रायपुर
प्रदेश में अब तक 900 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
22-Sep-2021 6:54 PM
रायपुर, 22 सितंबर। मानसून सत्र के दौरान अब तक रायपुर जिले में 900 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज वर्षा हुई। पिछले 24 घंटे में रायपुर जिले के अधिकांश तहसीलों में वर्षा रिकार्ड की गई है। आरंग में 10 मि.मी, अभनपुर में 3 मि.मी, गोबरा-नवापारा में 9.3 मि.मी तथा खरोरा में 14 मि.मी. वर्षा आज दर्ज की गई है।
कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक रायपुर तहसील में 1140 मि.मी., आरंग तहसील में 560.1 मि.मी., अभनपुर में 820.9 मि.मी., गोबरा-नवापारा में 1189.4 मि.मी, तिल्दा में 756 मि.मी, खरोरा में 933.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले में पिछले दस वर्षो में इसी अवधि मे 991.1 मि.मी औसत वर्षा हुई थी। इस वर्ष अब तक औसत वर्षा की 90.8 प्रतिशत् वर्षा हो चुकी है।