल्ली (ब) महाराष्ट्र (स) आंध्रप्रदेश (द) केरल
2. केंद्रीय कैबिनेट ने हाल ही में कितनी न्यूनतम मासिक पेंशन योजना को जारी रखने को मंजूरी प्रदान की?
(अ)500 रुपए (ब)800 रुपए (स)1000 रुपए (द)1200 रुपए
3. सूर्य से आने वाले हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों से कौन सी बीमारी होने का खतरा होता है?
(अ) फेफड़े का कैंसर (ब) मुख का कैंसर (स) त्वचा का कैंसर (द) यकृत का कैंसर
4. अस्पतालों में कृत्रिम सांस के लिए प्रयुक्त ऑक्सीजन निम्न में से किन गैसों का मिश्रण होती है?
(अ)ऑक्सीजन एवं हीलियम (ब) नाइट्रोजन एवं आर्गन (स) ऑक्सीजन एवं आर्गन (द) ऑक्सीजन एवं हीलियम
5. डबल रोटी के निर्माण में काम आने वाला कवक कौन-सा है?
(अ) राइजोपस स्टोलनीफर (ब)जाइगो सैकरोमाइसीज (स) सैकरोमाइसीज सेरेविसी (द) सैकरोमाइकोडिस लुडिक्जाई
6. एथलीट फुट नामक बीमारी किससे उत्पन्न होती है?
(अ) जीवाणु (ब) कवक (स)प्रोटोजोआ (द) निमेटोड
7. निम्नलिखित में से कौन-सी चूहे मारने की दवा है?
(अ) सोडियम क्लोराइड (ब) जिंक क्लोराइड (स) जिंक कार्बोनेट (द) जिंक फॉस्फाइड
8. रंगने में काम आने वाला तीखा पदार्थ कौन-सा है?
(अ) कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड (ब) एल्यूमिनियम सल्फेट (स) कैल्सियम कार्बोनेट (द) जिंक फॉस्फेट
9. मुख्य क्वाटम संख्या क्या निर्धारित करती है?
(अ) नाभिक से इलेक्ट्रॉन की दूरी (ब) उपकोश की आकृति (स) कक्षाओं में विभिन्न अभिविन्यास (द) इलेक्ट्रॉन का अपनी धुरी पर चक्रण
10. नाभिक की खोज के लिए रदरफोर्ड ने जब धातु के पतले पत्र पर एल्फा कणों की बौछार की तो क्या प्रतिक्रिया हुई थी?
(अ)अधिकांश एल्फा कण धातु की पन्नी को बिना विक्षेपण के पार करके चले गए (ब) सभी एल्फा कण धातु की पन्नी को पार कर गए (स) अधिकांश एल्फा कण छोटे कोण बनाकर विचलित हो गए (द) अधिकांश एल्फा कण वापस विचलित हो गए
11. निम्नलिखित में से कौन रेडियोधर्मी पदार्थ उत्सर्जित करता है?
(अ)अल्फा कण (ब)बीटा कण (स)गामा कण (द)उपरोक्त सभी
12. पृथ्वी की आयु का आंकलन किया जाता है?
(अ)यूरेनियम डेटिंग से (ब)कार्बन डेटिंग से (स) परमाणु घड़ी से (द) जैविक घड़ी से
13. किस चीनी यात्री को वर्तमान शाक्य मुनि एवं यात्रियों में राजकुमार कहा जाता है?
(अ) फाह्यान (ब) ह्वेनसांग (स) इत्सिंग (द) इनमें से कोई नहीं
14. डार्विन की पुस्तक ऑन दी ओरिजिन ऑफ स्पीसीज कब प्रकाशित हुई थी?
(अ)1849 (ब)1859 (स)1869 (द)1879
15. सोने तथा चांदी के दो टुकड़े जिनमें प्रत्येक का शून्य स्थान में वजन 100 ग्राम हैं, यदि पिघल कर एक द्रव बन जाते है तो?
