सामान्य ज्ञान

सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान
04-Jul-2022 11:08 AM
सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान

सिमलिपाल, ओडीशा राज्य के मयूरभंज जि़ले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है तथा एक हाथी अभयारण्य है। इस उद्यान का नाम सेमलया लाल कपास के पेड़ों की वजह से पड़ा है जो यहां बहुतायत में पाए जाते हैं।

यह पार्क 845.70 वर्ग किलोमीटर (326.53 वर्ग मील) के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें जोरांडा और बरेहीपानी जैसे खूबसूरत झरने हैं। इस उद्यान में  बाघ,  हाथियों के अलावा गौरतथा चौसिंगे भी वास करते हैं। ओडिशा के मयूरभंज जिला में  स्थित मयूरभंज राज्य के पूर्ववर्ती शासकों का यह शिकार स्थल प्रोजेक्ट टाइगर के अन्तर्गत शामिल किया गया है। 1956 में इसका चयन आधिकारिक रूप से टाइगर रिजर्व के लिए किया गया था।

बारीपदासे 60 किमी. दूर स्थित इसको वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया जो 2277.07 वर्ग किमी. के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। घने जंगलों, झरनों और पहाडिय़ों से समृद्ध इस पार्क में विविध वन्यजीवों को नजदीक से देखा जा सकता है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news