रायपुर

टोनही के संदेह में प्रताडि़त महिलाओं ने डॉ. मिश्र को राखी बांधी
24-Aug-2021 6:06 PM
टोनही के संदेह में प्रताडि़त महिलाओं ने डॉ. मिश्र को राखी बांधी

रायपुर, 23 अगस्त। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने रक्षाबंधन का त्यौहार  प्रदेश के ग्रामीण अंचल  में उन स्थानों पर जा कर  मनाया ,जहां जादू टोना, टोनही के आरोप में क्रुरतम शारीरिक एवं मानसिक प्रताडऩा दी गई थी पिछले कुछ वर्षों से समिति अंधविश्वास के कारण समाज से प्रताडि़त एवं बहिष्कृत महिलाओं को जोडऩे की इस मुहिम के अंतर्गत यह आयोजन कर रही है।

डॉ. मिश्र ने अपने साथियों सहित मंदिर हसौद के नजदीक ग्रामों का  दौरा किया, तथा जाकर प्रताडि़त महिलाओं  तथा उसके परिजनों से मिले,  महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी। प्रताडि़त  महिलाओं  ने बताया की अनेक बाद भी न ही उन्हें न्याय मिला है और तो और जो दोषी ग्रामीण हैं उन्हें सजा भी नहीं मिली है।

डॉ.  मिश्र ने उन्हें हर संभव मदद एवं मार्गदर्शन का भरोसा दिलाया। इसके बाद समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें टोनही प्रताडऩा से संबंधित पोस्टर पॉम्पलेट एवं किताबें भेंट की जिन्हें पंचायतों में लगाया जाएगा।

समिति के सदस्य ग्रामीणों से मिले तथा उन्हें किसी भी अंधविश्वास में ना पडऩे की समझाइश देते हुए डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा जादू-टोने का कोई अस्तित्व नहीं है तथा कोई महिला टोनही नहीं होती। पहले जब बीमारियों व प्राकृतिक आपदाओं के संबंध में जानकारी नहीं थी तब यह विश्वास किया जाता था कि मानव व पशु को होने वाली बीमारियां जादू-टोने से होती है तथा ऐसे में कई बार विशेष महिलाओं पर जादू-टोना करने का आरोप लग जाता है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news