सरगुजा

दिल्ली में संसद घेराव में सरगुजा के युवा कांग्रेसी हुए रवाना
03-Aug-2021 7:45 PM
 दिल्ली में संसद घेराव में सरगुजा के युवा कांग्रेसी हुए रवाना

अम्बिकपुर, 3 अगस्त। युवा कांग्रेस सरगुजा की टीम जिला पंचायत सदस्य आदित्येस्वर शरण सिंहदेव के मार्गदर्शन में 5 अगस्त को हो रहे संसद घेराव में शामिल होने 700 कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष अजय सिंह एवं संभाग के समस्त जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आज रवाना हुए। दिल्ली में संसद घेराव पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी,घर-घर बैठे बेरोजगारों को रोजगार देने,किसानों के साथ अत्याचार,लुढक़ती अर्थव्यवस्था और जीडीपी,नेताओं/पत्रकारों की जासूसी, 2014 में किये गए वादों को लेकर आज नई दिल्ली रवाना हुए।

संसद घेराव में जिले के समस्त ब्लॉक विधानसभा ,नगर पंचायत ,नगर निगम से समस्त कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए जिसमे जिला अध्यक्ष अजय सिंह,मुज्जसम नजर, विधासभा अध्यक्ष आलोक सिंह,नीरज तिवारी,प्रदेश सचिव सतीश बारी, उत्तम राजवाड़े विकल झा,विष्णु सिंह देव, हिमांशु जायसवाल,विधानसभा अध्यक्ष आशीष जायसवाल, धीरज गुप्ता,सुरेंद्र ,देवा, गौतम, वैभव, अभिषेक, विकास, प्रिंसे, प्रकाश,हिमांशु अग्रवाल,अंकुर, आकाश यादव, शलभ, बृजेश,रवि,आर बी यादव, मुकेश, शारिक, विक्की, अभय,सूरज एवं लगभग 700 कार्यकर्ता रवाना हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news