सरगुजा
केंद्रीय मंत्री से यूनियन के सदस्यों ने की आकाशवाणी व दूरदर्शन को बंद न करने की गुजारिश
19-Oct-2021 7:15 PM
अम्बिकापुर, 19 अक्टूबर। ऑल इंडिया रेडियो कैजुअल अनाउंसर एंड कंप्रेस यूनियन के सदस्यों ने अंबिकापुर विश्रामगृह में केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह से मिलकर आकाशवाणी के अम्बिकापुर केंद्र को एवं दूरदर्शन को बंद न करने की गुजारिश की। यूनियन की सेकेट्री डॉ. शबनम खानम एवं पद्मनाभ शर्मा ने रविन्द्र तिवारी के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह से मिलकर दूरदर्शन और आकाशवाणी केंद्र का महत्व बताते हुए अंबिकापुर के केंद्र को यथावत संचालित करने की मांग की है। जिसमें मंत्री ने कहा है कि मैं हरसंभव प्रयास करूंगी कि सरगुजा की पहचान आकाशवाणी कभी बंद न हो।