(अ) सोने के टुकड़े का वजन अधिक होगा (ब)चांदी के टुकड़े का वजन अधिक होगा (स) दोनों का वजन बराबर होगा (द)उनका सापेक्ष वजन द्रव की घनता पर निर्भर करेगा
16. जापान दुनिया का प्रमुख इस्पात उत्पादक देश हैं, इसका मुख्य कारण क्या है?
(अ) यहां लौह अयस्क के बड़ी मात्रा में प्राकृतिक भंडार हैं (ब) यहांं कोयले के बड़े भंडार हैं (स) इसका तकनीकी और आर्थिक विकास का स्तर ऊंचा है (द)यहां इस्पात के लिए एक बड़ा बाजार उपलब्ध है
17. सब्जी के पौधे को प्रतिरोपण करने का उचित समय निम्न में से कौन सा है?
(अ) जब पौधा सुप्तावस्था में हो (ब) जब पौधा सक्रिय रूप से वृद्धि पर हो (स) जब पौधा पूर्ण: परिपक्व हो जाए (द) जब पौधा सुप्तावस्था में हो या जब पौधा सक्रिय रूप से वृद्धि पर हो
18. फूल गोभी के लिए उपयुक्त जलवायु कौन सा है?
(अ) शीत और नम (ब) समशीतोष्ण (स) शुष्क (द) उष्ण और नम
19. बंद गोभी की जल्दी बढऩे वाली जातियां अच्छी उगती हैं?
(अ) दोमट मिट्टी में (ब) रेतीली मिट्टी में (स) अम्लीय मिट्टी में (द) क्षारीय मिट्टी में
20. आधार बीज किस बीज को कहा जाता है?
(अ) जो नर्सरी में उगाया जाता है (ब) जो बीज संस्थानों द्वारा उगाया जाता है (स) जो शत प्रतिशत शुद्ध हो (द) जो केंद्रक बीज की संतति से तैयार किया हो
21. निम्रलिखित में से किस देश के संविधान से हम लोगों ने मौलिक अधिकारों की विचारधारा को ग्रहण किया है?
(अ)ब्रिटेन (ब)कनाडा (स) सोवियत संघ (द) सं. रा. अमेरिका
22. संविधान मेें मूल अधिकारों से संबंधित उपबंधों को समाविष्ट करने का उद्देश्य किसके विधि शासन की स्थापना करना है?
(अ)प्रो. डायसी (ब)मैक्समूलर (स) रूसो (द) वाल्टेयर
23. साधारणतया द्रव ऊंचे तल से नीचे तल की ओर प्रवाहित होते हैं। निम्नलिखित में से कौन सा द्रव ग्लास में रखने पर ऊपर की ओर चढ़ सकता है?
(अ) जल (ब) द्रव नाइट्रोजन (स) द्रव हीलियम (द) पेट्रोल
24. विद्युत बल्ब में प्रयुक्त गैस कौन सी है?
(अ) नाइट्रोजन (ब)हाइड्रोजन (स)ऑक्सीजन (द) अक्रिय गैस
25. वस्त्र उद्योग में सहायक फल है?
