महासमुन्द

दूसरे दिन 97 हजार क्विंटल धान की खरीदी
03-Dec-2021 5:52 PM
दूसरे दिन 97 हजार क्विंटल धान की खरीदी

महासमुंद, 3 दिसंबर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दूसरे दिन कल गुरूवार को करीब 97 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई।
खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन में कुल 1 लाख 98 हजार क्विंटल की खरीदी हो गई है। करीब 6 हजार 792 किसानों ने अपना धान बेचा है। इस वर्ष मिलिंग के बाद चावल जाम करने का लक्ष्य जारी हो गया है। इस साल 97 हजार 832 मिट्रिक टन चावल नागरिक आपूर्ति निगम में जमा होगा, वहीं 4 लाख 62 हजार 810 मिट्रिक टन चावल भारतीय खाद्य निगम में जमा किया जाएगा।

इन दोनों ही लक्ष्य की पूर्ति के लिए शुरू से मिलर्स मिलिंग करेंगे। एक-दो दिन में मिलर्स का पंजीयन भी पूर्ण हो जाएगा। अन्य राज्यों से आने वाले धान व कोचिए द्वारा बेचे जाने के प्रयास के लिए टीम का गठन किया गया है। टीम ने दो दिन में 1 हजार 276 क्विंटल धान के साथ 11 वाहन भी जब्त किया है। इसमें 35 कोचिए व 4 अंतरराज्यीय सीमा से धान बरामद किया है।

खट्टा निवासी हरिश देवांगन, ग्राम भोथा निवासी मेहतरू पिता रघुवर व ग्राम लंबर निवासी दिनेश कुमार चौरसिया के खिलाफ  टीम ने गुरूवार को कार्रवाई की है।
शुक्रवार को 3 हजार 889 किसान अपना धान बेचेंगे। इन किसानों का 149 समितियों के माध्यम से पंजीयन हो गया है। इन किसानों से कुल 1 लाख 20 हजार 38 क्विंटल धान की खरीदी होगी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news