सरगुजा
लोकवाणी का प्रसारण आज
11-Sep-2021 9:58 PM
अम्बिकापुर, 11 सितंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 21 वी कड़ी का प्रसारण 12 सितम्बर 2021 को होगा। लोकवाणी में इस बार ‘‘जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह’’ विषय पर बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।--