(अ) केला (ब) नासपाती (स) नारंगी (द) शहतूत
---
सही जवाब- 1.(ब) महाराष्ट्र, 2.(स)1000 रुपए, 3.(स)त्वचा का कैंसर, 4.(अ)ऑक्सीजन एवं हीलियम, 5.(स) सैकरोमाइसीज सेरेविसी, 6.(ब) कवक, 7.(द) जिंक फॉस्फाइड, 8. 9.(द) जिंक फॉस्फेट, 10.(स) कक्षाओं में विभिन्न अभिविन्यास, 11.(अ) अधिकांश एल्फा कण धातु की पन्नी को बिना विक्षेपण के पार करके चले गए, 12.(द) उपरोक्त सभी, 13.(ब) ह्वेनसांग,14.(ब)1859, 15.(अ)सोने के टुकड़े का वजन अधिक होगा, 16.(स) इसका तकनीकी और आर्थिक विकास का स्तर ऊंचा है, 17.(द) जब पौधा सुप्तावस्था में हो या जब पौधा सक्रिय रूप से वृद्धि पर हो, 18.(अ) शीत और नम, 19.(ब) रेतीली मिट्टी में, 20.(द)जो केंद्रक बीज की संतति से तैयार किया हो, 21.(द) सं. रा. अमेरिका, 22.(अ)प्रो. डायसी, 23.(स) द्रव हीलियम, 24.(द) अक्रिय गैस, 25.(द)शहतूत।
नामीब रेगिस्तान नामीबिया में स्थित है। यह रेगिस्तान काफ़ी गर्म और शुष्क है। यह बोत्सवाना, पूर्वी नामीबिया तथा दक्षिण अफ्रीका का उत्तरी भाग है, जो 1 लाख 35 हजार वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में विस्तारित हैं। नामीब रेगिस्तान के विषय में यह माना जाता है कि यह संसार का सबसे पुराना रेगिस्तान है। यहाँ वर्षा बहुत कम मात्रा में होती है। यहां की चट्टानों में विभिन्न रंग के शैवाल उगते हैं। पृथ्वी के बड़े जीव हाथी सहित यहां अनेक प्रकार के जीव-जंतु भी निवास करते हैं। ॉ
नामीब मरुस्थल, अटलांटिक तट और कालाहारी के रेगिस्तान देखने हर साल 10 लाख से ज्यादा लोग आते हैं।
पिछले कऱीब 8 करोड़ वर्षों से यह रेगिस्तान शुष्क या अर्धशुष्क रहा है। इस रेगिस्तान की रचना दक्षिण-पश्चिमी अफ्रीका के तटीय किनारों के साथ बेगुंएला की ठंडी जल धाराओं द्वारा शुष्क वायु से ठंडा होने पर संभव हुई है। इस रेगिस्तान की चैड़ाई लगभग 160 कि.मी. तथा लंबाई 1300 कि.मी. है। यहां के बालू के टीले अस्थिर होते हैं। इस रेगिस्तान के बालू के कुल टीलों में से 'स्टार टिब्बा' लगभग 10 प्रतिशत है। यहां वार्षिक वर्षा का औसत 15 मि.मी. से कम ही रहता है। नमी का मुख्य स्रोत तटीय क्षेत्र का कोहरा होता है।
नामीब रेगिस्तान लगभग ऊसर है, लेकिन फिर भी यहां वनस्पति तथा जीवों की अनेक प्रजातियां पाई जाती हैं। विश्व की एक दुर्लभ वनस्पति प्रजाति वेलविटचिअ मिरेबिलिस यहां उगती है। झाड़ी के प्रकार के ये पौधे काफ़ी लंबाई तक बढ़ते हैं। इन पौधों में चौड़ी-चौड़ी पत्तियां निकलती रहती हैं। यह पत्तियां बहुत लंबी हो जाती हैं तथा तेज हवा के कारण घुमावदार आकृति ग्रहण कर लेती हैं। यह पौधा विपरीत परिस्थितियों में भी अपना अस्तित्व बनाए रखता है। यहां की वनस्पतियां तटीय क्षेत्र के कोहरे से नमी सोखने की क्षमता रखती हैं। नामीब रेगिस्तान की चट्टानों पर लाइकेन यानी शैवाल नामक रंग-बिरंगी वनस्पतियाँ बहुतायत में पाई जाती हैं। अफ्रीका के हाथी समेत यहां अनेक प्रकार के पशु निवास करते हैं।
