महासमुन्द

पुरानी कृषि मंडी में किसान उपभोक्ता बाजार के साथ ही कृषि आदान सह व्यावसायिक परिसर का निर्माण
05-Aug-2021 4:44 PM
पुरानी कृषि मंडी में किसान उपभोक्ता बाजार के साथ ही कृषि आदान सह व्यावसायिक परिसर का निर्माण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 अगस्त।
पुरानी कृषि मंडी में किसान उपभोक्ता बाजार के साथ ही कृषि आदान सह व्यावसायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर के प्रयास से निर्माण के लिए तीन करोड़ 37 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।
वर्ष 2010 में मंडी सदस्य रहने के दौरान संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर ने पुरानी कृषि मंडी परिसर में उपभोक्ता बाजार व व्यवसायिक परिसर की परिकल्पना की थी। विधायक बनने के बाद उन्होंने इसके लिए शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया।

गौरतलब है कि किसान उपभोक्ता बाजार स्थापना के लिए एक करोड़ चार लाख 91 हजार रुपए और कृषि आदान सह व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिए दो करोड़ 32 लाख 49 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है। छग राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक ने संसदीय सचिव को इसकी जानकारी दी है। संसदीय सचिव ने बताया कि पुरानी मंडी प्रांगण में सर्वसुविधायुक्त किसान उपभोक्ता बाजार का सपना साकार होने जा रहा है। इसके निर्माण होने से किसान यहां अपनी ताजी सब्जियां व फल बेच सकेंगे। किसानों को यहां पूरी सुविधा मिलेगी। 

किसान उपभोक्ता बाजार में आंतरिक सीमेंट कांक्रीट रोड, बाउंड्रीवाल निर्माण, दो स्थानों पर मुख्य प्रवेश द्वार, सुलभ शौचालय, कार्यालय भवन के साथ ही जल की व्यवस्था रहेगी। वहीं कृषि आदान सह व्यवसायिक परिसर में 27 नग शेंडीशॉप का निर्माण किया जाएगा। संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने कहा कि यहां किसान उपभोक्ता बाजार निर्माण होने से किसान और उपभोक्ताओं के बीच सीधे व्यापार हो सकेगा। किसानों को उनके उत्पादन का अच्छा मूल्य मिलने के साथ ही उपभोक्ताओं को उचित दाम पर ताजी सब्जियां व फल मिलेंगी। यहां किसानों को पूरी सुविधायुक्त उपभोक्ता बाजार मिलेगा।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news