सरगुजा

भंवरमाल केंद्र में धान खरीदी शुरु
01-Dec-2021 8:14 PM
भंवरमाल केंद्र में धान खरीदी शुरु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,1 दिसंबर।
क्षेत्र से सभी धान संग्रहण केंद्र में धान की खरीदी आरंभ कर दी गई है। इसी तारतम्य में भंवर माल समिति के उपाध्यक्ष अरविंद दुबे के द्वारा पूजा-अर्चना कर नारियल फोडक़र धान समिति में खरीदी आरंभ की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति में सुबह से ही किसान लोग समिति में धान बेचने एवं जानकारी लेने आने आरंभ हो गए थे। समिति द्वारा आज प्रथम दिवस 8 किसानों के 400 क्विंटल धान समिति द्वारा खरीदी की गई। इस अवसर पर किसानों में खुशी का माहौल रहा, उद्घाटन के दौरान सहकारी समिति बैंक के नोडल अधिकारी शंकर भगत एवं राजाराम डिप्टी कलेक्टर कुंज सर कमाल अहमद मुस्ताक अंसारी, साथ ही लगभग 400 किसान शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news