इस रेगिस्तान में मानव का वास नहीं है तथा वहां पर पहुंचना बहुत कठिन है। हालांकि इस रेगिस्तान का सैसरीम क्षेत्र वर्ष भर आबाद रहता है। इस रेगिस्तान में खनिज सम्पदा प्रचुर मात्रा में मौजूद है। यहां से टंगस्टन, नमक तथा हीरा मुख्य रूप से निकाला जाता है।
नामिबरैंड नेचर पार्क नामीबिया का हिस्सा है। प्रकृति का सच्चा आनंद यहीं आकर लिया जा सकता है। यह करीब दो लाख हेक्टेयर भूमि में फैला है और दक्षिणी अफ्रीका में सबसे बड़ा निजी प्राकृतिक पार्क है। यहां पर बिजली सौर ऊर्जा से पैदा होती है और बचे हुए खाने से खाद बनता है।
ज्यां क्लाड जंकर 26 जून 2014 को यूरोपीय आयोग के नए राष्ट्रपति चुने गए। उन्हें ब्रिटेन और हंगरी को छोडक़र यूरोपीय आयोग के सभी सदस्य देशों का समर्थन प्राप्त मिल। वे नवंबर 2014 से अपना पदभार संभालेंगे. वे जोस मैनुअल बारोसो का स्थान लेंगें।
ज्यां जंकर लक्समबर्ग के भूतपूर्व प्रधानमंत्री और ईयू के काफी करीब हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने जंकर के नामांकन को यूरोप के लिए एक बुरा दिन बताया है।
ज्यां क्लाड जंकर एक राजनीतिज्ञ हैं। वे यूरोपीय संघ के किसी भी देश के सरकार के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख थे। विश्व में लोकतांत्रिक तौर पर चुने गए नेताओं में सबसे लंबे समय तक अपनी सेवा देने वाले नेता भी रहे हैं। साल 1995 से 2013 तक लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री थे।
वे 2005 से 2013 तक यूरोसमूह के पहले अध्यक्ष और 1989 से 2009 तक लक्जमबर्ग के वित्त मंत्री थे।
नियाग्रा जल प्रपात (फॉल्स), संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य और कनाडा के ओंटारियो (ओन्टारियो) प्रांतों के मध्य अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बहने वाली नियाग्रा नदी पर स्थित दुनिया का सबसे ऊंचा जल प्रपात हैं। यह जलप्रपात न्यूयॉर्क में बफेलो से 27 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम और कनाडा के ओंटारियो में टोरंटो से 110 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित है। दोनों ही देशों में नियाग्रा फॉल्स नाम से शहर भी हैं जो प्रपात के दोनों और बसे हैं। लिहाजा जल प्रपात का एक हिस्सा कनाडा और दूसरा अमेरिका में आता है। इन दोनों प्रपातों के बीच एक जमीन का टुकडा है जिसे गोट (बकरी) आईलैंड कहा जाता है। अमेरिकी जल प्रपात खुद भी दो हिस्सों में है।
वैसे तो उसे, अमेरिकन फॉल्स कहा जाता है लेकिन गोट आईलैंड की तरफ ब्राइडल वेल (अपनी भाषा में कहें तो दुल्हन का घूंघट) नाम का एक छोटा सा प्रपात और है। अमेरिकन फॉल्स और ब्राइडल वेल फॉल्स के बीच भी जमीन का टुकडा है जिसे लुना आईलैंड कहा जाता है। यानी अगर क्रम से देखा जाए तो अमेरिकन फॉल्स के बाद लुना आईलैंड, फिर ब्राइडल वेल फॉल्स, फिर गोट आईलैंड और उसके बाद प्रपात का कनाडा का हिस्सा आ जाता है। इसे होर्सशू फॉल्स कहा जाता है क्योंकि उसकी शक्ल घोड़े की नाल जैसी है।
अथाह जलराशि नियाग्रा फॉल्स के नामपर होर्सशू फॉल्स की ही खूबसूरती, भव्यता और विशालता का मुख्य आकर्षण है। नियाग्रा नदी का 85 फीसदी हिस्सा इसी प्रपात में गिरता है। हालांकि सैलानियों को लुभाने के लिए दोनों ही देश अपने-अपने हिस्से को ज्यादा खूबसूरत बताने में लगे रहते हैं। अमेरिकी तरफ से होर्सशू फॉल्स की भव्यता का पूरा अंदाजा नहीं लगता लेकिन कनाडा की तरफ से होर्सशू के अलावा अमेरिकन फॉल्स का भी शानदार नजारा दिखता है क्योंकि कनाडा का इलाका प्रपात के ठीक सामने है और अमेरिकी हिस्सा बगल में। लेकिन वहीं सच यह भी है कि आप किसी भी तरफ से देखें, नियाग्रा से चमत्कृत हुए बिना नहीं रहेंगे। कहा जाता है कि हिमयुग की समाप्ति के बाद जब ग्लेशियर पिघले, विशालकाय झीलें बनीं तो उन झीलों के पानी ने अटलांटिक महासागर में जाने के लिए नियाग्रा का रास्ता चुना। ये प्रपात उसी की परिणति हैं। नियाग्रा जलप्रपात की ऊंचाई (होर्सशू की 173 फुट और अमेरिकन फॉल्स की सौ फुट) कोई बहुत ज्यादा नहीं है, हकीकत यह है कि दुनिया का सबसे ऊंचा जलप्रपात उससे 15 गुना से भी ज्यादा ऊंचा है। लेकिन उसकी चौडाई (होर्सशू की 2600 फुट) और उससे गिरने वाली जलराशि शानदार है (हालांकि यह दुनिया का सबसे चौडा फॉल्स भी नहीं)। यह निर्विवाद रूप से दुनिया का सबसे आकर्षक प्रपात है। हर मिनट इस प्रपात से 3.5 करोड गैलन पानी गिरता है। इसमें से आधा बिजली बनाने में इस्तेमाल आ जाता है। इसीलिए इसे दुनिया में पनबिजली का अकेला सबसे बडा स्त्रोत माना जाता है।
नियाग्रा इलाके में कई पार्क व द्वीप हैं। इसलिए यह डाइविंग के अलावा पक्षियों को देखने और मछलियों को पकडऩे के लिए भी जाना जाता है। नवविवाहितों के लिए यहां के छोटे-छोटे शांत कस्बे, रोमांच के मौके, बहुतेरे हैं। यहां कई गेनिंग सेंटर हैं तो सुरा के शौकीनों के लिए इस इलाके में 12 खास वाइनरीज हैं।
1. किस राज्य ने गरीबों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए अम्मा फार्मेसी शुरू की है?
(अ) दिल्ली (ब) गुजरात (स) तमिलनाडु (द) राजस्थान
2. मानव भूगोल अस्थायी पृथ्वी एवं चंचल मानव के पारस्परिक परिवर्तनशील संबंधों का अध्ययन है। यह किसका कथन है?
(अ) ब्लॉश (ब)हण्टिंगटन (स) कु. सेम्पुल (द) हम्बोल्ट
3. पुरी के जगन्नाथ मंदिर का निर्माण किसने कराया था?
(अ) अनंतवर्मन चोडगंग (ब) आदित्यवर्मन चोडगंग (स) नरसिंह वर्मन प्रथम (द) परमेश्वर वर्मन प्रथम
4.परमार वंश के किस शासक ने कविराज की उपाधि ग्रहण की थी?
(अ) यशोवर्मन (ब)भोज (स)जयवर्मन (द)नरवर्मन
5. किस गुप्त कालीन शासक के समय में हूणों ने भारत पर आक्रमण किया?
(अ) चंद्रगुप्त प्रथम (ब) समुद्रगुप्त (स) महेंद्रगुप्त (द) स्कंदगुप्त
6. हिमनदों द्वारा जमा किए गए अवसाद जब गोलाकार पहाडिय़ों का रूप धारण कर लेते हैं, तब उसे कहा जाता है?
(अ) वलित पर्वत (ब) ड्रमलिन (स) ब्यूट (द) भं्रशोत्थ पर्वत
7. स्टैक स्थलाकृति का निर्माण निम्नलिखित में से किस प्रक्रम द्वारा होता है?
(अ) बहता हुआ जल, नदी (ब) पवन (स) सागरीय लहरें (द) भूमिगत जल
8. रिजर्व बैंक के अधिनियम 1934 के अनुसार रिजर्व बैंक के गवर्नर की नियुक्ति कौन करता है?
(अ) केंद्र सरकार (ब) राज्य सरकार (स) केंद्र और राज्य सरकार (द) उपर्युक्त कोई नहीं
9. एचआईवी एक जैव वाइरस कहलाता है, क्योंकि?
(अ) इसमें स्वचालित उत्पादन क्षमता होती है (ब) कोशिकाद्रों में प्रवेश कर उन्हें नष्ट कर देता है (स) इन्हें उबालने पर भी नष्ट नहीं किया जा सकता (द) इनमें से कोई नहीं
10. यदि सडक़ पर खड़े हुए व्यक्ति को अपने सामने लगी हुई शीशे की खिडक़ी में अपना प्रतिबिम्ब बड़ा दिखाई देता है, तो वह शीशा?
(अ) समतल है (ब) बाहर की ओर उत्तल है (स) अंदर की ओर उत्तल है (द) बाहर की ओर बेलनाकार है
11. निम्न में से कौन कम्प्यूटर के पितामह कहलाते हैं?
(अ)हर्मन होलेरिथ (ब)ब्लेज पास्कल (स)जोसेफ जैक्यूर्ड (द) चाल्र्स बैबेज
12. डिजिटल कंप्यूटर की कार्य पद्धति किस सिद्धांत पर आधारित होती है?
(अ) मापन (ब)गणना एवं तर्क (स)इलेक्ट्रॉनिक परिपथ (द) केवल तर्क
13. कंप्यूटर में किसी शब्द की लंबाई किससे नापी जाती है?
(अ)बाइट (ब)मिलीमीटर (स)मीटर (द)बिट्स
14. भारत का प्रथम कम्प्यूटरीकृत डाकघर कहां है?
(अ) नई दिल्ली (ब)कोलकाता (स)मुंबई (द)चेन्नई
15. विश्व में सबसे बड़ी पर्सनल कम्प्यूटर नेटवर्क सेवा निम्नलिखित में से किसके द्वारा उपलब्ध करायी जाती है?
(अ)ई.आर.एन.ई.टी.(ब)इंटेल (स)इंटरनेट(द)टेकनेट
16. उर्वरक उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
(अ) पहला (ब) दूसरा (स) तीसरा (द) चौथा
17. दालों का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य कौन सा है?
(अ) मध्यप्रदेश (ब) उत्तरप्रदेश (स) उड़ीसा (द) महाराष्ट्र
18. कार्बोनिफेरस युग में विश्व में संपूर्ण महाद्वीप आपस में मिले हुए थे, यह किसकी मान्यता है?
(अ) वेग्नर (ब) डाना (स) जेफ्रीज (द) होम्स
19. निम्नलिखित में से कौन ईरान की सीमा का स्पर्श करता है?
(अ) कैस्पियन सागर (ब) अरल सागर (स) बैकाल झील (द) बाल्खश झील
20. निम्नलिखित में से कौन सा देश अंगुलीनुमा झीलों के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) नार्वे (ब) स्वीडेन (स) फिनलैंड (द) आइसलैंड
21. मानचित्र पर दूरियों को मापने के लिए निम्नलिखित में से किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?
(अ) प्लैनीमीटर (ब) रोटामीटर (स) ऑपिसोमीटर (द) टेल्यूरोमीटर
22. हाइग्रोमीटर के उपयोग की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या करता है?
(अ) तरल पदार्थों की गति (ब) वायु में आद्र्रता मापने हेतु (स) जल की शुद्धता मापने हेतु (द) वायुमंडलीय दाब मापने हेतु
23. कानूनी विषयों पर राज्य सरकार को कौन परामर्श देता है?
(अ) महान्यायवादी (ब) एडवोकेट जनरल (स) महान्यायाभिकर्ता (द) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
24. प्रत्येक राज्य में महाधिवक्ता की नियुक्ति निम्नलिखित में से किसके द्वारा की जाती है?
(अ) राज्यपाल (ब) राष्ट्रपति (स) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (द) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
25. सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते ग्रह का वेग?
(अ) नियम रहता है (ब) अधिकतम होता है, जब सूर्य के समीप होता है (स) अधिकतम होता है, जब सूर्य से दूर होता है (द) कुछ नहीं कहा जा सकता है
26. अंतरिक्ष में कुल कितने तारामंडल हैं?
(अ) 87 (ब) 88 (स) 89 (द) 90
27. ब्लू मून परिघटना कब होती है?
(अ) जब एक ही माह में दो पूर्णिमा हो (ब) जब एक ही कैलेंडर वर्ष में दो लगातार माहों में चार पूर्णिमाएं हो (स) जब एक ही कैलेंडर वर्ष में तीन बार एक ही माह में दो पूर्णिमाएं हो (द) उपर्युक्त में से किसी से भी नहीं
28. लोकसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र निम्नलिखित में से किसे सौंपता है?
(अ) भारत के महान्यायवादी को (ब) भारत के राष्ट्रपति को (स) लोकसभा उपाध्यक्ष को (द) भारत के मुख्य न्यायाधीश को
-------------
सही जवाब- 1.(स) तमिलनाडु, 2.(स) कु. सेम्पुल, 3.(अ) अनंतवर्मन चोडगंग, 4.(ब)भोज, 5.(स) महेंद्रगुप्त, 6.(ब) ड्रमलिन, 7.(स) सागरीय लहरें, 8.(अ) केंद्र सरकार, 9.(स) इन्हें उबालने पर भी नष्ट नहीं किया जा सकता, 10.(स) अंदर की ओर उत्तल है,11.(द) चाल्र्स बैबेज, 12.(ब) गणना एवं तर्क, 13. (द) बिट्स, 14.(अ) नई दिल्ली, 15.(स) इंटरनेट, 16.(स) तीसरा, 17.(स) उड़ीसा, 18.(अ) वेग्नर, 19.(अ) कैस्पियन सागर, 20.(स) फिनलैंड, 21.(स) ऑपिसोमीटर, 22.(ब) वायु में आद्र्रता मापने हेतु, 23.(ब) एडवोकेट जनरल, 24.(अ) राज्यपाल, 25.(ब) अधिकतम होता है, जब सूर्य के समीप होता है, 26.(स) 89, 27.(द) उपर्युक्त में से किसी से भी नहीं, 28.(स) लोकसभा उपाध्यक्ष को।
गिल्ट फंड्स ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीमें होती हैं, जो मुख्य रूप से गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में निवेश करती हैं। इन गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में डेटेड सेंट्रल गवर्नमेंट सिक्योरिटीज, स्टेट गवर्नमेंट सिक्योरिटीज और ट्रेजरी बिल शामिल होते हैं। गिल्ट फंड्स में निवेश करने के बाद इनवेस्टर्स को किसी तरह का क्रेडिट रिस्क नहीं होता है, क्योंकि इन सिक्योरिटीज की गारंटी केंद्र सरकार देती है। ये फंड्स लॉन्ग टर्म गवर्नमेंट सिक्योरिटीज पेपर्स में निवेश करते हैं।
इन स्कीमों में लिक्विडिटी और बायर्स की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए रिजर्व बैंक ने कई कदम उठाए हैं। आरबीआई ने गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में निवेश करने वाले गिल्ट फंड्स के लिए रिवर्स री-परचेज सुविधा का दायरा बढ़ा दिया है। सेंट्रल बैंक गिल्ट फंड्स ट्रांजैक्शन के लिए एक सब्सिडियरी जनरल लेजर एकाउंट और करेंट एकाउंट की सहूलियत देता है। गिल्ट फंड्स को रिजर्व बैंक की रेमिटेंस फैसिलिटी स्कीम के तहत एक सेंटर से दूसरे सेंटर में फंड ट्रांसफर करने की सुविधा दी गई है।
गिल्ट फंड्स पूरी तरह जोखिम से मुक्त नहीं होते हैं। इसमें इंटरेस्ट रेट रिस्क बना रहता है। इंटरेस्ट रेट बढऩे पर बॉन्ड की कीमत कम होती है। ऐसे में जब ब्याज दरों में तेजी आती है तो इसका प्रदर्शन अच्छा नहीं होता है। गिल्ट फंड्स में लिक्विडिटी रिस्क भी होता है। कोई सिक्योरिटी तब लिक्विड होती है, अगर उसे आसानी से खरीदा और बेचा जा सके। साथ ही उसके बायर्स और सेलर्स की संख्या लगभग बराबर हो। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि हायर लिक्विडिटी का मतलब कम रिस्क है।